संदेश

अगस्त 11, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गोवर्धन योजना के लिए कोटवा प्रखंड के मच्छरगवां का चयन

चित्र
  मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी है श्री शीर्षत कपिल अशोक.उन्होंने कोटवा प्रखंड के मच्छरगवां पंचायत का निरीक्षण किया है.निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने गोवर्धन योजना के लिए कोटवा प्रखंड के मच्छरगवां का  चयनित किया गया. वही जिलाधिकारी महोदय ने मच्छरगवां पंचायत के वार्ड नंबर 12 के सामुदायिक भवन में अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक.बैठक के दौरान नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन हरियाली, मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में की समीक्षा तथा कार्यों में गति लाने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. जिलाधिकारी महोदय द्वारा कोटवा प्रखंड के मच्छरगावां पंचायत को मॉडल बनाने का निर्देश दिया गया.वही गार्जियन ऑफ चंपारण के तहत पुराने पेड़ो के संरक्षण के लिए लोगों को मोबिलाइज किया गया.आईसीडीएस के द्वारा पेड़ को बचाओ के लिए पेड़ को राखी बांधी रखी. उक्त निरीक्षण के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोटवा, डीपीएमयूलीड बिहार विकास मिशन, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, माननीय जनप्रतिनिधि...

निर्वाचक द्वारा अपना आधार से संबंधित जानकारी स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध करायी जानी है

चित्र
  *निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर होगा विशेष कैम्प का आयोजन, 04, 18 एवं 25 सितंबर, 09 एवं 23 अक्टूबर, 06 एवं 20 नवंबर तथा 04 एवं 11 दिसंबर को आयोजित होगा विशेष कैम्प... बेतिया: निर्वाचक सूची में आधार को जोड़ने एवं प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर निर्वाचकों से आधार डाटा का संग्रहण करने का कार्य  प्रारंभ है. आधार संग्रहण का प्रमुख उद्देश्य निर्वाचक सूची में पंजीकृत निर्वाचकों की पहचान को सुनिश्चित करना एवं प्रमाणीकरण करना है.किसी भी निर्वाचक द्वारा अपना आधार से संबंधित जानकारी स्वैच्छिक रूप से उपलब्ध करायी जानी है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आधार संख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचकों द्वारा प्रपत्र 6 ख का प्रयोग किया जायेगा. उक्त प्रपत्र ऑनलाइन, ईआरओ-नेट, वोटर्स पोर्टल, गरूड़ा एप, एनभीएसपी तथा भीएचपी एप में एवं बीएलओ के पास उपलब्ध रहेगा. स्व प्रमाणीकरण द्वारा निर्वाचक प्रपत्र 6 ख को एनभीएसपी अथवा वोटर हेल्पलाईन एप पर जाकर भरेंगे तथा अपने आधार संख्या से जुड़े मोबाईल संख्या पर ओटीपी प्राप्त कर प्रमाणीकरण करे...

बेतिया धर्मप्रांत के वयोवृद्ध फादर बर्टी पौल का निधन

चित्र
    *दोपहर में बिशप हाउस में दम तोड़ दिए,बेतिया धर्मप्रांत में मातम,चखनी पल्ली के रहने वाले थे ,जानलेवा साबित हुआ कैंसर.जीवन लीला16 नवंबर 1958 से 11 अगस्त 2022 तक ही सीमित. बेतिया : बेतिया धर्मप्रांत के वयोवृद्ध फादर बर्टी पौल का निधन हो गया है.ऐसे तो फादर बहुत ही भाग्यशाली थे.मां-बाप की छाया सिर पर उठ जाने के बाद चखनी अनाथालय में रहे.पढ़-लिखकर पुरोहित बने.सबसे पहले पटना धर्मप्रांत के पुरोहित बने.पटना धर्मप्रांत के विभक्त होने के बाद मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के पुरोहित बने.मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विभक्त होने के बाद बेतिया धर्मप्रांत के पुरोहित बने. इस समय बेतिया धर्मप्रांत के चनपटिया पल्ली के पल्ली पुरोहित थे.इस बीच बेतिया धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष पीटर सेबेस्टियन गोबियस ने फादर को चनपटिया पल्ली से स्थानांतरण कर दिये थे.परंतु फादर स्थानांतरित पल्ली में न जाकर विधि के विधान के समक्ष नतमस्तक होकर प्रभु के प्यारे हो गये. जी हां श्रावण का महीना पवन करे शोर..पर फादर शोर नहीं किये.न जाने किस जहाँ में खो गये..ओ जाने वाले हो सके तो लौट आना..उनके चले जाने से बेतिया धर्मप्रांत में मातम छा ग...

पत्रकार गोकुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी

चित्र
 जमुई: बिहार में एक बार फिर एक पत्रकार की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी.जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के गोपलामारन गांव के समीप बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हिंदी अखबार प्रभात खबर के पत्रकार गोकुल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक गोकुल यादव (35) सिमुलतला के लीलावरण का रहने वाला था.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नरेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि परिवार का भुट्टे का खेत है.उसी के लिए गोकुल खाद लेने बाजार जा रहे थे.गोकुल यादव दिन के साढ़े दस बजे घर से नाश्ता कर फसल में डालने वाली खाद लाने सिमुलतला जा रहे थे.    इसी दौरान घर से लगभाग एक किलोमीटर दूरी पर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने गोकुल यादव को नजदीक से सिर और सीने में एक के बाद एक कुल पांच गोलियां शरीर में उतार दिये. ताबड़तौड़ गोली लगीं जिससे मौके पर ही गोकुल की मौत हो गई. हालांकि बाद में उनके इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है. मृतक के पिता नरेंद्र यादव ने बताया कि उनके बेटे को गोली मा...