संदेश

जून 17, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शांतिपूर्ण व संगठित तरीके से अपने विरोध-आंदोलन को तेज करें युवा : दीपंकर भट्टाचार्य

चित्र
पटना.माले महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य ने सेना बहाली में अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलित छात्र-युवाओं का आह्वान करते हुए कहा है कि वे शांतिपूर्ण व संगठित तरीके से अपने विरोध-आंदोलन को और तेज करें. आंदोलन की आड़ में भाजपाई-संघी अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. आंदोलन को बदनाम करने और दमन को वैध ठहराने का यह उन लोगों का जाना-पहचाना तरीका है. इसे नाकाम बनाएं. आज राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद के बाद कल 18 जून को बिहार बंद का आह्वान किया गया है. माले और महागठबंधन ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है. शांतिपूर्ण प्रतिवाद-आंदोलन को व्यापक जनता का भी समर्थन हासिल है. किसान आंदोलन से सीखते हुए धीरज के साथ मजबूत एकता का निर्माण करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहें, जीत निश्चित है. इस सरकार को कृषि कानूनों की तरह ही अपने कदम पीछे खींचने होंगे. जाॅब के नाम पर जुमला और बहाली के नाम पर रिटायर्मेंट की नीति नहीं चलने वाली है. आलोक कुमार

उपलब्ध वीडियो फुटेज से किया जा रहा है उपद्रवी तत्वों को चिन्हित

चित्र
  नालंदा. आज इस जिला के कुछ क्षेत्रों में तोड़फोड़, आगजनी एवं उपद्रव की घटनाएं हुई हैं.इन घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सजग है.जिला में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. सभी को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि उपद्रव की घटना में शामिल लोगों को उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर चिन्हित करें.ऐसे चिन्हित किए गए सभी उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध पहचान के आधार पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने ऐसी घटना में शामिल छात्रों से भी अपना भविष्य खराब होने से बचाने की अपील की है.   जिला में सभी कोचिंग संस्थानों एवं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. किसी भी कोचिंग संस्थान में छात्रों को उपद्रव  के लिए प्रेरित किये जाने की सूचना अगर प्राप्त होगी तो, संबंधित संचालक के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है. व्हाट्सएप ग्रुप पर किसी भी तरह ...

गया जिले में कुल 6 प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं, 23 लोगों को अरेस्ट

चित्र
  गया. केंद्र सरकार के सेना भर्ती में अग्निपथ योजना के खिलाफ विभिन्न जिलों में हो रहे हंगामा/प्रदर्शन के मद्देनजर जो घटनाएं हुई है, उसे लेकर जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम ने जिला वासियों से अपील किया है कि किसी के भड़कावा या अफवाह में ना आवे तथा किसी प्रकार का कोई प्रदर्शन ना करें.वरीय पुलिस अधीक्षक श्रीमती हरप्रीत कौर कहा कि अग्निपथ योजना में हो रही प्रदर्शन को लेकर गया जिले में कुल 6 प्राथमिकी दर्ज किए गए हैं, 23 लोगों को अरेस्ट  किया गया है. अन्य विभिन्न लोग चिन्हित हुए हैं, उनके विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. ’जिला पदाधिकारी ने कहा कि जो लोग उक्त  घटना के लिये, लोगो को भड़काने का कार्य कर रहे हैं, उनके विरुद्ध गिरफ्तारी तथा सीसीए के तहत जिला बदर तथा अन्य सभी प्रकार की कठोर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश सभी पदाधिकारी को दिया गया है.’जिला पदाधिकारी ने कहा कि उक्त घटना पर पैनी नजर रखने के लिए सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है.विभिन्न स्तरों पर साइबर सेल एक्टिवेट किया गया है. उन्होंने कहा कि उपद्रवियों द्वारा उपद्रव फैलाने के लिए सोशल म...

सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि का वितरण

चित्र
  बेतिया. आज पश्चिम चंपारण जिले में सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि का वितरण हुआ.जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, बेतिया द्वारा मुख्यमंत्री विकलांग सशक्तीकरण  योजना “सम्बल” के तहत दिव्यांगजनों के बीच उनके लिए उपयोगी सहायक उपकरण जैसे- तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर, श्रवण यन्त्र, वैशाखी, छड़ी आदि वितरण किया गया.उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन, बेतिया में किया गया. सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग, श्री अभय कुमार द्वारा बताया गया कि आज के वितरण कार्यक्रम में 106 दिव्यांगजनों की सूची तैयार की गयी थी, जिसमें से कुल 72 लाभुक वितरण कार्यक्रम में उपस्थित हो सके.सभी को आवश्यक और उपयोगी विभिन्न सहायक उपकरण उपलब्ध कराई गई है. उन्होंने बताया कि सहायक उपकरणों में से तिपहिया साइकिल 66, व्हील चेयर 4, श्रवण यन्त्र 2, वैशाखी 24 व 16 छड़ी का वितरण किया गया. इस वितरण कार्यक्रम कुल 12 नये आवेदन भी प्राप्त किये गए. सहायक निदेशक ने बताया कि सूची के अनुसार, जो दिव्यांगजन आज के वितरण कार्यक्रम में नहीं पहुँच पाए है, उन्हें पुनः मोब...

विधि व्यवस्था संधारण के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

चित्र
  मोतिहारी. अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, बिहार सरकार की अध्यक्षता में सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य भर में विधि व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई.केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती में अग्निपथ योजना लागू किए जाने के विरोध में आक्रोशित छात्रों/युवाओं द्वारा विभिन्न जिलों में विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न किए जाने की सूचना मिल रही है. विधि व्यवस्था  संधारण के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घटना में चिन्हित दोषियों को गिरफ्तार करना सुनिश्चित करें.अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें ताकि उनका भविष्य खराब न हो सके, संवेदन, अति संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जाए. इसी परिपेक्ष्य में जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जिलेभर में सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए, संवेदन अति संवेदनशील क्षेत्रों, संस्थ...

पूरे बिहार में भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना -सेना में संविदा पर 4 वर्ष के लिए बहाली के विरोध

चित्र
  पटना.ई.डी. द्वारा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री राहुल गांधी जी को लगातार पूछताछ कर परेशान करने एवं पूरे बिहार में भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना -सेना में संविदा पर 4 वर्ष के लिए बहाली के विरोध में युवाओं के समर्थन में इनकम टैक्स गोलंबर पर पटना महानगर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पटना ग्रामीण जिला कांग्रेस-1 के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन किया गया. उक्त अवसर पर पटना महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि शनिवार 18 जून को सड़क जाम कार्यक्रम किया जाएगा.इसके बाद 19 जून से 25 जून तक प्रखंड स्तर पर पदयात्रा एवं  25 जून से 15 जुलाई तक डोर-टू-डोर कम्पैन कार्यक्रम कर नेशनल हेराल्ड पर ई.डी. द्वारा किये जा रहे पूछताछ को जनता के बीच सार्वजनिक किया जायेगा.उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना पर जनता से आम राय लेकर युवाओं के समर्थन में पटना महानगर कांग्रेस संघर्ष जारी रहेगा. पटना महानगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष शशि रंजन ने कहा कि केन्द्र सरकार पिछले 8 साल में सबसे युवा देश को बेरोजगारी व अनपढ़ता के अंधकार में झोंका, अर्श से फर्श के आठ वर्ष-गर्त में ...