अब कौन कहेगा हैप्पी बर्थ डे!

  पार्थिव शरीर के साथ एक्सटीटीआई में मिस्सा 04: 00 बजे से 25 अगस्त को

जन्म 14.12.1932- निधन 24.08.2022

  


पटनाः विख्यात येसु समाज के पटना प्रोविंश के पूर्व प्रोविंशिएल फादर जौन एफ डिमेलो का निधन हो गया.जबतक जिंदा रहे तबतक आने वाले लोगों को गुड मोर्निंग कहकर अभिवादन करते थे.कुर्जी होली फैमिली से जुड़े लोग फादर का व्यवहार के मुरीद थे.अब एक दूसरे से केवल यही कह रहे हैं कि 'कइसे इनके भुलावा जइहे.'

पटना प्रोविंश के पूर्व प्रोविंशिएल फादर जौन एफ डिमेलो का निधन

आज फादर बुधवार को सुबह साढ़े सात बजे अंतिम सांस जेवियर भवन में ली.इसी के साथ उनका सांसारिक जीवन समाप्त हो गया.अब बस उनकी यादें ही शेष है.

जाने फादर के बारे में

जौन एफ डिमेलो का जन्म 14.12.1932 को हुआ था.जब 25 वर्ष के थे,तब 20.06.1957 में 'येसु समाज' में प्रवेश किए.विख्यात 'येसु समाज' में प्रवेश करने के 9 साल के बाद 34 वर्ष में 09.06.1966 को विधिवत पुरोहित बने.उनका अंतिम मन्नत 45 साल में 26.01.1977 में पूरा किए.येसु समाजी बनकर 65 साल कार्य किए.इसमें 56 साल पुरोहित का जीवन था.89 वर्ष के थे.

एसके लौरेंस कहते हैं किसी से मुलाकात होने के बाद फादर सबको हैप्पी बर्थडे कहते थे.अब हैप्पी बर्थडे कहने वाला हमलोगों के बीच नहीं रहे. परमेश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे.आमीन.


आलोक कुमार  


 

ईसाई समुदाय के लोग राजनीति क्षेत्र में पैर पसारने लगे

  


पटना: ईसाई समुदाय के लोग राजनीति क्षेत्र में पैर पसारने लगे हैं.आज जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय कर्पूरी भवन में जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की विशेष बैठक में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला पदाधिकारियों को मनोनयन से सम्बन्धित पत्र प्रदान किया गया.






इस सन्दर्भ में कई अल्पसंख्यक महिला एवं पुरुषों के साथ-साथ शिवाजी नगर,दीघा,पटना की उच्च शिक्षा प्राप्त,समाज सेवी, गरीबों को मदद करने वाली,नोट्रेडेम अकादमी की वरिष्ठ शिक्षिका,कर्मठ तथा जुझारु ईसाई समुदाय की महिला श्रीमती स्टेला पॉल को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष माननीय सलीम परवेज़ के द्वारा जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन का पत्र प्रदान किया गया.


इस सन्दर्भ में मंच से दो शब्द कहने के लिये श्रीमती स्टेला पॉल को आमन्त्रित किया गया.स्टेला पॉल ने मंच से अपने सम्बोधन के जरिये अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सलीम परवेज़ साहब का आभर व्यक्त करते हुए उन्हें तथा माननीय मुख्य मन्त्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजीव रंजन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा,जदयू की प्रवक्ता माननिया अंजूम आरा को धन्यवाद दिया.साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार राज्य तथा अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिये माननीय मुख्यमंत्री जी ने अब तक जो सकारात्मक एवं सराहनीय कार्य किया है,महिलाओं को भागीदारी प्रदान की है तथा अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिये जो भी योजनाएं लागू की है,वह सराहनीय है.उसे बिहार के अपने अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुँचाने तथा बताने का कार्य करेंगे.


स्टेला पॉल के सचिव के पद पर मनोनयन की जानकारी मिलने पर महासचिव एस.के.लॉरेंस तथा ईसाई समुदाय के लोगों,विशेषकर ईसाई महिलाओं ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें बधाई दी तथा यह उम्मीद जताई कि उनके मनोनयन से उन्हें जरूर फायदा पहुंचेगा.


आलोक कुमार  





प्रत्येक साल की तरह आठ सितंबर को माता मरियम का पर्व

 

बेतियाः पश्चिम चंपारण जिले में है बेतिया.यह ईसाइयों का गढ़ रहा है.इसे इतिहास का एक महत्वपूर्ण धरोहर कहा जाए तो गलत नहीं होगा, हकीकत में बेतिया में कई ऐतिहासिक धरोहर मौजूद है, जो सदियों पुरानी है. इन्ही एक धरोहर में बेतिया का गिरजाघर भी है.

 प्रत्येक साल की तरह आठ सितंबर को माता मरियम का पर्व है.इस दिन बेतिया में पल्ली दिवस मनाया जाता है.पल्ली में धार्मिक माहौल बनाने के लिए नौ दिवसीय नोवेना का आयोजन किया गया है.महागिरजाघर नेटिविटी ऑफ दी ब्लेस्ड विर्जिन मेरी,बेतिया कैथेड्रल में पांच बजे शाम से मिस्सा और नोवेना प्रार्थना की जाएगी.इसकी शुरुआत बेतिया धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर फिंटन साह के मिस्सा के साथ होगी.

बेतिया धर्मप्रांत के सबसे बड़ी बेतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर हेनरी फर्नांडो ने यह बताया कि 30 अगस्त का थीम 'मां मरियम, परिवारों के लिए आदर्श है'. इस दिन का आशय 'सभी परिवारों के लिए है.' फादर फिंटन साह, विकर जनरल के द्वारा उपदेश दिया जाएगा.बेतिया चर्च 1 की गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

 31 अगस्त का थीम 'मां मरियम,रोगियों का स्वास्थ्य है'.इस दिन का आशय 'सभी बीमारों के लिए है.'फादर एंटोनी सामी,ओपी के द्वारा उपदेश दिया जाएगा. बेतिया यूथ गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

1 सितंबर का थीम 'मां मरियम,पापियों की शरण है.' इस दिन का आशय 'पापियों के मन परिवर्तन है.' फादर ख्रिस्तोफर,येसु समाजी के द्वारा उपदेश दिया जाएगा. संत तेरेसा की सिस्टर गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

  2 सितंबर का थीम ' मां मरियम, ख्रीस्तियों की सहायता है.' इस दिन का आशय 'संसार में शांति के लिए है.' फादर क्लाउडी कोर्डा,ओपी द्वारा उपदेश दिया जाएगा.महिला संघ और वान हुक सिस्टर गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

 3 सितंबर का थीम ' मां तेरी दया अपार है.'  इस दिन का आशय' सभी उपस्थित लोगों के लिए है.'फादर तेलेस्फोर टोप्पो के द्वारा उपदेश दिया जाएगा. संत जोसेफ स्कूल गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

 4 सितंबर का थीम 'मां मरियम, कलीसिया की माता है.' इस दिन का आशय 'संत पापा और कलीसिया के लिए है.'फादर अनूप मिंज के द्वारा उपदेश दिया जाएगा. चर्च के सेकंड गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

 5 सितंबर का थीम 'मां मरियम, विश्वास का आदर्श है.' इस दिन का आशय ' सभी अविश्वासियों के लिए है.'फादर किशोर और फादर राज शेखर के द्वारा उपदेश दिया जाएगा. संत विंसेंट डी पौल सोसाइटी गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

6 सितंबर का थीम 'मैं प्रभु की दासी हूं है'.इस दिन का आशय '  ईश्वरीय बुलाहट के लिए है.' फादर आनंद पास्काल के द्वारा उपदेश दिया जाएगा.पैरिस काउंसिल गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

7 सितंबर का थीम 'मां मरियम,दुखियों का दिलासा है.' इस दिन का आशय ' मां मरियम के सभी भक्तों के लिए है.' फादर बासिल,ओएफएम,केप,के द्वारा उपदेश दिया जाएगा.बेतिया चर्च 1 की गीतमंडली द्वारा प्रस्तुति.

आलोक कुमार  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ही आशीर्वाद से उपचुनाव जीत पाये

  



पटना. जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल की बात जुबां पर आ गयी.अपने विधानसभा के संबोधन के दौरान सदन में मुख्यमंत्री ने व्यक्त कर ही दिया.यह हम नहीं कह रहे हैं.बल्कि बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राणा अजय सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है.

युवा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष राणा अजय सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 के उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मुझे पटना पश्चिम से विधानसभा का उम्मीदवार बनाया था.मेरे खिलाफ पूर्व मंत्री नितिन नवीन भाजपा से उम्मीदवार थे. इस उपचुनाव में मात्र 18 प्रतिशत वोट पोल हुआ था. मुख्यमंत्री जी को भाजपा उम्मीदवार नितिन नवीन को जिताने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा था.

उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री सदन में अपने दिल की बात और भावना को व्यक्त किये.नितिन नवीन इनके ही आशीर्वाद से उपचुनाव जीत पाये थे. इसका खुलासा कल मुख्यमंत्री जी ने कर दिया, लेकिन नितिन नवीन मुख्यमंत्री जी के प्रति कैसी भावना रखते हैं और कितना इज्जत करते है कल की घटना से यह साबित हो गया कि केवल वे मतलबी और स्वार्थी व्यक्ति हैं.


आलोक कुमार                          

बिलकिस के बलात्कारियों एवं जनसंहार के दोषियों की रिहाई के खिलाफ विरोध मार्च

  * बिलकिस बानो के बलात्कारियों और नरसंहार के दोषियों की सजा माफी रद्द करो

* बिलकिस को इंसाफ दो


पटना: अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) पटना नगर इकाई ने छज्जूबाग  स्थित ऑफिस से बिलकिस के बलात्कारियों एवं जनसंहार के दोषियों की रिहाई के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च में शामिल होने वालों ने अपने हाथों में नारा लिखित पोस्टर लेकर चल रहे थे.इस पोस्टरों में बिलकिस बानो को इंसाफ दो, बिलकिस के दोषियों की रिहाई पर प्रधानमंत्री मुंह खोलो,15 अगस्त को बलात्कारियों के हत्यारों को सजा माफी ये कैसा महिला सम्मान है प्रधानमंत्री जवाब दो, बिलकिस बानो के बलात्कारियों और नरसंहार के दोषियों की सजा माफी रद्द करो, बिलकिस बानो को न्याय दो, नारी सम्मान का ढोग बंद करो,पीएम मोदी जवाब दो आदि नारा लिखा हुआ था.

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) पटना नगर इकाई ने छज्जूबाग  स्थित आफिस से बिलकिस के बलात्कारियों एवं जनसंहार के दोषियों की रिहाई के खिलाफ विरोध मार्च निकाला. यह मार्च  छज्जूबाग   से निकलकर फ्रेजर रोड ( रेडियो स्टेशन) पहुंचा. वहां एक सभा आयोजित की गई.

 सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के दिन प्रधानमंत्री मोदी लाल किले की प्राचीर से महिलाओं को सम्मान की बात करते हैं.और उसी दिन गुजरात सरकार बिलकिस बानो के बलात्कारियों और उसकी तीन साल की बच्ची समेत उसके परिवार के सात लोगों की हत्या करने वालों की जेल से रिहाई की घोषणा होती है.जेल से रिहा होने पर गैंगरेप एवं हत्या के दोषियों को आरती और फूल मालाओं से स्वागत हुआ.

 

मोदी और अमित शाह इसी तरह का भारत बनाना चाहते हैं. यह राष्ट्रीय शर्म की बात है.बिलकिस ने इंसाफ के लिए लम्बी लड़ाई लड़ी है.उसको उस दौर में जान से मारने की धमकी मिलती रही .उस दौरान बिलकिस को बीस बार अपने रहने का ठिकाना बदलना पड़ा.और आज बिलकिस पूछ रही है- क्या एक औरत की न्याय की लड़ाई का ऐसा अंजाम होना चाहिए.

वक्ताओं ने कहा कि आज हर न्याय पसंद हिन्दुस्तानी को बिलकिस के इंसाफ के लिए आगे आना होगा.देश का लोकतंत्र, संविधान, न्यायिक व्यवस्था आदि को बचाने के लिए सड़कों पर उतरना होगा. सभा को ऐपवा की नगर सचिव अनीता सिन्हा, अध्यक्ष मधु, उपाध्यक्ष अफशा जबी,  आस्मां खान, विभा गुप्ता, अनुराधा सिंह, राखी मेहता आदि ने संबोधित किया.


आलोक कुमार                          

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...