संदेश

अक्टूबर 7, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अच्छे फसल की कामना और खुशी में त्योहार मनाया जाता

चित्र
  डाल्टनगंज. रोमन कैथोलिक डाल्टनगंज धर्मप्रांत 7 जुलाई 2016 से  प्रेरितिक प्रशासकों के सहारे चलाया जा रहा है.यहां पर नवाखानी समारोह मनाया गया.इस अवसर पर रोम के भारत में राजदूत नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली का आगमन हुआ.भारत के लिए परमधर्मपीठ का अपोस्टोलिक ननशिएचर एक दूतावास के समान होली सी टू इंडिया का राजनयिक मिशन है.यह 50-सी, नीति मार्ग, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में स्थित है.13 मार्च 2021 को पोप फ्रांसिस द्वारा आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली को अपोस्टोलिक नुनसियो नामित किया गया था. नवाखानी त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोम के भारत में राजदूत नुनसियो आर्चबिशप लियोपोल्डो गिरेली थे.उनके साथ रांची महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष थेओदोर मस्कारेन्हास एस.एफ.एक्स को डाल्टनगंज धर्मप्रांत का प्रेरितिक प्रशासक भी थे. यह बताया गया कि किसानों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य त्योहार है.इस दिन घर में नए धान के चावल की पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को भोग लगाया जाता है.उसके बाद अच्छे फसल की कामना और खुशी में त्योहार मनाया जाता है. यह प्रतिवर्ष भाद्रपद महीने के...

अधिकारी रहें सतर्क, एसओपी का करें सख्ती से पालन

चित्र
  * नेपाल में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर गंडक सहित अन्य नदियों पर भी रखें पैनी नजर * अधिकारी रहें सतर्क, एसओपी का करें सख्ती से पालन * 03 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने की है संभावना वाल्मीकिनगर. बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा आज वाल्मीकिनगर गंडक बराज का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.नेपाल में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में कुछ जगहों पर बारिश की मात्रा 250 एमएम से भी ज्यादा रिकॉर्ड की गयी है. गंडक बराज से आज 03 लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने की संभावना है.उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को गंडक नदी सहित अन्य सभी नदियों के जलस्तर की निगरानी करने के लिए   निर्देशित किया गया है.   जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सतर्क रहें और गंडक नदी सहित अन्य नदियों पर भी पैनी नजर बनाए रखें. साथ ही बाढ़, कटाव से संबंधित एसओपी का सख्ती के साथ अनुपालन कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एसओपी के तहत सभी एसडीएम एवं अ...