🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ

  

* 21 जनवरी को डीआरसीसी में जॉब  कैंप  का आयोजन

* स्थानीय स्तर पर 50 अभ्यर्थियों को दी जानी है नौकरी



बेतिया.श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वावधान में दिनांक-21.01.2023 को स्थानीय डीआरसीसी (जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र) के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस दिन पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 04.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी जॉब कैंप में नियोजक से जॉब के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपना आवेदन/बायोडाटा जमा कर सकते हैं.

  पश्चिम चंपारण जिले के जिला नियोजन पदाधिकारी, श्री अंकित राज द्वारा बताया गया कि प्रभारी जिलाधिकारी, श्री अनिल कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में 21 जनवरी को आयोजित होने वाले जॉब कैम्प की तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है तथा ससमय सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि निजी नियोजक, पद, योग्यता, उम्र, मानदेय, रिक्ति, कार्यस्थल आदि की विस्तृत जानकारी का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बेरोजगार युवक-युवतियों को नौकरी दिलाई जा सके.

     उन्होंने बताया कि निती राज मोटर्स (टाटा मोटर्स) द्वारा बेतिया एवं बगहा में सेल्स एग्जीक्यूटिव, सेल्स टीम लीडर, रिसेप्शनिस्ट पद के लिए 10 अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. वहीं नव भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा पश्चिम चम्पारण एवं पूर्वी चंपारण जिले में सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के 40 अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी.


आलोक कुमार

सभी दिव्यांगजन काफी प्रसन्न

  * 28 दिव्यांगजनों को सम्बल योजना के तहत निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी बैटरी चलित ट्राई साइकिल

* बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्राप्त कर काफी प्रसन्न दिखे दिव्यांगजन


बेतिया. मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना (संबल) के तहत 28 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल का वितरण प्रखण्ड परिसर गौनाहा में स्थित बुनियाद केंद्र में किया गया. इस वितरण कार्यक्रम में गौनाहा प्रखण्ड के 02, मैनाटाड़ के 3, सिकटा के 5 नरकटियागंज के 7 एवं लौरिया के 11 दिव्यांगजनों के बीच निःशुल्क बैट्री चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया. बैटरी चलित ट्राई साइकिल प्राप्त कर सभी दिव्यांगजन काफी प्रसन्न थे.

     सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बेतिया द्वारा बताया गया कि योजना अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए दिव्यांगजनों द्वारा बिहार सरकार की ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया गया, जिसका सत्यापन जिला पदाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में गठित जिलास्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा किया गया. समिति द्वारा नरकटियागंज अनुमंडल में स्थित पांच प्रखंडों के 35 आवेदनों की स्वीकृति प्रदान की गई. वर्तमान में उपलब्ध 28 बैटरी चलित ट्राई साइकिल को प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर वितरित किया गया है. शेष लाभुकों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल आते ही उपलब्ध करा दी जाएगी.

   


इस वितरण कार्यक्रम में प्रखण्ड प्रमुख, उप प्रमुख, मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, बेतिया आदि उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

शारदा प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक

  दुर्गापूजा समिति डाक बंगला के पूर्व आचार्य पंडित शारदा प्रसाद मिश्र शास्त्री का निधन


पटना.कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मिश्रा के पिता आचार्य शारदा प्रसाद मिश्रा के निधन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. 

स्व0 शारदा प्रसाद मिश्र कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका उपचार पटना के एम्स में चल रहा था.आज दिनांक 17 जनवरी,23 को उनका देहांत हो गया.उनका पार्थिव शरीर 4-30 बजे उनके पटना के निवास स्थान श्रीकृष्ण नगर आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लाया जायेगा.उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 18 जनवरी को मारकंडिका घाट बनारस में किया जायेगा.

अपने शोक संदेश में डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि शारदा प्रसाद मिश्रा जी एक अच्छे समाजसेवी एवं नेकदिल इंसान थे.उनको धार्मिक कार्याे में विशेष रूचि थी तथा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे.उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं तथा ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दुःख की इस घड़ी में परिवार के सदस्यों को धैर्य प्रदान करें.

कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा,पूर्व मंत्री संजीव प्रसाद टोनी एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने भी शारदा प्रसाद मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...