आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया
पटना.आज पूरी दुनिया में गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है.गुड फ्राइडे ईसाइयों का एक बड़ा त्योहार है. इस त्योहार में ईसाई धर्म को मानने वाले चर्च में जाते हैं और प्रार्थना करते हैं.लेकिन इस दिन चर्च में उत्सव का माहौल नहीं होता है. दरअसल गुड फ्राइडे को प्रभु ईसा मसीह को क्रूस पर लटकाया गया था. जहां बेहद कष्टों का सामना करते हुए प्रभु ईसा मसीह को देह त्याग करना पड़ा था.इस कष्ट से मर्माहत होकर ईसाई समुदाय 40 दिन दुख भोग के रूप में मनाया.उपवास और परहेज रखा. अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-दक्षिणा दिए.आज दुख भोग का अंतिम शुक्रवार है. यह कहा जाता है कि ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक गुड फ्राइडे भी है जो आज मनाया जा रहा है. यह वह दिन है जब ईसाई धर्म के लोग येसु मसीह के क्रूस को याद करते हैं. ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है.दुनियाभर के ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे को तपस्या, दुःख और उपवास के दिन के रूप में मनाते हैं. इस धर्म का यह पवित्र सप्ताह है 02 अप्रैल से पाम संडे के साथ शुरू हुआ था. यह 09 अप्रैल को ईस्टर के साथ खत्म होगा. बता दें कि 09 अप्रैल को ईस...