🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के बैनर से ‘जागते रहो‘ नुक्कड़ नाटक सोमवार 02 अक्टूबर

 बोधगया. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर दो अक्टूबर से लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान चलाया गया.


लोकतान्त्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के बैनर से ‘जागते रहो‘ नुक्कड़ नाटक सोमवार 02 अक्टूबर को गांधी चौक, बकरौर, छपरा और बसाढी में. मंगलवार 03 अक्टूबर को मटिहानी, सर्वाेदयपुरी, खजवती और मोचारिम. बुधवार 04 अक्टूबर को पत्थलगढ़,शेखवारा, परसावां और महुडर. गुरुवार 05 अक्टूबर को जानपुर, भागलपुर, पडरिया और   दोमुहान. शुक्रवार 06 अक्टूबर को मस्तीपुर, प्रज्ञा बिहार, रामपुर और कटोरबा में  प्रस्तुत किए गए.

   इस अभियान की शुरुआत गांधी चौक, बोधगया से  कला जत्था का कार्यक्रम सुबह नौ बजे से शुरू होकर 10 बजे तक चला. बोधगया प्रखंड के लगभग 20 गांव में कलाजत्था के माध्यम से मंहगाई, बेरोजगारी,सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ाने तथा नफरत के खिलाफ प्रेम बढ़ाने और लोकतंत्र की बहाली के लिए नाटक, गीत के माध्यम से प्रदर्शन किया गया.लोगों के बीच में जन जागरण पैदा करने के बाद 6 अक्टूबर को शाम 6 बजे कटोरवा गांव में समाप्त हो गया.

  संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है. बताया गया कि शायद महात्मा गौतम बुद्ध से ही महात्मा गांधी जी ने प्रेरणा लिया होगा.बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो. और अब चौथा हो गया है बुरा मत सोचो. मन से ही आदमी का सबसे चंचल है जो मन पर काबु कर लिया. वह बुद्धत्व को पा लिया.बुद्ध के अनुसार मन ही सब कुछ है. आत्मा होता ही नहीं है. आत्मा अंधविश्वास को जन्म देता है.

  इसके बाद कला जत्था ऐतिहासिक गांव शेखवारा पहुंचा. 2 अक्टूबर को एस टी एम जी स्कूल के बच्चे जुलूस के शक्ल में गांधी चौक आए और गांधी के प्रिय भजन गाए.और गांधी जी चरणों पुष्प अर्पित किए.

   अक्टूबर इसके बाद बकरौर,बसाढी, कोमल पूजन आवासीय विद्यालय में भी कार्यक्रम किया गया. 4 अक्टूबर को छात्र-युवा संघर्ष वाहिनी के ऐतिहासिक गांव शेखवारा के ग्राम कचहरी में सरपंच मनमोहन और नवल जी ने कलाकारों का स्वागत किया.बताते चले कि यह गांव कभी आंदोलन का केंद्र रहा है.बोधगया आंदोलन का यह गांव केंद्र रहा है.

आलोक कुमार


 

मिलर हाई स्कूल के मैदान में यह समारोह 26 अक्टूबर को


26 अक्टूबर को होगा डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह

पटना। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्व0 डा0 श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह 26 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होगा। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में पटना स्थित मिलर हाई स्कूल के मैदान में यह समारोह आयोजित किया जायेगा।

   इस संदर्भ में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने आज अधिकारिक तौर पर तिथि की घोषणा की। इसके लिए प्रदेश भर से आये आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने भारत सेवक समाज के सभागार में एक विस्तृत बैठक की, जिसमें डा0 श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के आयोजन से संबंधित पदाधिकारियों ने तैयारी के संदर्भ में अपने-अपने विचार रखें।

     आयोजन की तिथि को लेकर विचार-विमर्श किया गया। आज तैयारी समिति की पहली बैठक थी, जिसकी अध्यक्षता डा0 सिंह ने की। दशहरा पूजा की वजह खुले जगह की किल्लत के कारण इस जयंती को 21 अक्टूबर की जगह 26 अक्टूबर को रखनी पड़ी है।

      गौरतलब है कि बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह सन् 2000 से ही डा0 श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का आयोजन करते रहे है। यहाँ यह बताना जरूरी है कि तब डा0 सिंह विधान सभा में राजद के सदस्य थे और राज्य सरकार के मंत्री भी।

इस अवसर पर डा0 सिंह ने कहा कि बिहार के किसी महापुरूष की जयंती उतने भव्य तरीके से नहीं मनायी जाती है जितने भव्य तरीके से श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात रही है कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री की जयंती समारोह में बड़ी संख्या में लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर भाग लेते हैं और इसे भव्य और शानदार बनाते हैं। यह इस जयंती की खूबसुरती है।

आज की बैठक में पूर्व मंत्री वीणा शाही, कपिलदेव प्रसाद यादव, बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, राजेश राठौड़, डा0 विनोद शर्मा, सुमन कुमार मल्लिक, रीता सिंह, मंटन सिंह, इरशाद हुसैन, गोपाल शर्मा, अनिस कुमार सिंह, आशुतोष शर्मा, गप्पू राय,पप्पू सिंह, शशि कुमार राय, रतन सिंह, विजय कुमार मिट्ठू, सुधा मिश्रा, सुमन्त कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, आलोक हर्ष,मोहन कुमार, चंदन सिंह, एवं दर्जनों अन्य नेता उपस्थित थे।  


आलोक कुमार 

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...