संदेश

नवंबर 10, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा

चित्र
  मोतिहारी. पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मोतिहारी सदर अनुमंडल के सुगौली प्रखंड के फुलवरिया पंचायत में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कल्याणकारी योजनाओं का लिया जायजा.       निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन फुलवरीया में स्थानीय माननीय मुखिया, सभी वार्ड पार्षद एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ नल जल योजना, आईसीडीएस, कृषि ,उर्वरक, विद्यालय, पोषाहार वितरण ,जन वितरण प्रणाली दुकान, उप स्वास्थ्य केंद्र, आरटीपीएस ,आवास योजना, जल जीवन हरियाली, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, गार्जियंस ऑफ चंपारण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को उन्होंने दिया आवश्यक दिशा निर्देश दिया.       सरकार के योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्य हर हाल में पूर्ण  करने का उन्होंने निर्देश दिया.जिलाधिकारी महोदय द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई, फूलवरीया में  उद्घाटन किया गया.         ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ गांव, समृद्ध बिहार को बढ़ावा दिया जा रहा है.एक क...

विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया

चित्र
  मोतिहारी. मख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार एवं ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा दिये गये दिये गए निर्देश के आलोक में संपूर्ण ज़िले में विभिन्न स्तरों पर अलग अलग स्वीप गतिविधियों का आयोजन कर निबंधन प्रक्रिया के संबंध में जागरूकता कार्य किया गया.ज़िला स्तर पर  Yoga for Healthy Roll  , तलवार बाज़ी, ताईक्वानडो एवं भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उक्त अवसर पर सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया.इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले के सभी लोगों से अपील की गई की निर्वाचक सूची के निबंधन प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे। यदि किन्हीं निर्वाचक का नाम निर्वाचक सूची में छूटा हुआ है तो अनिवार्य रूप से वे अपना नाम दर्ज करवा लें. इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री पवन कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर श्री श्रेष्ठ अनुपम, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री संजय कुमार मिश्रा, डीसीएलआर श्री संजय कुमार, अवर निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद वर्मा, आदित्य राज एवं विवेक यादव उपस्थित थे. आलोक कुमार

अपने बेटे का जन्मदिन बड़ी खुशी से धुमधाम के साथ मनाते हैं

चित्र
 अनुकरणीय पहल के रूप में अपनी सुपुत्री के जन्मदिन पर पिता ने किया रक्तदान जमुई.इस जिले में प्रबोध जन सेवा संस्थान कार्यशील है.इस संस्थान से जुड़े सदस्यों के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान कर जन्मदिन मनाते हैं.उसका अनुशरण आम से खास लोग करने लगे हैं.इस सिलसिले को आगे गुरुवार को बढ़ाते देखा गया. एक पिता ने अपनी सुपुत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया.     अभी तक समाज में देखा जाता है कि परिवार के लोग अपने बेटे का जन्मदिन बड़ी खुशी से धुमधाम के साथ मनाते हैं.इस बार एक पिता विश्व रंजन सिंह ने मिसाल कायम किया है. उन्होंने ब्लड बैंक, जमुई में जाकर गुरुवार को अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया.      रक्तदान-जागरूकता के क्षेत्र में अग्रणी प्रबोध जन सेवा संस्थान से जुड़े जमुई इकाई के सहयोगी नुमर,बरहट निवासी विश्व रंजन सिंह ने अपनी 12 वर्षीय पुत्री सलोनी सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर सदर अस्पताल, जमुई में रक्त का अभाव से जूझ रही कल्याणपुर, जमुई निवासी दिनेश मंडल की धर्मपत्नी मीना देवी (60 वर्ष ) को रक्तदान किया. उसका रक्त समूह बी पॉजिटिव है.हीमोग्...