संदेश

अक्टूबर 29, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) का पटना में 5वां राज्य सम्मेलन संपन्न

चित्र
* जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) का पटना में 5वां राज्य सम्मेलन संपन्न * सम्मेलन में वक्ताओं ने मौजूदा चुनौतियां और जन संगठनों की भूमिका पर गहन चिंतन करते हुए अपने विचार रखे पटना. जन आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय (एनएपीएम) का पांचवा राज्य सम्मेलन पटना के बिहार वालंटियर हेल्थ एसोसिएशन के सभागार में हुआ. इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र  में प्रसिद्ध समाजसेवी मेधा पाटकर ने इजरायल-हमास युद्ध को तत्काल रोक कर शांति स्थापित करने की अपील की. भारत सदा अहिंसा का पक्षधर रहा है इसलिए भारतीय जनता और भारत की सरकार को युद्ध रोकने के पक्ष में भूमिका लेनी चाहिए.          वर्तमान विकास के मॉडल को मनुष्य विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा, परिवर्तन के नाम पर हो रहे विकास से अगर मानव जीवन और प्राकृतिक संसाधन सुरक्षित नहीं हैं तो इस तरह का परिवर्तन हमें अस्वीकार है. खेतिहर, पशुपालन, मछुआरे, वनवासी, जल, जंगल, जमीन के असली मालिक हैं. इनके स्वामित्व और अधिकार को खारिज करने वाली राजनीति और कानून हमें नाकबूल है. अमेरिका और यूरोप में हजारों बाँधों को तोड़ कर नदियों को आजाद किया गया. ...