🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

रजत जयंती वर्ष 2023 से 2024 तक चलेगा

  

नालंदा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र है नालंदा.इस समय बिहारशरीफ स्थित सेक्रेड हार्ट चर्च में चहल पहल है.रोमन कैथोलिक के महामहिम पोप द्वारा निर्मित बक्सर धर्मप्रांत के कोवाथ में जन्म लेने वाले फादर प्रेम प्रकाश सेक्रेड हार्ट चर्च में पदस्थापित है.बिहारशरीफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रेम प्रकाश हैं.उनका पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष का 14 मई को शुभारंभ किया गया है.यह रजत जयंती वर्ष 2023 से 2024 तक चलेगा.

 इसके आलोक में बिहारशरीफ और बक्सर धर्मप्रांत के भक्तों के बीच में रविवार 14 मई 2023 को काफी उत्साह देखा गया.बिहार शरीफ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर प्रेम प्रकाश का पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया गया.वहीं केरल में जन्म लेने वाले फादर जेम्स अमाकट का पुरोहिताभिषेक का स्वर्ण जयंती समारोह का समापन हुआ. मालूम हो कि पटना महाधर्मप्रांत का विकर जनरल फादर प्रेम प्रकाश थे.उसी तरह बक्सर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स अमाकट थे.

 पुरोहित अभिषेक की रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर सेक्रेड हार्ट चर्च,बिहार शरीफ में फादर प्रेम प्रकाश,फादर अमल राज, फादर ज्ञान प्रकाश और फादर अनूप पायस संयुक्त रूप से समारोही मिस्सा अर्पित किए.इसके बाद पुरोहिताभिषेक की रजत जयंती वर्ष के केक काटे.मौके पर रजत जयंती वर्ष का पौधा लगाया गया.

फादर प्रेम प्रकाश का जन्म 0 2 मार्च 1966 को हुआ था.जब 33 वर्ष के थे तब पटना महाधर्मप्रांतीय पुरोहित के रूप में 13 मई 1999 का पुरोहिताभिषेक हुआ.अपने कार्यकाल में पटना महाधर्मप्रांत के विकर जनरल थे.अभी बिहार शरीफ के पल्ली पुरोहित हैं. बता दें कि धर्मप्रांतीय पुरोहितों की अंतिम मन्नत नहीं होती है.केवल सिस्टर लोग और धर्मसंघी ही अंतिम मन्नत लेते हैं.

दूसरी ओर बक्सर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर जेम्स अमाकट का पुरोहित अभिषेक का स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ बक्सर में किया गया था और उसका  समापन उनके घर पर हुआ.फादर ए मंडोली उत्सव में शामिल थे.

   

     भक्तगण दोनों पूर्व विकर जनरल के उनके आने वाले दिनों के लिए शुभकामनाएं देता है. सर्वशक्तिमान ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दे ताकि वे सुसमाचार का प्रचार करना जारी रखें.विशेष कर बुलाहट को लेकर कार्य करें.

       इस समय बक्सर धर्मप्रांत के बिशप डॉ.जेम्स शेखर और विकर जनरल फादर चार्ली इसहाक साह हैं.


आलोक कुमार

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपील

  बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 16 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का हुआ निवारण...


नालंदा. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 16 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.

        बिहारशरीफ अनुमंडल क्षेत्र के परिवादी सूरज कुमार द्वारा सार्वजनिक कुआं के साफ-सफाई से संबंधित परिवाद के संदर्भ में जिला पंचायत राज पदाधिकारी को उपयुक्त योजना कुआं का जीर्णोद्धार कराने का आदेश दिया गया.

भू-अर्जन कार्य में मापी का काम करने वाले परिवादी अनिल कुमार द्वारा पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को 1 सप्ताह के अंदर भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

     हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के परिवादी हरिमोहन कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं दिए जाने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में उप विकास आयुक्त द्वारा मामले की जांच की गई. उनके जांच प्रतिवेदन में स्पष्ट किया गया कि परिवादी प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता नहीं रखते हैं.जांच प्रतिवेदन के आधार पर उनके दावा को निरस्त किया गया.

          बिहारशरीफ अंचल के शिव कुमार यादव द्वारा बकाश्त जमीन के रैयती करण नहीं किए जाने से संबंधित परिवाद के संदर्भ में भूमि सुधार उप समाहर्ता को इनके आवेदन के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया.

         सिलाओ अंचल के परिवादी मोहम्मद शमीम द्वारा जमाबंदी में सुधार किए जाने से संबंधित परिवार के संदर्भ में जिला राजस्व शाखा प्रभारी को दाखिल खारिज की संपूर्ण प्रक्रिया की जांच करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया.

       अतिक्रमण हटाए जाने से संबंधित छह अलग-अलग मामलों में संबंधित अंचल अधिकारी द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण वाद की कार्रवाई प्रारंभ की गई है. अतिक्रमण हटाने के लिए अलग-अलग तिथियों के निर्धारण के बारे में जानकारी दी गई. कुछ अन्य मामलों में संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...