जमीनी नेताओं से मिलकर कांग्रेस प्रभारी ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन
जमीनी नेताओं से मिलकर कांग्रेस प्रभारी ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन पटना.बिहार के नवनियुक्त प्रभारी कृष्णा अल्लावारू अपने चार दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे. पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में पटना जिला के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ घण्टो बैठक की.बैठक का दो एजेंडा था- जनसंपर्क एवं जनसंवाद को दुरूस्त करने के लिए उठाये जाने वाले कदमों पर परिचर्चा एवं संगठन को सुदृढ़ करने के तरीकों पर विचार। बैठक में इस दिशा में अपनाये जाने वाले भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सविस्तर चर्चा हुई. बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी ने जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं को सेतू बनाकर संगठन को जनमानस से जोड़कर लड़ने का आह्वान किया और चुनावी जीत का फार्मूला दिया, ’लड़ेंगे और जीतेंगे’. प्रभारी अल्लावारू ने जमीनी स्तर के कांग्रेसजनों के साथ ग्रामीण स्तर पर जन-अभियान की रूपरेखा तैयार करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष से लेकर जिलाध्यक्ष, विधायक, पूर्व प्रत्याशी आदि से सुझाव मांगे एवं संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर विचार मंथन किया.इसके बाद इन नेताओं से मिले फीडबैक के आधार पर प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग से व...