संदेश

अप्रैल 15, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ऑल्ड यूथ समय निकालकर समाजसेवा कर रहे हैं:बंट्टी

चित्र
आसनसोल.आसनसोल धर्मप्रांत में है संत जॉन्स चर्च, चेलिडांगा.यहां के यूथ काफी एक्टिव हैं.यहां के ऑल्ड यूथ अश्विन फेलिक्स,बंट्टी थोमस,प्रतिक राय, डिम्पल लौरेंस,प्रदीप माइकल,एलिजाबेथ फैक्लिन,जैक्लिन साह,सोनू आदि मिलकर अपने समुदाय के बीच में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए कोरोना काल में  'SING A CAROL 2021' किये थे.                         उस दौरान जो अतिरिक्त आय हुआ था. उस आय से यूथ ने आवश्यक खाद्य पदार्थ खरीदा.उक्त खाद्य पदार्थ को चेलिडांगा के सभी पाड़ा में से बीस परिवारों के बीच जाकर वितरित कर दिया.इस खाद्य उपहार देकर गरीबों मदद कर दी है.जो उनके ईस्टर उत्सव में थोड़ी खुशी जोड़ देगा.यूथ ने कहा है कि जो हमारे कार्य में हमेशा समर्थन करते हैं.ऐसे सभी प्रायोजकों को दिल से धन्यवाद! पल्ली परिषद और यूथ के बीच अनबन बरकरार है.फिर भी ऑल्ड यूथ समय निकालकर समाजसेवा कर रहे हैं. आलोक कुमार

रविवार तक के महत्वपूर्ण दिन

चित्र
रांची। रांची महाधर्मप्रांत के आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने गुरुवार से लेकर रविवार तक के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में विस्तार से बताया और साथ ही इन्हें किन मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि पुण्य बृहस्पतिवार को तीन विधियां की जातीं है। इसमें पहला है- प्रभु का अपने चेलों का पैर धोना, जिससे उन्होंने ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया और कहा कि एक-दूसरे को प्रेम करने के लिए प्रेरित किया। दूसरा- येसु ने एक बलिदान दिया। मानव मुक्ति के लिए उन्होंने खुद का बलिदान दिया। तीसरा- बलिदान को अर्पित करने के लिए उन्होंने अपने प्रेरितों को पुरोहिताई की शिक्षा दी।  पुण्य बृहस्पतिवार की सुबह वाटिकन के संत पेत्रुस महागिरजाघर में क्रिज्म मिस्सा के दौरान अपने उपदेश में संत पापा फ्राँसिस ने पुरोहितों को निमंत्रण दिया कि वे अपनी नजरें येसु पर केंद्रित रखने की कृपा प्राप्त करें, जिससे कि वे ईश्वर एवं लोगों की सेवा बेहतर रूप से कर सकेंगे।