नालंदा . आज दिनांक 16 अक्टूबर, 2025 को श्री कुंदन कुमार , जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी ,पुलिस अधीक्षक, नालंदा द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बिहारशरीफ मघड़ा अवस्थित ई०वी० एम० वेयर हाउस में ई०वी० एम० /वीवीपैट स्क्रीनिंग कार्य का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के दौरान ई०वी० एम० की सुरक्षा, रखरखाव एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया की बारीकी से देखने के उपरांत उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग ने बताया कि विधानसभा वार CU,BU सेग्रीगेशन कार्य पूर्ण हो चुका है ,वीवीपैट सेग्रीगेशन का कार्य प्रगति पर है , इसे जल्द ही ससमय पूर्ण कर लिया जाएगा .
जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देशित किया कि ई०वी० एम० की स्क्रीनिंग प्रक्रिया में पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं उच्च स्तर की सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा वार स्क्रीनिंग ईवीएम /वीवीपैट मशीनों को जीपीएस ट्रैकिंग कंटेनर युक्त वाहनों के माध्यम से ही पुलिस अभिरक्षा के साथ डिस्पैच सेंटर तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे.
इस अवसर पर नगर आयुक्त, नोडल पदाधिकारी ईवीएम कोषांग,तकनीकी टीम, पुलिस पदाधिकारीगण तथा अन्य संबंधित कर्मी भी उपस्थित थे.
आलोक कुमार
