शनिवार, 3 सितंबर 2022

चार अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति डेंगू वार्ड के लिए करें

 नालंदा : जिला पदाधिकारी नालन्दा श्री शशांक शुभंकर द्वारा अनुमंडल अस्पताल राजगीर का निरीक्षण किया गया।उन्होंने अस्पताल में डेंगू वार्ड का निरीक्षण किया और इलाजरत रोगियों के परिजनों से बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन नालन्दा को आदेश दिया कि प्लेटलेट्स जांच के लिए नए मशीन के लगने तक सैंपल पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेजें।

चार अतिरिक्त चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति डेंगू वार्ड के लिए करें।इसके साथ-साथ 8 जी एन एम की भी प्रतिनियुक्ति करें।

जिला पदाधिकारी ने डेंगू के रोगियों के लिए अतिरिक्त 20 बेड तैयार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने क्या मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ?  का काउंटर भी लगाकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य चुनावों की तरह नगरपालिका चुनाव भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण

 नगरपालिका आम निर्वाचन बेहद महत्वपूर्ण, राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत करें अनुपालन रू जिला निर्वाचन पदाधिकारी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नगरपालिका की अध्यक्षता में सभी कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की हुई समीक्षा...


बेतिया: नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफल संचालन के निमित की जा रही तैयारियों की आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा समीक्षा की गयी।

जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य चुनावों की तरह नगरपालिका चुनाव भी अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। इसके सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराना सुनिश्चित किया जाय। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने पाए।

कार्मिक कोषांग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतदान एवं मतगणना के लिए अधिकारियों एवं कर्मियों का डाटा बेस ससमय अपडेट कर लिया जाय। इसके साथ ही टेक्निकल कार्मिकों का डाटा बेस भी अपडेट कर लिया जाय। जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा आईटी प्रबंधक उक्त कार्य पर विशेष ध्यान देंगे तथा ससमय व्यवस्था करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर का आकलन कर लिया जाय।

समीक्षा के क्रम में बताया गया कि आयोग स्तर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी का प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न हो गया है। जिला स्तर पर ईवीएम मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिनांक-10.09.2022 से 12.09.2022 तक निर्धारित है। इसके साथ ही जिला स्तर पर कार्मिकों का प्रशिक्षण भी दिनांक-14.09.2022 से प्रारंभ हो जायेगा। साथ ही आईटी कर्मियों का एफआरएस एवं ओसीआर प्रशिक्षण भी ससमय करा लिया जायेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि नगरपालिका चुनाव में प्रशिक्षण कोषांग की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। कार्मिकों को अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करें ताकि मतदान एवं मतगणना के दौरान परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।


सामग्री कोषांग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि नगरपालिका आम निर्वाचन के लिए नगरपालिकाओं एवं मतदान केन्द्र के आधार पर मतदान सामग्रियों की व्यवस्था ससमय सुनिश्चित कर ली जाय। मतदान केंद्र को उपलब्ध कराये जाने वाले मतदान सामग्रियों की तैयारी मतदान की तिथि के 07 दिन पूर्व कर पंजी में मतदान केन्द्रवार इसकी संख्या अंकित कर ली जाय।

समीक्षा के क्रम में नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मतगणना का कार्य सेंट्रलाइज तरीके से होने की संभावना है। इसी के अनुरूप मतगणना स्थल पर व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना स्थल तक का मूवमेंट प्लान तैयार करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जाय।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मतगणना स्थल के लिए पर्याप्त संख्या में अधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाय। आयोग के निर्देश के आलोक में मतगणना केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। तीनों पदों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष रखें जायेंगे ताकि कोई भी किसी में मिल न सके और पारदर्शी तरीके से मतगणना सम्पन्न हो सके। उन्होंने कहा कि मतगणना स्थल पर सभी व्यवस्थाओं के साथ ही खाने-पीने की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। खाने की सामग्री गुणवतापूर्ण होनी चाहिए।

आदर्श आचार संहिता/विधि व्यवस्था कोषांग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नगरपालिका निर्वाचन के निमित अधिसूचना निर्गत होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगा। आदर्श आचार संहिता जिला के संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में लागू रहेगा जो विधिवत रूप से मतगणना परिणाम तक लागू रहेगा। आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ अनुपालन कराया जाना है।

बैठक में परिवहन कोषांग, मीडिया कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मतपत्र/बैलेट बॉक्स, शिकायत अनुश्रवण-सह-कम्प्यूटराइजेशन, एसएमएस, लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन रिपोर्टिंग कोषांग, प्रतिवेदन कोषांग, कोविड/सैनिटाइजेशन कोषांग, व्यय लेखा कोषांग आदि कोषांगों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह सहित सभी कोषांगों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।


शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

सभी विभागीय निर्देश को एकीकृत करने का निर्देश

 


किशनगंज: आज श्री गोरखनाथ भा०प्र०से०, आयुक्त, पूर्णिया -सह- कोसी प्रमंडल के द्वारा जिला स्थापना प्रशाखा, किशनगंज के कार्यों का निरीक्षण किया गया.आयुक्त महोदय द्वारा जिला स्थापना प्रशाखा, किशनगंज में संधारित कर्मियों के लोग बुक, निर्गत पंजी, प्राप्त पंजी, सूचना का अधिकार पंजी, विभागीय कार्यवाही पंजी, लोक सभा / विधान सभा प्रश्नोत्तरी पंजी का अवलोकन किया गया तथा लंबित पत्रों को शीघ्र निष्पादित करानेके लिए स्थापना उप समाहर्ता, किशनगंज को निर्देश दिया गया.

विभागीय कार्यवाही पंजी के अवलोकन के क्रम में कुछ विभागीय कार्यवाही के मामले लंबित पाये गये, जिसे एक पक्ष के अन्दर निष्पादित कराने का निर्देश दिया गया.स्थापना प्रशाखा में स्वीकृत बल एवं कार्यरत बल की समीक्षा की गई. स्वीकृत बल से संबंधित सभी विभागीय निर्देश को एकीकृत करने का निर्देश दिया गया तथा वर्तमान में फलित रिक्ति के अनुरूप लिपिक संवर्ग, आशुलिपिक संवर्ग, जीप चालक संवर्ग का रोस्टर क्लीयरेंस कराने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि जिला स्थापना प्रशाखा में कर्मचारी एवं कार्यालय परिचारी का स्थापना नहीं है, जबकि जिला स्तर पर कर्मचारी एवं कार्यालय परिचारी का स्थापना भी जिला स्थापना प्रशाखा में होना चाहिए. कर्मचारी एवं अनुसेवक की स्थापना को जिला स्थापना में एकीकृत करने का निर्देश दिया गया .

बिहार कर्मचारी चयन आयोग, बिहार, पटना से कुल 23 अभ्यर्थियों की अनुशंसा लिपिक संवर्ग में नियुक्ति के लिए भेजी गयी है.नई नियुक्ति के लिए प्राप्त अनुशंसा के आलोक में अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

जिला स्थापना प्रशाखा के निरीक्षण के दौरान सेवांत लाभ का एक मामला लंबित पाया गया, जिसे एक पक्ष के अन्दर निष्पादित करने का निर्देश स्थापना उप समाहर्ता को दिया गया.

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चालक संवर्ग में स्वीकृत बल की तुलना में कार्यरत बल कम रहने के कारण विभिन्न अंचलों एवं प्रखंडों में जीप चालक दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर रखा गया है, जो विधि सम्मत नहीं है। बिहार पर्यटन विकास निगम से चालक प्राप्त करने की प्रक्रिया अपनाने का निर्देश आयुक्त महोदय द्वारा दिया गया.

निरीक्षण के दौरान उपस्थित कार्यालय अधीक्षक, समाहरणालय किशनगंज को प्रत्येक माह किसी न किसी कार्यालय का निरीक्षण करने तथा प्रत्येक माह प्रधान लिपिकों की बैठक आहूत कराने का निर्देश दिया गया.

निरीक्षण के समय जिला पदाधिकारी किशनगंज, श्री मंजूर आलम, स्थापना उप समाहर्त्ता किशनगंज, श्री राजेन्द्र दास प्रधान लिपिक जिला स्थापना प्रशाखा किशनगंज, श्री मनीष रंजन लिपिक जिला स्थापना प्रशाखा किशनगंज आदि कर्मी उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर को



चुहड़ीः डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन 5 सितंबर को है.हमारे देश में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1962 में डॉ. राधाकृष्णन के राष्ट्रपति बनने के साथ हुई थी. दरअसल इस साल उनके छात्रों ने उनका जन्‍मदिन मनाने की की स्वीकृति मांगी. इस पर राधा कृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर वे इस दिन को देशभर के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं तो मुझे गर्व होगा. इस तरह देशभर में पहली बार 5 सितंबर 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई.

किसी भी देश का उज्जवल भविष्य वहां के शिक्षकों के हाथ में होता है. वे युवाओं को सही दिशा में बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और देश की आर्थिक, सामाजिक, नैतिक विकास और भविष्‍य निर्माण की नींव डालते हैं. हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस सेलिब्रेट किया जाता है.इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक रवि प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2022 के लिए 20 शिक्षक/शिक्षिकाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है.इसका चयन कर लिया गया है.

उन्होंने कहा कि सम्मानित होने वालों में अनिल कुमार सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक, आदर्श बालिका + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय  ,रामगढ़, कैमूर. रवि रौशन कुमार,शिक्षक,राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय  ,माघोपट्टी,केवटी,दरभंगा. अजय कुमार,शिक्षक, + 2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय,बरदाहा, सिकटी, अररिया. चंद्रमोहन पोद्दार,+ 2 शिक्षक,+ 2 सर्वोदय उच्च विद्यालय, न्यू गंगासागर,दरभंगा. सुमंत कुमार, , मध्य विद्यालय,रत्ती खाप,कुटुंबा,औरंगाबाद.श्रीमती डॉ0 मीनाक्षी कुमारी,शिक्षिका,शिवगंगा बालिका + 2 उच्च विधालय,मधुबनी. श्री योगेश झा, शिक्षक,+ 2 बालिका उच्च विद्यालय,अररिया.धीरज कुमार,शिक्षक,उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिलौटा,कैमूर,भभुआ,श्री डॉ.ज्योति कुमार, शिक्षक,राजकीयकृत + 2 रामेश्वर उच्च विद्यालय, बम्भई, करपी, अरवल. विवेक कुमार, शिक्षक,सोनू लाल वर्णवाल, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक + 2 विघालय,मानपुर,गया. अखिलेश ठाकुर,प्रधानाध्यापक,मध्य विघालय, गंगापुर,सरायरंजन, समस्तीपुर.  शशिकांत कर्ण,प्रधानाध्यापक,मध्य विघालय, चोरौत, सीतामढ़ी.रहमत यास्मीन, शिक्षिका, सहकारी प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक  विघालय ,पठखौली,बगहा-+ 2 पश्चिम चंपारण. श्वेता सिन्हा, शिक्षिका, एसजीबी.के.साहू इंटर विघालय, वारिसलीगंज,नवादा. आशा पांडेय, शिक्षिका,  उत्क्रमित  मध्य विघालय,नसरतपुर संदेश,भोजपुर. मेरी आडलिन,शिक्षिका,राजकीय उच्च विघालय, कुमारबाग,चनपटिया,पश्चिम चंपारण.नुसरत जहां,शिक्षिका,महंत श्याम सुंदर दास स्मारक प्रोजेक्ट कन्या उच्च विघालय, परसौनी,सीतामढ़ी.श्रीमती डॉ. शोभा कुमारी,शिक्षिका, प्रोजेक्ट आदर्श कन्या उच्च विघालय सह इंटर कॉलेज,पचरुखी,सिवान.सुरभि रानी, प्रधानाध्यापिका,उत्क्रमित मध्य विघालय,कुल्हरिया,अमरपुर,बांका.जूही कुमारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका,प्राथमिक विघालय,डुमरिया, किशनगंज.

बताया गया कि 5 सितंबर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन को राजकीय शिक्षक सम्मान 2022 से सम्मानित किया जाएगा.


मेरी आडलीन ने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में उन्हें राजकीय शिक्षक सम्मान प्रदान किया जाएगा. सुश्री आडलीन ने बताया कि मुझे यह सम्मान शिक्षा, उन्नयन प० चम्पारण ऑनलाइन क्लास, साक्षरता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के साथ-साथ बालिकाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए माहवारी स्वच्छता प्रबंधन और एडोलेसेन्स विषय पर कार्य करने के लिए प्रदान किया जा रहा है.

विदित हो कि शिक्षिका मेरी आडलीन बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए व्यक्तिगत रूप से ‘एक पहल आइये बच्चियों को बनाये सबल‘ मुहिम चलाकर वर्ष 2017 से लगातार अपने विद्यालय के साथ-साथ जिले के सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और संस्थाओं में जाकर बच्चियों को गुड टच, बैड टच, बलात्कार और छेड़छाड़ से बचाव की उपाय बताती रही है.

इसके साथ ही आडलीन सरकार की विकासात्मक योजनाओं को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ महती भूमिका निभाती रही है. स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, जल-जीवन-हरियाली-हरियाली अभियान, मद्यनिषेध अभियान, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन अभियान, मुख्यमंत्री अक्षरांचल योजना आदि में बढ़-चढ़ कर महती भूमिका निभाती रही है. साथ ही समाज सेवा के प्रति अ समर्पित शिक्षिका मेरी आडलीन, गरीब, जरूरतमंद, वृद्ध, असहाय और कुष्ठ रोगियों की हमेशा सेवा करती रहती है. बाढ़, आगलगी जैसी आपदाओं में जरूरतमंदों की मदद करने के साथ ही, कोरोना काल में हजारों परिवारों को आर्थिक और सूखा राशन देकर मदद पहुँचाई है.मेरी आडलीन को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए प्रशासन, सरकार और कई संस्थाओं से अब तक सैकड़ों अवार्ड मिल चुका है.

        सुश्री मेरी आडलीन ने कहा मेरा यह सम्मान मेरी स्वर्गीय माँ श्रीमती कार्नेट डेनिस और जिलेवासियों को समर्पित है. मैं मार्गदर्शक शिक्षक मनोज झा  और हरेक व्यक्ति को तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं, जिनकी शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मुझे यह सम्मान मिल रहा है.


आलोक कुमार

गुरुवार, 1 सितंबर 2022

बहुसंख्यक महेश साह और उनके बच्चे अल्पसंख्यक के सिर पर पर चढ़ गए हैं.

 दरभंगाः अपने पड़ोसी से प्रेम नहीं दिखाने वाले महेश साह एवं उनके परिवार के सदस्यों पर गाज गिरना तय है.थाना वि.वि.में स्टीवेन जौन ने लिखित आवेदन दिया है.जिसमें महेश साह एवं उनके परिवार पर कई संगीन आरोप लगाएं हैं.लिखित आवेदन में महेश साह पुत्र रघुनंदन साह, सोनू,अमरजीत कुमार दोनों के पिता महेश साह हैं.इसके अलावे सुनीता देवी पति महेश साह को नामजद आरोपी बनाया गया है. आवेदन को आधार मानकर थाना वि.वि.,दरभंगा ने 28 अगस्त को एफ.आई.आर.दर्ज कर लिया है.थाना वि.वि के पुलिस निरीक्षक सह थाना एसएचओ सत्यप्रकाश झा ने अलख ना.तिवारी स.आ.नि. को अनुसंधान पदाधिकारी बनाया है.

मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाने का है. इस थाने अन्तर्गत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थानान्तर्गत लक्ष्मी सागर कॉलोनी,जे.पी.चौक के मूल निवासी स्टीवन जौन सरपिस हैं. इनके पड़ोसी महेश साह हैं.स्टीवन के मकान से पश्चिम तरफ महेश साह का घर है.बहुसंख्यक महेश साह और उनके बच्चे अल्पसंख्यक के सिर पर पर चढ़ गए हैं.

अल्पसंख्यक स्टीवन के घर की खिड़की सामने ही लघुशंका महेश साह कर रहे थे.उनको मना किया गया कि यह गली चालू और आप मेरे घर के खिड़की के सामने आकर ही लघुशंका कर रहे हैं.बस इतना ही कहना था कि महेश साह ने अपने लड़को के साथ मिलकर अल्पसंख्यक स्टीवन के परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पिटायी कर डाली और सिर फोड़ दिया.यह मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविघालय थाने में दर्ज है.फिलवक्त कार्रवाई नगण्य है.दरभंगा के डीएम से कार्रवाई करने की मांग की जारी है.समाचार लिखने पर अब भी लोग गवर्नमेंट हॉस्पिटल दरभंगा में हैं.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि बीजेपी ने इस मामले को गंभीरता से ली है.थाना वि.वि.के एसएचओ सत्यप्रकाश झा ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिये है.प्राथमिकी सं.288/22 और तिथि 28.8.2022 अंकित किया गया है.उन्होंने कहा कि भारतीय दण्ड विधान के तहत धाराएं 341/323/354(बी)/307/324/34 दर्ज किया गया है.

उन्होंने कहा कि आईपीसी की धारा-341 के अनुसार अगर कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति को गलत तरीके से रोकता है तो उसे एक महीने तक की जेल की सजा या 500 रुपये का आर्थिक दंड अथना दोनों से दंडित किया जा सकता है. यह एक जमानती और संज्ञेय अपराध है और किसी भी न्यायिक अदालत में इस पर सुनवाई हो सकती है. आई. पी. सी. की धारा 341 के मामले में 1 महीने या जुर्माना या दोनों के लिए सरल कारावास का प्रावधान है.  

 भारतीय दंड संहिता की धारा 323 के अनुसार, जो भी व्यक्ति (धारा 334 में दिए गए मामलों के सिवा) जानबूझ कर किसी को स्वेच्छा से चोट पहुँचाता है, उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास जिसे एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है, या एक हजार रुपए तक का जुर्माना या दोनों के साथ दंडित किया जा सकता है.आई. पी. सी. की धारा 323 के मामले में 1 वर्ष या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है.

आईपीसी 354 बी के तहत विवस्त्र करने के आशय से स्त्री पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग है.कोई पुरुष, जो किसी स्त्री को विवस्त्र करने या निर्वस्त्र होने के लिए विवश करने के आशय से उस पर हमला करेगा या आपराधिक बल का प्रयोग करेगा या ऐसे कार्य का दुष्प्रेरण करेगा, दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन वर्ष से न्यून नहीं होगी, किन्तु जो सात वर्ष तक की हो सकेगी, से दंडित किया जाएगा और जुर्माने से भी दण्डनीय होगा.सजा जो 3 साल से कम नहीं होगी और अधिकतम 7 वर्ष तक हो सकेगी या जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकेगा.   

आईपीसी की धारा 307 हत्या के प्रयास के अपराध को परिभाषित करती है. इसमें कहा गया है कि जो कोई भी इस इरादे या ज्ञान के साथ कोई कार्य करता है कि ऐसा कार्य किसी भी व्यक्ति की मृत्यु का कारण होगा, वह हत्या का दोषी होगा, और दस साल तक की अवधि के लिए कारावास से दंडित किया जाएगा, और उसे जुर्माना भी भरना होगा. आई. पी. सी. की धारा 307 के मामले में 10 साल + जुर्माना आजीवन कारावास या 10 साल + का प्रावधान है.  

‘आईपीसी की धारा 324ः खतरनाक हथियारों से स्वेच्छा से चोट पहुंचाना। धारा 334 द्वारा प्रदान किए गए मामले को छोड़कर स्वेच्छा से गोली मारने, छुरा घोंपने, काटने से चोट का कारण बनता है, जो अपराध के हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इससे मृत्यु होने की संभावना है. आई. पी. सी. की धारा 324 के मामले में 3 साल या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है.    

आलोक कुमार

बुधवार, 31 अगस्त 2022

पंजाब के तरन तारन जिले में चर्च (गिरजाघर) में तोड़फोड़ के बाद भारी बवाल

  


पंजाब के तरनतारन शहर में मंगलवार रात एक चर्च में कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की.चार आरोपी चर्च में दाखिल हुए और पहले तो चर्च के बाहर लगी भगवान यीशु और मां मरियम की मूर्ति का सिर तोड़ दिया.


पंजाबः पंजाब के तरन तारन जिले में चर्च (गिरजाघर) में तोड़फोड़ के बाद भारी बवाल मच गया.चार नकाबपोश आरोपियों ने चर्च में लगी जीसस की मूर्ति को तोड़ दिया. इस मूर्ति को पिएटा कहा जाता है.

लोकआस्था का तार तार होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. एसएसपी आरएस ढिल्लों ने बताया कि कुछ कुख्यात तत्वों ने पट्टी के चर्च में जीसस की मूर्ति को तोड़ने और एक कार में आग लगा दी. हम मामले की जांच कर रहे हैं और हमारे पास अहम सुराग हैं.

घटना के बाद ईसाइयों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खेमकरण रोड पर धरना दिया. एसएसपी ने कहा कि इस घटना में 4 लोग शामिल थे, पुलिस दोषियों के पीछे है. उन्होंने कहा, ‘हम इसे जल्द ही हल करने की उम्मीद करते हैं.प्राथमिकी दर्ज की गई है.‘

उन्होंने बताया कि घटना पत्ती कस्बे के टक्करपुरा गांव में बुधवार की 12ः45 की दरमियानी रात हुई.पुलिस ने बताया कि चार नकाबपोश युवक गिरजाघर में दाखिल हो गए, चौकीदार के सिर पर पिस्तौल तान दी और गिरजाघर में तोड़फोड़ करने से पहले उसके हाथ बांध दिए. उन्होंने जाने से पहले एक मूर्ति को भी तोड़ा और फादर की कार को आग के हवाले कर दिया.

घटना के बाद तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में पुलिस का एक दल स्थिति का जायजा लेने मौके पर पहुंचा.इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.ईसाइयों के एक समूह ने बुधवार को घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खेमकरन, भीखीविंड, पत्ती, हरीके और फिरोजपुर की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है.प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

सीसीटीवी में घटना-ए-अंजाम कैद हैं.येसु और उनकी मां मरियम को टगारी से गर्दन तोड़कर साथ लेकर चले गए.


आलोक कुमार

बालिका गृह में कुल 49 बच्चें आवासित

 


किशनगंज: श्री श्रीकांत शास्त्री भा०प्र०से०, जिला पदाधिकारी, किशनगंज के द्वारा बालिका गृह, किशनगंज का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान बालिका गृह के साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गई.

बालिका गृह में कुल 49 बच्चें आवासित है, जिसमें 45 बच्चों की उपस्थिति कराई गयी.बताया गया कि एक बच्ची अररिया कोर्ट गई है तथा एक बच्ची बेगूसराय जिले की है जिसे 06: 00 बजे पूर्वाह्न में रिलीज की जा चुकी है. बालिका गृह के वार्डन के द्वारा दो बच्ची के बेथल मिशन स्कूल जाने की सूचना दी गई. निरीक्षण के क्रम में बच्चों से खान-पान के संबंध में पूछताछ की गई. बच्चों द्वारा खान-पान के संबंध में अपनी संतुष्टि जाहिर की गई .


निरीक्षण के दौरान शिकायत प्राप्त हुई कि बालिका गृह में महिला चिकित्सक का नियमित विजिट नहीं होता है. मौके पर उपस्थित असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, किशनगंज को मामले में ध्यान देने का निर्देश दिया गया.


आलोक कुमार

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का निधन

  




नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां श्रीमती पाओला माइनो का निधन हो गया है.कांग्रेस पार्टी के नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर बताया कि सोनिया की मां का निधन 27 अगस्त 2022 को हुआ. 28 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार हुआ था.

बताया गया है कि सोनिया अपनी मां को देखने के लिए ही विदेश यात्रा पर गईं थीं.उनके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी गए थे.सोनिया गांधी का जन्म इटली के वेनेतो शहर के लूसियाना में 9 दिसंबर 1946 को हुआ था. पिता स्टेफनो माइनो और मां पाओला थीं. माइनो परिवार जिस शहर में रहता था, वहां की 95 फीसदी आबादी रोमन कैथोलिक ईसाई परिवार से आती है. सोनिया और उनका परिवार बाद में ट्यूरिन के ओरबासानो में बस गया.यहीं उनकी पढ़ाई हुई.                                    

सोनिया गांधी के परिवार में पिता स्टेफनो माइनो और मां पाओला माइनो के अलावा दो और बहनें हैं.सोनिया से छोटी बहन का नाम नादिया है, जबकि उनकी बड़ी बहन का नाम अनुष्का है। जहां नादिया की शादी स्पेन के एक राजनयिक के साथ हुई, तो वहीं सोनिया की बड़ी बहन अनुष्का और उनकी बेटी अरुणा अभी भी इटली में ही रहती हैं.

आलोक कुमार

गणेश चतुर्थी पर्व एवं अन्य विषयों की समीक्षा की गई

 


नालंदा: जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर तथा पुलिस अधीक्षक नालंदा श्री अशोक मिश्रा द्वारा सभी प्रखंडों तथा अनुमंडलों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी गणेश चतुर्थी पर्व एवं अन्य विषयों की समीक्षा की गई.

प्रखंडों से सभी थाना प्रभारी/अंचल पदाधिकारी तथा अनुमंडल से अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े.नगर आयुक्त श्री तरंजोत सिंह भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े थे.

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना लाइसेंस के मूर्ति अधिष्ठापन नहीं की जा सकेगी. जुलूस के रूटों,लोगों के शामिल होने की संख्या सभी लाइसेंस में अंकित करने के निर्देश दिए गए.डी जे के साथ-साथ भड़काऊ गाना तथा शस्त्र प्रदर्शन पर रोक का निदेश दिया गया.

जिला पदाधिकारी ने भू-समाधान पोर्टल पर एंट्री करने के निर्देश दिए.हर शनिवार को थाना /अंचल तथा अनुमंडल स्तर पर हो रही भू-विवाद के बैठक की कार्यवाही को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये गए.इसके लिए थाना/अंचल से लेकर अनुमंडल तक के एंट्री कर्मियों के प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए.

अवैध खनन पर किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरते जाने के निर्देश दिए गए.जिला पदाधिकारी ने मद्य निषेध के मद्दे नजर स्पिरिट पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.मद्य निषेध के उल्लंघन करने वालों तथा असामाजिक तत्वों पर सी सी ए की कार्रवाई का आदेश दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को मूर्ति अधिष्ठापन बिना लाइसेंस के निर्गत नहीं किये जाने के निर्देश दिए.सभी को शांति समिति की बैठक कराने तथा फ्लैग मार्च करते रहने के निर्देश दिए गए.पर्व के मद्दे नजर मद्य निषेध के तहत शहर में सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

आलोक कुमार

बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव

 


पटना : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सांगठनिक चुनाव को आज लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल की अध्यक्षता में एवं बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेश कुमार सन्नी की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष,जिला अध्यक्षों, विधान सभा अध्यक्षों सहित सभी स्तर के पदाधिकारियों का चुनाव को लेकर अधिकारिक घोषणा की गयी. प्रदेश के चार जिलों  क्रमशः पटना महानगर, वैशाली, दरभंगा एवं बक्सर को लाॅटरी के माध्यम से सुरक्षित सीट के रूप में घोषणा की गयी.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी श्री राजेश कुमार सन्नी ने बताया कि श्री राहुल गांधी ने “नेता बनो,नेता चुनो” का अवसर हम युवाओं को दिया. आगे उन्होंने बताया कि आगामी 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक नामांकन , 8 सितम्बर को नाम वापस लेने, 9 सितंबर को स्क्रूटनी ,10  सितंबर   को उम्मीदवार के नाम का प्रकाशन एवं 15 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा.

मौके पर उपस्थित बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस का इतिहास संघर्ष के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि देश में युवा कांग्रेस आमजन की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ देश में आयी बाढ़ आपदा हो,कोरोना महामारी हो युवा काग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमेशा जान जोखिम में डालकर देश के जनता के हित में बढ़-चढ़ कर भाग लेने के लिए संकल्पित है. उन्होंने युवा कांग्रेस के सदस्यता अभियान मुहिम को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री गुंजन पटेल ने बताया कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का सांगठनिक चुनाव में 15 लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. आगे उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में आमजन की लड़ाई से लेकर सभी ज्वलन्त मुद्दा को उठाते रहे हैं जिससे युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेना चाहिए और उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को सदस्यता अभियान से जुड़ने का अपील किया.

इस अवसर पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष, ई0 संजीव सिंह,नवनियुक्त प्री0एन0ओ0बी0 अबू तनवीर,चंदन राय,बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत इमाम, उपाध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू, गरीब दास, लीगल सेल के चेयरमेन विकास कुमार झा,महासचिच निशांत सिंह, मुदस्सिर शम्स, अरफराज शाहिल,शारीकुज्जमा फारूकी खुर्रम,पूनम यादव, दीपक कुमार, तारिक अनवर बाबा सहित कई जिला अध्यक्ष उपस्थित थे.

आलोक कुमार

बहुसंख्यक पड़ोसी ने जमकर अल्पसंख्यक परिवार के लोगों की धुनाई कर दी

  

दरभंगाः आप किसी के घर के खिड़की के सामने लघुशंका करेंगे तो घर के लोग जरूर ही मना करेंगे.ऐसा ही मना अल्पसंख्यक स्टीवन जौन सरपिस ने भी किया था.इसका नकारात्मक स्वरूप देकर बहुसंख्यक पड़ोसी ने जमकर अल्पसंख्यक परिवार के लोगों की धुनाई कर दी.हद तो उस समय सामने आया कि बीचबचाव करने आयी एक युवती को सीना मसल दिया गया और उसके वस्त्र फाड़ दिया गया.

मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थाने का है. इस थाने अन्तर्गत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय थानान्तर्गत लक्ष्मी सागर कॉलोनी,जे.पी.चौक के मूल निवासी स्टीवन जौन सरपिस हैं. इनके पड़ोसी महेश साह हैं.स्टीवन के मकान से पश्चिम तरफ महेश साह का घर है.बहुसंख्यक महेश साह और उनके बच्चे अल्पसंख्यक के सिर पर पर चढ़ गए हैं.

अल्पसंख्यक स्टीवन के घर की खिड़की सामने ही लघुशंका महेश साह कर रहे थे.उनको मना किया गया कि यह गली चालू और आप मेरे घर के खिड़की के सामने आकर ही लघुशंका कर रहे हैं.बस इतना ही कहना था कि महेश साह ने अपने लड़को के साथ मिलकर अल्पसंख्यक स्टीवन के परिवार के सदस्यों को बुरी तरह से पिटायी कर डाली और सिर फोड़ दिया.यह मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविघालय थाने में दर्ज है.फिलवक्त कार्रवाई नगण्य है.दरभंगा के डीएम से कार्रवाई करने की मांग की जारी है.समाचार लिखने पर अब भी लोग गवर्नमेंट हॉस्पिटल दरभंगा में हैं.

इस बीच बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सिसिल साह ने दरभंगा में ईसाई समुदाय के शिक्षक एवं उनके परिवार पर हुए जानलेवा हमले की घटना पर खेद व्यक्त किया है तथा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

सिसिल साह ने कहा कि स्टीवन जौन सरपिस दरभंगा के प्रतिष्ठित ईसाई स्कूल होली क्रॉस के सेवा निवृत शिक्षक हैं तथा उनकी पुत्री भी अभी इसी विद्यालय में शिक्षिका हैं.पूरा परिवार लंबे समय से शिक्षण कार्य से जुड़ा है तथा समाज में काफी प्रतिष्ठित है. ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय को प्रताड़ित करना अत्यंत गंभीर विषय है.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि प्रभावित अल्पसंख्यक स्टीवन जौन सरपिस होली क्रॉस हाई स्कूल, दरभंगा के सेवानिवृत टीचर हैं.जो यहां पर करीब पिछले 48 वर्षों से मोहल्ला लक्ष्मी सागर कॉलोनी,जे.पी.चौक दरभंगा में सपरिवार रहते आ रहे हैं.उन्होंने कहा कि 28 अगस्त रविवार को पूर्वाह्न 11ः30 कुछ मन बरहू दबंगई अल्पसंख्यक ईसाई पर दिखा दिए.इस परिवार के 4 लोगों को घायल कर दिया.स्टीवन जौन सरपिस के बेटे लॉरेन सरपिस का सर बुरी तरह फट गया है.कई टांके लगे हैं.उनकी को भी चोट आई हैं. सभी डीएमसीएच सर्जरी विभाग डॉ डीसी कर्ण जी के  विभाग में भर्ती हैं.उन्होंने कहा कि आज शाम उनसे जब मिला गया तब जाकर पूरी घटना की पूरी जानकारी ली सकी है. बड़ा ही दुख हुआ कि एक सभ्य समाज में बरसों से आपके बीच ही आपके भरोसे यकीन के साथ आपके भाई की तरह रहते हैं.

 इस बीच व्यापार संयोजक श्री अंकुर गुप्ता जी, दीपक पंजियार जी, समीम वारसी   जी खुद अन्य कई हमारे साथी भाजपा सभी इस घटना में संज्ञान सुधि लेने पहुंचे. इस परिवार से मिले.तनवीर हसन अधिवक्ता के द्वारा निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. मौके पर भी गये.बीजेपी से जुड़े हैं.


आलोक कुमार

मंगलवार, 30 अगस्त 2022

कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया

  

पटना: महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से चार सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली का आयोजन होगा.रैली में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति तैयार की.

महानगर जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक जिला कांग्रेस मुख्यालय नेशनल हॉल कांग्रेस मैदान कदमकुंआ में संपन्न हुई.जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि चार सितंबर को दिल्ली रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ प्रस्तावित हल्ला बोल रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया.उन्होंने कहा कि रैली में महंगाई के अलावा, बेरोजगारी, खाने-पीने की चीजों पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी एनडीए सरकार को घेरेगी. इस रैली में राहुल गांधी भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि एक मजबूत व रचनात्मक विपक्ष होने के नाते आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर कर जनता के बीच जाएगी.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने का कहा ने कहा कि इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण एवं प्रखंड अध्यक्षगण शामिल हुए. कांग्रेस समर्थित बिहार सरकार के समग्र विकास में कांग्रेसजन की भूमिका, बिहार में पिछले 16 सालों में भाजपा के द्वारा भ्रष्टाचारी राजनीति व अपराधी अर्थतंत्र पर लगाम लगाने के साथ, भाजपा शासन काल में बेलगाम नौकरशाही व संपन्न वर्गों की हिस्सेदारी पर रोक लगाने पर बल दिया गया. शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार के लिए न्यूनतम आर्थिक साख, निर्णय प्रक्रिया में प्रतिनिधित्व के साथ विशेष अवसर पर आधारित हिस्सेदारी पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने का कहा कि कांग्रेस का बिहार सरकार के सत्ता में भागीदारी की वजह से बिहार सरकार के खिलाफ़ सडकों पर भले कांग्रेस के संघर्ष कम हों मगर जनता की समस्याओं को लेकर बिहार सरकार के मंत्रियों एवं अधिकारियों यथोचित दबाव बनाने से हम परहेज नहीं करेंगे. हम ऐसे समाज व्यवस्था के लिए आगे बढ़ना है जिसमें मात्र सत्ता की वासना से प्रेरित राजनीति के बजाए निर्बल और असहाय लोंगो के दुख दर्द को मिटाने का ही लक्ष्य सर्वाेच्च होगा. हम ऐसे समाज का संकल्प लेते हैं जिसमें अंतिम मानव हमारी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि मंहगाई की चक्की में पीस रहे, लोअर मिडिल क़्लास एवं गरीबों की मांग को लेकर 4 सितम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हल्ला बोल रैली में पटना महानगर कांग्रेसकी सशक्त भागीदारी रहेगी. गौर करने की बात है  कि कांग्रेस की विरासत में ही जद्दोजहद और संघर्ष रहा है चाहे अंग्रेजों के ख़िलाफ़ स्वतंत्रता संग्राम हो या फिर आज के दौर में हिन्दुस्तानी गंगा जमुनी संस्कृति की रक्षा सुरक्षा की बात हो कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनता की बुलंद आवाज बनकर सड़क से संसद तक संघर्ष करती है. 4 सितंबर को हल्लाबोल रैली में शामिल होने के लिए आवाह्न किए गए एवं पटना महानगर कांग्रेस कमिटी के सैकड़ो कार्यकर्त्तागण हल्ला बोल रैली में शामिल होकर रैली को सफल बनाने का संकल्प लिए.

जिला कांग्रेस प्रवक्ता निशांत करपटनेय ने उपस्थित कांग्रेस जनों के बीच बदले राजनीतिक परिदृश्य और समीकरण में जन सरोकार के मसले पर कांग्रेस की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की और खुल कर अपने विचार व्यक्त किए.


आलोक कुमार


महज चार दिनों के अंदर फादर जौन डिमेलो ने देहदान और बड़े भाई पुरुषोत्तम के सहयोग से छोटे भाई रोहित ने नेत्रदान कर दिया

  पटनाः कभी विश्व प्रसिद्ध मालदह आम को लेकर दीघा पटना प्रसिद्ध था. इसके बाद अब बिहारवासियों को मरीन ड्राइव का मजा लेने के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ रहा है.बल्कि पटना में ही खूबसुरत नजारों के बीच दीघा में ही पिकनिक मना सकते हैं. सबसे बड़ी बात ये कि मुंबई मरीन ड्राइव से कई ज्यादा एडवांस पटना का मरीन ड्राइव प्रतीत हो रहा है. इस बीच दो सज्जन व्यक्तियों ने  जीते जी रक्तदान और  मरणोपरांत नेत्रदान/देहदान का संकल्प पूरा को कर दिखाया है.महज चार दिनों के अंदर फादर जौन डिमेलो ने देहदान और बड़े भाई पुरुषोत्तम के सहयोग से छोटे भाई रोहित ने नेत्रदान कर दिया है.

फादर जौन डिमेलो के देहदान से चिकित्सा जगत को फायदा


फादर जौन डिमेलो ने अपने जीवन में समाज के जन जन की सेवा की और मरने के बाद भी समाज सेवा के लिए अपना शरीर मेडिकल साइंस को दान कर दिए ताकि मेडिकल के छात्र छात्राएं बेहतर पढ़ाई कर सके.फादर जौन डिमेला विख्यात विख्यात येसु समाज पटना जेसुइट प्रोविंस के पूर्व प्रोविंशियल थे. फादर जौन डिमेलो एक जेसुइट पुरोहित थे.वे एक जेसुइट के रूप में 65 साल कार्य किए.वहीं 56 साल पुरोहित का जीवन व्यतीत किए.खास बात है कि फादर डिमेलो ने 2012 में पीएमसीएच में जाकर देहदान करने की लिखित घोषणा कर दी थी.इस तरह पटना जेसुइट प्रोविंस के 65 पुरोहितों में प्रथम पुरोहित बने जो देहदान कर दिये.इसी तरह बिहारी ईसाइयों में भी प्रथम शरीर दान करने वाले बन गए हैं.उनका निधन 89 वर्ष में हुआ.

दीघा स्थित एक्सटीटीआई में पटना, बक्सर,मुजफ्फरपुर आदि धर्मप्रांतों के आम से खास लोग देहदान करने वाले फादर डिमेलो को श्रद्धांजलि और पार्थिव शरीर का दर्शन करने सैकड़ों लोग आए.इस अवसर पर बक्सर धर्मप्रांत के प्रेरितिक प्रशासक सह निवर्तमान आर्चबिशप विलियम डिसूजा,मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के बिशप काजिटेन फ्रांसिस ओस्ता,फादर ग्रेगरी गोम्स के अलावे दर्जनों जेसुइट और धर्मप्रांतीय पुरोहितों ने पवित्र मिस्सा किए और आगंतुकों को ‘हैप्पी बर्थडे‘कहने वाले फादर डिमेलो को स्वर्गलोक में जगह देने के लिए सर्वेश्वर से प्रार्थना की. समाजसेवी एसके लौरेंस ने कहा कि किसी से मुलाकात होने के बाद फादर सबको हैप्पी बर्थडे कहते थे.अब हैप्पी बर्थडे कहने वाला हमलोगों के बीच नहीं रहे. परमेश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे.

फादर ग्रेगरी गोम्स ने प्रवचन दिए.उनके व्यक्तियों एवं कृतियों पर प्रकाश डाला.वहीं पटना जेसुइट प्रोविंस के प्रोविंशियल फादर डोनाल्ड जे मिरांडा ने फादर जौन डिमेलो के बारे में बताया कि फादर का जन्म 14.12.1932 को हुआ था.जब 25 वर्ष के थे,तब 20.06.1957 में ‘येसु समाज‘ में प्रवेश किए. विख्यात ‘येसु समाज‘ में प्रवेश करने के 9 साल के बाद 34 वर्ष में 09.06.1966 को विधिवत पुरोहित बने.उनका अंतिम मन्नत 45 साल में 26.01.1977 में पूरा किए.येसु समाजी बनकर 65 साल कार्य किए.इसमें 56 साल पुरोहित का जीवन था.

उन्होंने कहा कि संत माइकल हाई स्कूल के प्रिंसिपल भी रहे.कई पल्ली के पल्ली पुरोहित रहे.दीघा स्थित एक्सटीटीआई के रेक्टर रहे.विख्यात कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में अकाउंट्स डिपार्टमेंट में थे.कुर्जी होली फैमिली से जुड़े लोग फादर का व्यवहार के मुरीद थे.अब एक दूसरे से केवल यही कह रहे हैं कि ‘कइसे इनके भुलावा जइहे‘. 1983 में पटना जेसुइट प्रोविंस के प्रोविंशियल थे.

पवित्र मिस्सा के समापन पर पटना जेसुइट प्रोविंस के 65 पुरोहितों के बीच से देहदान करने वाले प्रथम पुरोहित फादर जौन डिमेलो का पार्थिव शरीर को पीएमसीएच भेजा गया. सूचना के अनुसार पार्थिव शरीर को पीएमसीएच ने स्वीकार कर लिया है.इस बीच फादर डिमेलो के कुछ बाल और नाखून को एक बॉक्स में रखकर प्रतीक के रूप में एक्सटीटीआई के कब्रिस्तान में दफन कर दिया.इस तरह एक अध्याय जन्म 14.12.1932 से निधन 24.08.2022 तक खत्म हुआ.दूसरा अध्याय 25.08.2022 से पीएमसीएच में शुरू हो गया.इस पार्थिव शरीर के अस्थियों से शिक्षण कार्य में उपयोग होगा.

इस अवसर पर फादर जौर्ज,फादर अमल राज,फादर जौर्ज शेखर, फादर जोआकिम ठाकुर, फादर फ्रांसिस जेवियर,फादर राजेश आदि लोग उपस्थित थे.


अब कोई शख्स रोहित की आंख से देख पाएगा

पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में पड़ता है वार्ड नम्बर-01.इस वार्ड में है दीघा घाट पाटीपुल है.पाटीपुल में रहते हैं पुरुषोत्तम. वे 2017 में वार्ड नम्बर-01 से चुनाव लड़े थे.काफी कम मतों से पराजित हो गये.इस समय दीघा विधानसभा अंतर्गत बीजेपी के दीघा मंडल के महामंत्री हैं.रविवार को पुरुषोत्तम जी को सदमा लगा,उनके छोटे भाई रोहित का निधन हो गया.


बताया जाता है कि अग्रज पुरुषोत्तम और अनुज रोहित के बीच याराना संबंध था.इस बीच पुरुषोत्तम का छोटे भाई रोहित बीमार पड़ गया.चिकित्सकों ने कहा कि रोहित किडनी रोग से पीड़ित हैं.उसे किडनी ट्रांसप्लांट करने की आवश्यकता है. बता दें कि अंतिम चरण का गुर्दा रोग, एक ऐसी स्थिति है जहां गुर्दे अपरिवर्तनीय रूप से खराब हो जाते हैं और अपनी सामान्य क्षमता की अपेक्षा सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत कार्यक्षमता से कार्य कर पाते हैं.अंतिम चरण में मरीज को जिंदा रखने के लिए रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट) की आवश्यकता होती है.

इसके आलोक में बड़े भाई पुरुषोत्तम ने किडनी रोग से पीड़ित छोटे भाई रोहित को किडनीदान कर दिया.दो साल के बाद रविवार को बड़े भाई का छोटे भाई रोहित का निधन हो गया. छोटे भाई रोहित के निधन के पश्चात बड़े भाई पुरुषोत्तम जी ने अपने भाई का नेत्र दान कर एक सकारात्मक पहल कर दिया है.अब कोई शख्स रोहित की आंख से देख पाएगा. जीते जी रक्तदान और  मरणोपरांत नेत्रदान /देहदान का संकल्प पूरा करवाने वाले पुरुषोत्तम को लोग धन्यवाद दे रहे हैं और उनके राह पर चलने पर बल दे रहे हैं.

महामंत्री पुरुषोत्तम जी के छोटे भाई के अंतिम संस्कार में दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया दीघा घाट पर सम्मिलित हुए.इनके अलावे अरविंद कुमार वर्मा, अचल कुमार सिन्हा,धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, एवीएन भाजपा परिवार से बहुत सारे कार्यकर्ता गण मोबाइल से ही पुरुषोत्तम जी के साथ हमदर्दी जता रहे थे.इस तरह संसद श्री रविशंकर प्रसाद ने पुरुषोत्तम जी से बात किया और हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया.

आलोक कुमार


आज से महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी,बेतिया कैथेड्रल में पांच बजे शाम से मिस्सा और नोवेना प्रार्थना

  

बेतिया: आज से महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी,बेतिया कैथेड्रल में पांच बजे शाम से मिस्सा और नोवेना प्रार्थना की जाएगी.जो 7 सितंबर तक नोवेना की प्रार्थना होगी.इस अवसर पर बेतिया चर्च से नोवेना के अवसर पर होने वाली प्रार्थना जारी की गयी है.

प्रत्येक साल ईसाइयों का गढ़ बेतिया में नोवेना की प्रार्थना की जाती है.आज नोवेना के प्रथम दिन महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी,बेतिया कैथेड्रल में पांच बजे शाम से मिस्सा और नोवेना प्रार्थना की जाएगी.इसकी शुरूआत बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिंटन साह के मिस्सा के साथ होगी.

बता दें कि हरेक दिन अलग-अलग थीम को लेकर प्रार्थना की जाएगी. आज 30 अगस्त का थीम ‘मां मरियम, परिवारों के लिए आदर्श है‘. इस दिन का आशय ‘सभी परिवारों के लिए है.‘ फादर फिंटन साह, विकर जनरल के द्वारा उपदेश दिया जाएगा.बेतिया चर्च 1 की गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.


आलोक कुमार

अब कोई शख्स रोहित की आंख से देख पाएगा

                                * इस संसार से अलविदा कह देने वाले रोहित ने नेत्रदान किया


पटना: पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में पड़ता है वार्ड नम्बर-01.इस वार्ड में है दीघा घाट पाटीपुल है.पाटीपुल में रहते हैं पुरुषोत्तम. वे 2017 में वार्ड नम्बर-01 से चुनाव लड़े थे.काफी कम मतों से पराजित हो गये.इस समय दीघा विधानसभा अंतर्गत बीजेपी के दीघा मंडल के महामंत्री हैं.रविवार को पुरुषोत्तम जी को सदमा लगा,उनके छोटे भाई रोहित का निधन हो गया.

बताया जाता है कि अग्रज पुरुषोत्तम और अनुज रोहित के बीच याराना संबंध था.इस बीच पुरुषोत्तम का छोटे भाई रोहित बीमार पड़ गया.चिकित्सकों ने कहा कि रोहित किडनी रोग से पीड़ित हैं.उसे किडनी ट्रांसप्लांट करने की आवश्यकता है. बता दें कि अंतिम चरण का गुर्दा रोग, एक ऐसी स्थिति है जहां गुर्दे अपरिवर्तनीय रूप से खराब हो जाते हैं और अपनी सामान्य क्षमता की अपेक्षा सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत कार्यक्षमता से कार्य कर पाते हैं.अंतिम चरण में मरीज को जिंदा रखने के लिए रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट) की आवश्यकता होती है.


इसके आलोक में बड़े भाई पुरुषोत्तम ने किडनी रोग से पीड़ित छोटे भाई रोहित को किडनीदान कर दिया.दो साल के बाद रविवार को बड़े भाई का छोटे भाई रोहित का निधन हो गया. छोटे भाई रोहित के निधन के पश्चात बड़े भाई पुरुषोत्तम जी ने अपने भाई का नेत्रदान कर एक सकारात्मक पहल कर दिया है.अब कोई शख्स रोहित की आंख से देख पाएगा. जीते जी रक्तदान और  मरणोपरांत नेत्रदान /देहदान का संकल्प पूरा करवाने वाले पुरुषोत्तम को लोग धन्यवाद दे रहे हैं और उनके राह पर चलने पर बल दे रहे हैं.

महामंत्री पुरुषोत्तम जी के छोटे भाई के अंतिम संस्कार में


दीघा विधानसभा के विधायक संजीव चौरसिया दीघा घाट पर सम्मिलित हुए.इनके अलावे अरविंद कुमार वर्मा, अचल कुमार सिन्हा,धर्मेंद्र यादव, मनोज यादव, एवीएन भाजपा परिवार से बहुत सारे कार्यकर्ता गण मोबाइल से ही पुरुषोत्तम जी के साथ हमदर्दी जता रहे थे.इस तरह संसद श्री रविशंकर प्रसाद ने पुरुषोत्तम जी से बात किया और हर सुख दुख में साथ देने का वादा किया.


आलोक कुमार


सोमवार, 29 अगस्त 2022

परिमार्जन के अभिलेखों की रैंडम जांच करने का निर्देश

 इस्लामपुर: आज जिला पदाधिकारी नालंदा श्री शशांक शुभंकर द्वारा राजस्व शाखा की समीक्षात्मक वैठक की अध्यक्षता की गई.आर ओ आर में इस्लामपुर एवं राजगीर में अपेक्षाकृत प्रगति थोड़ा कम पाया गया तथा सभी अंचल पदाधिकारियों को 15 दिनों के अंदर शत-प्रतिशत आर ओ आर कार्य पूर्ण करने का  निर्देश   दिया गया.


परिमार्जन के कई मामलों में निष्पादन की गुणवत्ता ठीक नहीं रहने पर अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता को परिमार्जन के अभिलेखों की रैंडम जांच करने का निर्देश दिया गया.

भूमि सुधार उप समाहर्ता को परिमार्जन के लंबित मामलों को त्वरित निष्पादन कराने के निर्देश दिए गए.म्युटेशन के कई मामले 63 दिन बाद भी लंबित पाए गए.जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उपसमाहर्ता को लंबित मामलों की जांच करने का निर्देश दिया.

अभियान बसेरा में सबसे अधिक मामले अस्थावां अंचल के लंबित पाए गए.सभी अंचलाधिकारियों को आगामी बैठक के पूर्व मामले के निष्पादन के आदेश दिए गए.

जल- जीवन-हरियाली के तहत सार्वजनिक कुओं को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है परंतु जल-जीवन-हरियाली पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया है.सभी अंचलाधिकारियों को अपलोड करने का निर्देश दिया गया.

विभिन्न   योजनाओं यथा अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र,गोदाम,सब्जी संग्रहण केंद्र के लिए भूमि उपलब्धता कराने के निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया गया.सब्जी संग्रहण केंद्र की अद्यतन जानकारी के लिए जिला सहकारिता पदाधिकारी की खोज की गई पर वे अनुपस्थित पाए गए जिसके कारण  उनसे   स्पष्टीकरण पूछा गया. 

आपदा के तहत अंचल अधिकारी को उपलब्ध कराई गई राशि का भुगतान 24 घंटे के अंदर करने का निर्देश दिया गया.कचड़ा प्रसंस्करण इकाई निर्माण के लिए 50 में से 44 जगहों पर कार्य नहीं शुरू होने की जानकारी दी गयी.भू उपलब्धता के लिए सभी अंचल अधिकारियों को आदेश दिया गया.

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वास्तविक भूमिहीन लोगों को भूमि उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए.आवास योजना में राशि लेकर आवास योजना का निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों के विरुद्ध दायर नीलाम पर वाद की समीक्षा करते हुए अंचल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.

सभी नगर पंचायत में सॉलिड वेस्ट प्रबंधन तथा शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिली इमारत के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए.


आलोक कुमार

 

मद्य निषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए

  *मद्य निषेध को लेकर नियमित रूप से करें पेट्रोलिंग, लगातार चलायें सघन छापेमारी अभियान : जिलाधिकारी


बेतियाः सोमवारीय बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शनिवारीय जनता दरबार आदि की हुई समीक्षा।अनुमंडलस्तर, थाना स्तर पर नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन कराने का निर्देश.जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवारीय बैठक सम्पन्न हुयी.

 इस बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, शनिवारीय जनता दरबार आदि की विस्तृत समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गयी. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेन्द्र नाथ वर्मा, उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी एसडीएम, एसडीपीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष आदि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे.

जिलाधिकारी ने कहा कि मद्य निषेध को लेकर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करायी जाय तथा लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाना सुनिश्चित किया जाए. संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. ऐसे जगहों पर पैनी नजर रखी जाय और मद्य निषेध कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए.

अनुमंडल स्तरीय एवं थाना स्तरीय जनता दरबार की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनता दरबार का आयोजन नियमित रूप से कराना सुनिश्चित किया जाय.जनता दरबार में भूमि विवाद से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के तौर पर निष्पादित करायें तथा विधि-व्यवस्था बनाये रखें.

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद के निपटारे के लिए राज्य सरकार द्वारा भू-समाधान पोर्टल की शुरुआत की गयी है. भू-समाधान पोर्टल के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यालय स्तर से प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी संबंधित अधिकारी अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें और विभागीय दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्रवाई करें. भू-समाधान पोर्टल के संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है.  

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि थानाध्यक्ष मद्य निषेध कानून के प्रभावी अनुपालन के लिए अलर्ट मोड में रहें. बॉर्डर एरिया में विशेष नजर रखनी है तथा शराब की बिक्री करने वाले, पीने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें. उन्होंने निर्देश दिया कि स्प्रीट कारोबारियों पर पैनी नजर बनाए रखें. साथ ही शराब का विनष्टीकरण आदेश पारित होने के उपरांत अविलंब कराना सुनिश्चित करें.शराब विनष्टीकरण के मामले लंबित नहीं रखें.

आलोक कुमार

उत्तराधिकारी के बीच कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया

  


* सजावार बंदियों के बंदी पारिश्रमिक से पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी के बीच होगा 113748 रूपये का वितरण

*जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति की बैठक में लिया गया निर्णय


बेतियाः पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न हुयी. बैठक में अधीक्षक, उपकारा, बगहा द्वारा कुल-11 सजावार बंदियों (जो वादों के सजावार बंदी हैं) द्वारा अर्जित की गयी बंदी पारिश्रमिक में से काटे गये अंश कुल राशि-113748.00 (एक लाख तेरह हजार सात सौ अड़तालीस) रूपये का वितरण पीड़ित व्यक्ति/उत्तराधिकारी के बीच कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया.


जिलास्तरीय अपराध पीड़ित कल्याण समिति द्वारा अधीक्षक, उपकारा, बगहा द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया कि उपकारा, बगहा के उपरोक्त 11 सजावार बंदियों के द्वारा किए गए श्रम के बदले उन्हें भुगतान की गई राशि से कटौती की गयी राशि 113748.00 का भुगतान पीड़ित परिवार/उत्तराधिकारी को किया जाय.

अधीक्षक, उपकारा, बगहा द्वारा बताया गया कि गृह विभाग के संकल्प में उल्लेखित प्रावधानों के अनुरूप सजावार बंदियों के पारिश्रमिक में से प्रतिदिन 10 रुपये की कटौती की जाती है. उक्त कटौती की गयी राशि पीड़ित परिवारों/उत्तराधिकारियों के बीच भुगतान किया जाता है.


आलोक कुमार

रविवार, 28 अगस्त 2022

सरकार कोई ठोस कदम उठाए ताकि हम लोगों का जीवन में सुधार आ सके

 पटनाः बिहार में महागठबंधन की सरकार है.बेरोजगारों को नीतीश-तेजस्वी सरकार ने 20 लाख नौकरी और रोजगार देने का वादा कर चुके हैं. इस संदर्भ में कार्य भी किया जा रहा है.तो कैसे विकास मित्र को रोजाना नौकरी जाने का डर सता रहा है! विकास मित्र संजय कुमार को किस तरह स्पष्टीकरण का जवाब देने का डर है.आप लोगों को खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बहाल किये हैं तो किस तरह से अधिकारी कार्रवाई कर सकते है.इस तरह का डर को दिलो दिमाग से निकाल दीजिए.

विकास मित्र का कहना है कि यह एक ऐसी नौकरी है.जहां पर सरकारी नौकरी की तरह लगता ही नहीं है.विकास मित्र को किस वेतनमान के तहत रखा गया है,जिसमें वेतनमान ही नहीं है. वह पता ही नहीं चलता है. कई दशक से विकास मित्र कार्यरत हैं.उनको स्थायीकरण का प्रावधान ही नहीं है.विकास मित्र  का  मासिक मानदेय नहीं मिलता है.इसका कोई ठिकाना भी नहीं है और न ही मिलने का कोई आसार है.जिसके कारण विकास मित्र सूदखोरों से भारी ब्याज देकर ऋण लेने का बाध्य होते हैं.भारतीय नागरिकों की तरह कर्ज में जन्म लेते हैं और कर्ज में ही परलोक सिधार जाते हैं.वही हाल विकास मित्र का भी है. कर्ज के तले विकास मित्र है. कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं.सरकार की नौकरी करके विकास मित्र सिर्फ उम्मीद पर जीने को बाध्य हैं और इसी उम्मीद पर कर्ज पर कर्ज लिये जा रहे हैं.

विकास मित्र का सवाल है कि आखिरकार ऐसा हम लोगों के साथ ही क्यों हो रहा है! आखिर हम लोग कर्ज में कब तक डूबे रहेंगे. लोकल बैंक के द्वारा विकास मित्र को लोन नहीं दिया जाता है.बैंक अधिकारियों का कहना है कि आप लोगों को किस आधार पर बैंक से लोन दे. इस संदर्भ में विकास मित्र का कहना है कि सरकार कोई ठोस कदम उठाए ताकि हम लोगों का जीवन में सुधार आ सके.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post