संदेश

अगस्त 3, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

प्रधान मंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम सामूहिक रूप से पोस्टकार्ड डालने का सिलसिला

चित्र
   वाराणसी.मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी ने अंग्रेज़ों से तुरंत  भारत को छोड़ने को 9 अगस्त 1942 को  कहा था.भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे शक्तिशाली आंदोलन की शुरूआत की.भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर 9 एवं 10 अगस्त 2023 को सरकार द्वारा सर्व सेवा संघ के वाराणसी परिसर पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ जन प्रतिवाद सम्मेलन और प्रदर्शन होगा.   यह समझा गया कि आप लोग इस शर्मनाक तथ्य से अवगत ही हैं कि सुनियोजित साजिश के तहत केंद्र सरकार के इशारे पर वाराणसी प्रशासन ने 22 जुलाई 2023 को आचार्य विनोबा जी की प्रेरणा से स्थापित सर्व सेवा संघ के राजघाट, वाराणसी परिसर पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया. इस षड्यंत्र की सघन योजना पिछले कई महीनों से रची जा रही थी. 22 जुलाई 2023 की सुबह 6ः30 बजे एसडीएम जयदेव सीएस तथा रेल अधिकारी आकाशदीप सिंह के नेतृत्व में लगभग 1000 पुलिसकर्मी परिसर गेट का ताला तोड़कर जबरन परिसर में घुस गए और सबसे पहले कार्यकर्ता आवास में घुसकर सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया.   यह बताया गया कि इसका प्रतिवाद करने पर 8 लोगों को सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष ...

गणना के कार्यों का स्वयं स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए

चित्र
 गया. बिहार के सभी जिलों में जाति आधारित गणना का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है. उक्त परिपेक्ष में आज जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम ने बाराचट्टी, डोभी एवं बोधगया में जाति आधारित गणना के कार्यों का स्वयं स्थल पर जाकर वस्तु स्थिति से अवगत हुए.        बाराचट्टी में बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बाराचट्टी ने बताया कि ऑफलाइन लगभग 85% से ऊपर डाटा को समेकित कर लिया गया है. साथ आज से ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में डाटा समेकित करने का कार्य किया जा रहा है. बैठक में जिला पदाधिकारी ने कहा कि कोई वैसा प्रगणक जिनका दिया हुआ टारगेट में कोई अपेक्षित सुधार नहीं है उनके टारगेट को किसी दूसरे प्रगणक को स्थानांतरण कराकर, बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करावे.        प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि आज सुबह 8:00 बजे सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर के साथ बैठक कर ली गई थी, जिसमें 202 प्रगणक उपस्थित थे तथा 119 प्रगणक अनुपस्थित थे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से जानकारी लेने पर बताया गया कि डाइट तथा अन्य ट्रेनिंग संस्थान में वह शिक्षक ट्रेनिंग में गए हुए हैं...