संदेश

अगस्त 7, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को

चित्र
    राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को पटना.राष्ट्रीय युवा सम्मेलन 9 अगस्त को है.युवा सम्मेलन हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के द्वारा आयोजित किया जाएगा.युवा सम्मेलन का पूर्व मुख्यमंत्री उदघाटनकर्ता जीतन राम मांझी एवं पूर्व मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि होंगे.  इस बात की जानकारी देते हुए ‘हम‘ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो कमाल परवेज की अध्यक्षता में 9 अगस्त को भारतीय नृत्य कला मंदिर में समय 11ः00 बजे राष्ट्रीय युवा सम्मेलन आयोजित की गई है.       युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० कमाल प्रवेज की अध्यक्षता में होने वाली राष्ट्रीय युवा परिषद कार्यक्रम के उदघाटनकर्ता श्री जीतन राम मांझी एवं मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री डा० संतोष कुमार सुमन पार्टी के विधायक एवं बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों सहित बिहार प्रदेश के कोने-कोने से भारतीय नृत्य कला मंदिर में होने वाली राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और राष्ट्रीय सदस्यता प्रभार...

शिलापट में मसौढ़ी विधायक रेखा देवी का कहीं भी नाम नहीं

चित्र
 पटना.बिहार की राजधानी पटना से करीब पैंतीस किलोमीटर दूर तारेगना एक छोटा सा क़स्बा है, जो आर्यभट्ट की कर्मस्थली मानी जाती है. यही रहकर आर्यभट्ट ने आकाश में ग्रह-नक्षत्र और तारों की स्थिति का अध्ययन किया था और इसलिए इसका नाम तारेगना पड़ गया. तारेगना एकाएक वर्ष 2009 के जुलाई महीने में उस समय चर्चा में आया, जब अमेरिकी अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान नासा ने तारेगना पर एक रिपोर्ट छापी. इस रिपोर्ट में कहा गया कि तारेगना से 22 जुलाई का खग्रास यानी पूर्ण सूर्यग्रहण के बखूबी देखा जा सकेगा. इस रिपोर्ट के बाद दुनियाभर से खगोल वैज्ञानिक और पर्यटक तारेगना पधारे, लेकिन आकाश में बादल छाए रहने के कारण वो यहां पूर्ण सूर्यग्रहण का नजारा नहीं देख सके और उन्हें निराशा हाथ लगी.              मसौढी विधायक रेखा देवी का कहना है कि यह क्षेत्र विशेष है.यहां पर 2019 में आरओबी बनना था. इसका शिलान्यास किया गया.क्षेत्र विशेष रहने के बावजूद भी आरओबी का उद्घाटन 4 साल के बाद भी नहीं किया गया. जो अत्यंत ही दुख की बात है.    उन्होंने कहा कि अब देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्व...

देश में कानून का राज चलता है

चित्र
  * न्याय को ठगना मोदी के लिए मुमकिन नहीं-डा0 अखिलेश पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल किये जाने के बाद मोदी सरकार की षड़यंत्रकारी प्रवृति पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री समझते थे कि मोदी है तो मुमकिन है इसलिए तरकीब लगाकर भारत के संसदीय व्यवस्था में सेंध लगा पाएगी, न्यायिक व्यवस्था को ठगने में कामयाब हो जायेंगे.लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बता दिया कि यह मुमकिन नहीं. इस देश में कानून का राज चलता है कोई कितना भी अहंकारी शासक क्यों न हो न्याय की चौखट पर फिसड्डी साबित होता है. मोदी जी इस बात को भूल गये थे इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आईना दिखाया. डा0 सिंह ने राहुल के संसद वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि संसद में फिर से मोदी को राहुल जी के तीखे सवालों का सामना करना पड़ेगा, जिससे भागने के लिए उन्होंने हर तरकीब अपनायी. उन्होंने कहा कि मोदी ने राजनीति दुष्चक्र रचकर राहुल जी की सदस्यता खत्म करवाई थी. उन्होंने आगे कहा कि षड्यंत्र से सच्चाई नहीं छुपती. अब मोदी जी के पूंजीपति मित...