संदेश

अगस्त 8, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया

चित्र
    मोतिहारी: भारतीय तलवारबाजी संघ के द्वारा महाराष्ट्र के नासिक में पांच से सात अगस्त तक आयोजित होने वाले ग्यारहवीं मिनी (अंडर-12) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पूर्वी चंपारण की केशर राज ने तलवारबाजी (फेंसिंग) के बालिका वर्ग में फॉयल इवेंट में भाग लेकर बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक हासिल किया है. जिलाधिकारी, श्री शीर्षत कपिल अशोक ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता मे कांस्य पदक विजेता केशर राज एवं उनके माता पिता को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.वही जिलाधिकारी महोदय द्वारा मोतिहारी में तलवारबाजी खेल को बढ़ावा दिया गया है. मोतिहारी के अम्बिकानगर निवासी कुमारी रानी और सूरज कुमार की पुत्री है.वहीं शहर के जीवन पब्लिक स्कूल की छात्रा है.मोतिहारी पहुंचने पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ की ओर से केशर राज को नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इस मौके पर पूर्वी चंपारण तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष साजिद रज़ा, उपाध्यक्ष जीवेश कुमार सिंह, अमित कश्यप, सचिव अशफाक अहमद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार,  सदस्य रवि कुमार, यशवंत सिंह, मुकेश सिंह, राहुल रं...

विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी

चित्र
    * विरोध प्रदर्शन में दमखम से उतरे कांग्रेसी * महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को अपना रवैया सुधारना होगा: प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा पटनाःबिहार में महागठबंधन के द्वारा आहूत भीषण महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर बढ़ते जीएसटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बिहार कांग्रेस पूरे दमखम के साथ सड़कों पर उतरी. प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के नेतृत्व में सैंकड़ों कांग्रेसजन इनकम टैक्स गोलंबर से डाकबंगला चौराहे तक सुबह से सड़कों पर अपनी दमदार उपस्थिति दिखाई. बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से निरंकुश होकर आम जनता को कयकन का काम कर रही है. देश में जब से भाजपा सत्ता में आई तब से उसने देश में अपने पूंजीपति मित्रों के हिसाब से नियम कानून बनाने का काम किया है. लोकतांत्रिक देश में आम लोगों को ही प्रताड़ित किया जा रहा है. रसोई गैस सिलिंडर के बाद अब आटा-चावल पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर आम लोगों का निवाला छिनने का प्रयास किया जा रहा है.भीषण महंगाई के खिलाफ महागठबंधन आज बिहार की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन में उतरी है और कांग्रेस पार्टी भी ...