संदेश

दिसंबर 5, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भारतीय राजनेता अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष

चित्र
  पटना.आज 05 दिसंबर है.अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने भारतीय राजनेता अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नए अध्यक्ष बनाए हैं.इस तरह कांग्रेस आलाकमान ने श्री सिंह को अध्यक्ष बनाकर अग्रिम बर्थ डे गिफ्ट दिया है.उनका 05 जनवरी को बर्थडे है.उनका जन्म 5 जनवरी 1962 (आयु 60) को जहानाबाद, बिहार में हुआ है.      अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य एवं बिहार राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री है. श्री सिंह 2004 में भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे एवं भारत के कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण के मंत्री भी थे.अखिलेश प्रसाद सिंह एक भारतीय राजनेता हैं जो भारतीय संसद में राज्यसभा के सदस्य हैं और अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य भी हैं. 15 मार्च 2018 को, वह बिहार राज्य से राज्य सभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे.जीवन संगी वीना सिंह है.दोनों के बच्चे 1 पुत्र और 1 पुत्री हैं. निवास स्थान अरवल, बिहार है.          कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य  डा.अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष बनाए...

जिलाधिकारी द्वारा खेल अवसंरचनाओं के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए समीक्षा

चित्र
  बेतिया. खेलो इंडिया योजना के तहत जिले में सिन्थेटिक एथलेटिक्स ट्रैक होेगा, सिन्थेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपस हॉल का निर्माण होगा.खेल तथा खिलाड़ियों के विकास को बल मिलेगा.राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम जिले के खिलाड़ी लहरा सकेंगे.             जिलाधिकारी द्वारा खेल अवसंरचनाओं के निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता के लिए समीक्षा की गई.अंचलाधिकारियों को अविलंब भूमि चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश.युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की खेलो इंडिया के तहत जिले में खेल अवसंरचना का निर्माण तथा उन्नयन किया जाता है. इसके तहत सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, सिंथेटिक हॉकी मैदान, सिन्थेटिक फुटबॉल मैदान, तरणताल तथा मल्टीपरपज हॉल का निर्माण कराया जाना है. इसी परिप्रेक्ष्य में पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुयी.जिलाधिकारी ने कहा कि खेलो इंडिया भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसके तहत विभिन्न खेल अवसंरचना का निर्माण तथा उन्नयन कार्य...

आज ट्रेड मार्क ऑफिस, कोलकाता में मरचा धान/चूड़ा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया

चित्र
  बेतिया. मरचा धान/चूड़ा को जीआई टैग के लिए कोलकाता के ट्रेड मार्क ऑफिस में बेतिया टीम द्वारा फाइनल प्रजेंटेशन दिया गया.जीआई, रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा सूक्ष्मता से सभी बिन्दुओं का मूल्यांकन किया गया .जीआई टैग मिलने के और करीब जिला पहुँचा.        पश्चिमी चम्पारण जिले के मरचा धान/चूड़ा को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए जीआई टैग के लिए जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.जीआई टैग मिलना एक जटिल प्रक्रिया है.बावजूद इसके जिलाधिकारी, पश्चिमी चम्पारण, श्री कुंदन कुमार के दिशा-निर्देश के आलोक में अधिकारियों की एक पूरी टीम मरचा चूड़ा को जीआई टैग दिलाने के लिए करीब डेढ़ साल से कार्य कर रही है. यह प्रयास अब अंतिम चरण में है, शीघ्र ही जिले के मरचा चूड़ा को जीआई टैग मिलने की प्रबल संभावना है. जिला प्रशासन की टीम द्वारा जीआई, रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञो के समक्ष आज ट्रेड मार्क ऑफिस, कोलकाता में मरचा धान/चूड़ा से संबंधित प्रजेंटेशन दिया गया. इस दौरान जीआई रजिस्ट्री, चेन्नई के विशेषज्ञों द्वारा अत्यंत सूक्ष्मता से सभी बिन्दुओं का मूल्यांकन किया गया। प्रजेंटे...

इस बैठक के माध्यम से समन्वय स्थापित कराया जाएगा

चित्र
 नालंदा.इस जिले के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण मामलों के निष्पादन एवं अंतर विभागीय समन्वय को लेकर गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक की गई. विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुपालन, विभिन्न स्रोतों से प्राप्त परिवाद पत्रों के निष्पादन तथा अंतर विभागीय समन्वय को लेकर आज जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने सभी गैर तकनीकी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि अब से यह बैठक प्रत्येक सोमवार को आहूत की जाएगी. संबंधित विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी अपने विभाग से प्राप्त महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में इस बैठक में जानकारी देते हुए इसके अनुपालन के लिए कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे. आवश्यकतानुसार अन्य संबंधित विभागों के साथ इस बैठक के माध्यम से समन्वय स्थापित कराया जाएगा. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के भ्रमण एवं डैशबोर्ड के माध्यम से प्राप्त परिवाद, जिलाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त परिवाद का प्राथमिकता से निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही न्यायालय वाद से संबंधित मामलों में समय अप...

नीलाम पत्र वाद दायर करने का आदेश दिया

चित्र
    नालंदा.बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत  द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 13 मामलों की की सुनवाई.कई मामलों में शिकायतों का निवारण हुआ. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 13 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया. गोनावा पंचायत के छतियाना में पंचायती राज विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता से संबंधित परिवाद में जिला पंचायत राज पदाधिकारी से जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। सुनवाई के उपरांत पंचायत के तत्कालीन मुखिया एवं पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण प्राप्त कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने  का आदेश दिया गया.तत्कालीन पंचायत सचिव, वर्तमान में सेवानिवृत्ति, के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई संचालित करने को कहा गया. तत्कालीन पंचायत तकनीकी सहायक को संविदा मुक्त करने के लिए  जिला पंचायत र...

डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये

चित्र
 पटना.देशरत्न डा0 राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जयंती आज सदाकत आश्रम में मनाई गयी .सर्वप्रथम सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित डा0 राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर  कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद विलक्षण प्रतिभा के धनी थे तथा वे अजातशत्रु थे. देश के प्रथम राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने वाले राजेंद्र बाबू सामान्य जीवन जीने में विश्वास रखते थे.सादा जीवन उच्च विचार के वे सच्चे प्रतीक थे.उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिये यह बड़े गर्व की बात है कि डा0 राजेन्द्र प्रसाद 14 वर्षों से अधिक समय तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष पद को सुशोभित किये. इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अनुशासन समिति के अध्यक्ष कृपानाथ पाठक, सदस्यता अभियान प्रभारी बृजेश प्रसाद मुनन पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, डॉ. हरखू झा, डॉ. अजय कुमार सिंह, ब्रजेश पाण्डेय, अरविन्द लाल रजक, केशर कुमार सिंह, उमा कान्त सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव,उदय शंकर पटेल, मृणाल अनामय, प्रदुमन कुमार यादव, रिपुदमन शर्मा, सुनील कुमार सिंह, निधि...