Bihar: बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य विभाग हमेशा से सबसे चुनौतीपूर्ण
जब भी किसी नए नेता को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलती है, जनता की अपेक्षाएं स्वतः बढ़ जाती हैं बिहार की राजनीति में स्वास्थ्य विभाग हमेशा से सबसे चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील विभाग माना जाता रहा है। यह ऐसा विभाग है, जहां जनता सीधे सरकार का चेहरा देखती है। सड़क, पुल और भवन का असर धीरे-धीरे दिखाई देता है, लेकिन अस्पताल की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, डॉक्टरों की मौजूदगी और इलाज की गुणवत्ता हर दिन लोगों के जीवन को प्रभावित करती है। यही कारण है कि जब भी किसी नए नेता को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिलती है, जनता की अपेक्षाएं स्वतः बढ़ जाती हैं। बिहार के लोगों ने अलग-अलग दौर में बीजेपी के मंगल पांडेय और राजद के तेज प्रताप यादव को स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देखा। अब चर्चा इस बात की है कि जदयू के शांत स्वभाव वाले निशांत कुमार यदि स्वास्थ्य विभाग की कमान संभालते हैं तो उनकी कार्यशैली कैसी होगी। राजनीतिक गलियारों में उनके एक कथन की भी चर्चा हो रही है कि “मुझे स्वस्थ विभाग मिला है।” इसके बाद सवाल उठने लगे कि उन्हें “स्वस्थ विभाग” मिला है या “स्वास्थ्य विभाग”? यह केवल शब्दों का अंतर नहीं, बल्कि ...