कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया
पटना: महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली का आयोजन होगा.रैली में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति तैयार की. महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान कदमकुंआ में संपन्न हुई.जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि चार सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया.उन्होंने कहा कि रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी एनडीए सरकार को घेरेगी. इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि एक मजबूत व रचनात्मक विपक्ष होने के नाते आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर कर जनता के बीच जाएगी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने का कहा ने कहा कि इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षगण शामिल हुए. कांग्रेस समर्थित बिहार सरकार के समग्र विकास में क...