संदेश

जुलाई 18, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सपना संजय का अंतिम संस्कार किया गया

चित्र
 सपना संजय का अंतिम संस्कार किया गया बेतिया.सोमवार की शाम 08ः00 बजे सड़क दुर्घटना में चुहड़ी पल्ली में स्थित लोयला  मिशन स्कूल में मिड डे मिल (एमडीएम) में खाना बनाने वाली सपना संजय की मौत थार गाड़ी की टक्कर में हो गई.बेतिया नगर निगम के छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार से दौड़ती थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये हैं.   आज मंगलवार को ईसाई धर्म रीति से सपना संजू का अंतिम संस्कार किया गया.अपने पीछे बिलखते परिवार को छोड़ गयी.मां की छाया में पलने वाले दोनों बच्चों का हाल बेहाल हो गया.  बता दें कि सपना संजय की शादी वर्ष 2015 में संजय विजय बेंजामिन के साथ हुई थी.दोनों के दो पुत्र हैं. एक बच्चा तीसरी क्लास में पढ़ता है और दूसरा छोटा है. सपना संजय के पति देहरादून में काम करते हैं.खुद सपना संजय लोयला मिशन स्कूल में एमडीएम का खाना बनाती थी.    यहां के चर्च स्व.फादर जोसेफ मार्टिन ने बनाया है. इस चर्च में सपना संजय के पार्थिव शरीर को रखकर सहायक पल्ली पुरोहित फादर मनोज तिर्की ने अ...

दर्दनाक हादसे में महिला समेत चार राहगीरों की मौत हो गयी

चित्र
     छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया दर्दनाक हादसे में महिला समेत चार राहगीरों की मौत हो गयी मौके पर मरने वाली महिला चुहड़ी की सपना संजय है बेतिया.गत सोमवार को बेतिया नगर निगम के छावनी सुप्रिया रोड़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने पांच राहगीरों को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन राहगीरों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि दो जख्मी हो गये हैं.इसमें चुहड़ी पल्ली की सपना संजय भी है.आज मंगलवार को चौथे की मौत हो गयी.पांचवें की हालत गंभीर बताया जा रहा है. सोमवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने गार्डर से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है. घटना के बाद  थार का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है.जिसे बाद में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही बेतिया एसपी डी अमरकेश समेत सभी सीनियर पुलिस ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. हादसे में मरे तीनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जबकि घायलों को एसपी ने इलाज के लिए जीएमसीएच भिजवाया है. इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई है.घटन...