संदेश

अप्रैल 24, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मुजफ्फरपुर जिले के विजय गोरैया पुनर्गठित एकता परिषद का अध्यक्ष

चित्र
पटना.बिहार में बिहार प्रदेश एकता परिषद का पुनर्गठन हुआ है.मुजफ्फरपुर जिले के विजय गोरैया पुनर्गठित एकता परिषद का अध्यक्ष होंगे.बक्सर जिले के प्रदेश संयोजक रंजीत राजभर काे बनाया गया है.पटना जिले के शिवकुमार और जानकी मिथिलेश को प्रांतीय सचिव मनोनीत किया गया है.     मालूम हो कि गांधीवादी विचारक और सर्वोदयी नेता राजगोपाल पी. वी. को साल 2023 का निवानो शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है.इसके बाद राजधानी पटना में आए थे.यहां 'मित्र मिलन समारोह' में नए और पुराने साथियों से मिले.एक बार फिर विपरित परिस्थियों में गांधी,विनोबा, जयप्रकाश आदि के मार्ग पर चलकर जनांदोलन करने का आह्वान किया गया है.  इस आह्वान के बाद आज रविवार  23 अप्रैल को पटना में एकता परिषद बिहार प्रदेश की प्रांतीय समिति की बैठक हुई. इस बैठक के बाद एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि बिहार राज्य स्तर पर एकता परिषद की प्रांतीय समिति का पुनर्गठन किया गया है.मुजफ्फरपुर जिले के विजय गोरैया पुनर्गठित एकता परिषद का अध्यक्ष होंगे.विजय गोरैया सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं.   उन्होंने ...

अंतिम मन्नत लेने वाले फादर ज्ञान प्रकाश

चित्र
  बक्सर. इस समय बक्सर धर्मप्रांत में खुशी का माहौल है.आखिर हो क्यों नहीं!इस धर्मप्रांत के कोआथ पल्ली की रहवासी दंपतियों ने बेमिसाल कार्य कर चुके हैं.स्व.जोन बापतिस्ट और स्व.रीता देवी ने अपने दो पुत्र को प्रभु के हवाले कर दिये.एक पुत्र प्रेम प्रकाश ने 13 मई 1999 को धर्मप्रांतीय पुरोहित बने.द्वितीय पुत्र ज्ञान प्रकाश 15 नवंबर 2007 को येसु समाजी पुरोहित बने.संत जेवियर हाई स्कूल के चर्च में फादर ज्ञान प्रकाश ने येसु समाज की अंतिम मन्नत ले ली है.पटना प्रोविंश के प्रोविंशियल फादर डोनाल्ड जे मिराण्डा ने मन्नत का संचालन किया.इस अवसर पर येसु समाजी पुरोहित उपस्थित रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक फादर में जोसी मथियस,येसु समाजी, फादर में राजीव रंजन येसु समाजी,फादर ज्ञान प्रकाश येसु समाजी,फादर देवाशीष प्रसाद येसु समाजी, फादर प्रदीप येसु समाजी,फादर प्रेम लाल येसु समाजी, फादर अगस्टीन कीरो येसु समाजी, फादर सत्य प्रकाश, फादर प्रेम प्रकाश,फादर प्रभु दास, फादर दिनेश कुमार, फादर मुक्ति लाल, मुक्ति प्रकाश, फादर महिपाल,फादर मनीष, फादर अनूप,फादर दुलारे लाल,फादर कुलदीप कुमार, आदि बक्सर धर्मप्रांत के ...

डैम में जल संग्रह करने के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया

चित्र
   गया. जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा जल संकट को लेकर विष्णुपद अवस्थित देवघाट एवं गया जी डैम में जल संग्रह करने के लिए किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में देवघाट पर निर्मित पीएचईडी तथा नगर निगम के बने शौचालय, चेजिंग रूम का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त, गया नगर निगम को सभी शौचालय एवं चेजिंग रूम का सालों भर मेंटेनेंस के उद्देश्य से निविदा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा की कम से कम दो पालियों में सफाई कर्मियों की प्रतिनियुक्ति किया जाए ताकि नियमित सफाई किया जा सके.  बंद पड़े चापाकलों को भी मरम्मत करवाने का निर्देश दिए.         उन्होंने निर्देश दिया की जितने भी पियाउ बंद पड़े हैं, उनका मरम्मती कर जल्द ही चालू करें. साथ ही कार्यपालक अभियंता, बुडको को निर्देश दिया की देवघाट पर कम से कम 3-4 स्थानों पर 5-5 नल का टैप युक्त एक पियाऊ बनाए, जिसमे गंगाजल उपलब्ध कराई जाए.     जिला पदाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया की जितने भी लाइट खराब पड़े हैं, उनका मरम्मती करवाएं. कार्यपालक अभियंता रबड़ डैम को निर्द...

दिनकर चौक उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन

चित्र
    पटना.आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 49 वीं पुण्यतिथि पर पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में दिनकर चौक उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया गया. डा0 आशुतोष शर्मा ने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष के गर्व के विषय दिनकर हैं.उनकी रचनाएं पंचमवेद कही जा सकती है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जहां एक ओर जन सरोकार के कवि हैं वहीं दूसरी ओर भारत की एकता,अखंडता और संस्कृति को उद्घोषित करते है. इस अवसर पर विद्वान व्यक्तित्व कॉमर्स कॉलेज के आचार्य डा0 अशोक कुमार अंशुमाली ने कहा कि विश्व साहित्य में राष्ट्रकवि दिनकर के समक्ष सभी लोग बौने पाये जाते हैं. उन्होंने साहित्य के क्षेत्र में दिनकर को अद्वितीय व्यक्तित्व बतलाया। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पौत्र कुमार अरविन्द ने दिनकर की रचनाओं से लोगों को रूबरू करवाया तथा उनके उद्वेलित काव्य सुनकर लोग अभिभूत हो गये. इस अवसर पर पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा0 आशुतोष कुमार शर्मा, प्रो0 डा0 अशोक कुमार अंशुमाली, दिनकर के पौत्र कुमार अरविन्द, हम के प्रदेश प...