संदेश

अक्टूबर 8, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जेसन रेमंड साह का पहला पवित्र परम प्रसाद (संस्कार) प्राप्त हुआ

चित्र
  पटना.आज कुर्जी पल्ली में प्रथम परम प्रसाद का जश्न रहा.इस क्षेत्र के विधायक संजीव चौरसिया भी जश्न में शामिल हुए.सामाजिक कार्यकर्ता राजन क्लेमेंट साह और विजेता साह के ज्येठ पुत्र जेसन रेमंड साह का पहला पवित्र परम प्रसाद (संस्कार) प्राप्त हुआ.यह परिवार मगध कॉलोनी, कुर्जी में रहते हैं.रोमन कैथोलिक सेक्रेड हार्ट चर्च में पवित्र मिस्सा पाटलिपुत्र पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद मार्टिन ने प्रथम परम प्रसाद ग्रहण करने वाले जेसन रेमंड साह को प्रभु येसु ख्रीस्त के शरीर रोटी के रूप में और रक्त दाखरस के रूप में दिया. परम परम प्रसाद समारोह का रोमन कैथोलिक सेक्रेड हार्ट चर्च में किया गया.इस अवसर पर पवित्र मिस्सा अर्पित करने वाले पाटलिपुत्र पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर आनंद मार्टिन ने कहा कि जेसन रेमंड साह ने अपनी जिंदगी में प्रथम बार कई बार कार्य किये हैं.जन्म लेने के बाद प्रथम बार जेसन ने मां और पापा बोले.स्कूल में प्रथम बार गये.प्रथम बार जेसन ने पापस्वीकार किये.और आज 8 अक्टूबर 2022 को प्रथम बार संसार के मुक्तिदाता प्रभु येसु ख्रीस्त का शरीर और रक्त को ग्रहण किये.यह एक ऐतिहासिक पल है.इस ऐतिहा...

आवंटित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया

चित्र
  मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, प्रखंड  एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण), हर घर नल का जल योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं जल-जीवन हरियाली अभियान योजना से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई. प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत आवंटित आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही लैण्डलेस लाभुकों के लिए जमीन चिन्हित करने एवं माईग्रेेटेड लाभुकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर आवास का लाभ देने का निर्देश दिया गया. हर घर नल का जल योजना सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जो बसावट नल-जल योजना से वंचित है, प्रस्ताव तैयार कर अधियाचना उपलब्ध कराएं, ताकि विभाग से आवंटन प्राप्त कर शत-प्रतिशत वार्डों में योजना का क्रियान्वयन किया जा सके.साथ ही अनुरक्षण निधि की राशि ग्राम पंचायत के खाते में हस्तांतरित कराते हुए नल-जल योजना की मरम...

जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया

चित्र
 मोतिहारी.पूर्वी चंपारण जिले के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में डॉ राधाकृष्णन सभागार ,मोतिहारी में जिला सांख्यिकी विभाग के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2022-23 पंचायत स्तरीय फसल कटनी प्रयोग के संपादन अर्थ,  जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में धान एवं  ईख के क्रॉप कटिंग के लिए जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया.ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित फसल कटनी प्रयोग करने के लिए प्लॉट खेसरा संख्या का चयन, आंकड़े की शुद्धता, ऐप के माध्यम से अपडेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. जिलाधिकारी महोदय ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नल जल योजना को गंभीरता से लें. पंचायत के सभी वार्डों में शत प्रतिशत घरों तक नल जल से आच्छादित किया जाए. स्वच्छ लोहिया बिहार अभियान अंतर्गत सोख्ता निर्माण, कम्युनिटी चैंबर निर्माण, वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हठी लाभार्थी से नोटिस निर्गत कर राशि वसूली करने एवं आवास को  एकरूपता रंग से रंगने का उन्होंने...