महायुद्ध के खिलाफ उपवास और परहेज रखेंगे
प टना.ईसाई समुदाय का दुःखभोग 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे मनाने के साथ खत्म हो जाएगा. ईसाई समुदाय का कल पुण्य शुक्रवार को पूर्ण उपवास और परहेज का दिन है. ईसाई समुदाय रूस और यूक्रेन के बीच 50 दिनों से जारी महायुद्ध के खिलाफ उपवास और परहेज रखेंगे.पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित सेक्रेट हार्ट चर्च,पाटलिपुत्र में पुण्य शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया है. कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल के लिए रक्तदान संग्रह किया जा रहा है.वहीं प्रभु ईसा के क्रूस मरण की दुखमय घटना को एक झांकी के रूप में पेश किया जाएगा.परम्परागत मुसीबत गान कुर्जी चर्च में पेश किया जाएगा. गुड फ्राइडे के पुण्य बेला में कुर्जी चर्च के द्वारा और विक्टर फ्रांसिस के नेतृत्व में प्रभु ईसा के क्रूस मरण की दुःखमयी घटना को एक झांकी के रूप में सुबह 6ः 30 बजे लोयला हाई स्कूल, कुर्जी से निकलकर कुर्जी के मुख्य सड़क से प्रार्थना, गीत और अभिनय द्वारा कुर्जी चर्च के प्रांगण में पहुंचकर एक विशेष प्रार्थना के साथ सम्पन्न होगी.राजधानी पटना के सभी पत्रकार भाई-बहनों से नम्र निवेदन किया गया है कि कृपया इसके कवरेज के लिए अपना बहुमूल्...