संदेश

मार्च 5, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पूरी तरह से कानून-व्यवस्था व पुलिस तंत्र की विफलता का नतीजा

चित्र
    बेलागंज. गया जिले व राज्य में चोर का झूठा आरोप लगाकर भीड़ हिंसा का नया पैटर्न देखने को मिल रहा है.गया जिले के बेलागंज थाना में बुधवार 22 फरवरी की रात डीहा गांव के ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.10 दिनों के बाद शनिवार 4 मार्च को भाकपा माले का एक उच्च स्तरीय जांच टीम कुरीसराय पहुंचा और मॉब लिंचिंग के शिकार परिजनों से मुलाकात की.   चोरी की नियत से युवक गांव में हथियार लेकर घूम रहे थे. ग्रामीणों ने जब इनसे गांव में आने की जानकारी मांगी तो ये भागने लगे. इस बीच सभी अपराधियों ने गांव वालों को डराने के लिए गोलियां भी चलाई, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी.    ग्रामीणों का कहना है कि लगभग आधा दर्जन युवक हथियार के साथ एक चार पहिया वाहन में आए थे, जिसमें कुछ भागने में सफल हो गए. पकड़े गए युवकों को पिटाई करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले तो कर दिया, लेकिन उनमें से एक कुरीसराय निवासी मो. बाबर (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय औरंगजेब आलम की मौत हो गई, जबकि दो को इलाज के लिए ...