🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

भाजपा कर रही देश में ‘कर आतंक’ का साम्राज्य स्थापित: डा0 अखिलेश

 भाजपा कर रही देश में ‘कर आतंक’ का साम्राज्य स्थापित: डा0 अखिलेश


पटना।अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी शनिवार एवं रविवार को प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इसके लिए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों को अपने-अपने मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने का निर्देश एक पत्र के द्वारा दिया है। अपने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष लिखा है कि भाजपा के द्वारा देश की प्रजातांत्रिक व्यवस्था की हत्या की नापाक कोशिश अब खतरनाक रूप ले रही है। देश का प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी का खाता पिछले महीने सील कर दिया गया और कल ही आयकर विभाग की ओर से नया नोटिश कांग्रेस पार्टी को दिया गया है जिसमें 1823.08 करोड़ रूपया जमा करने के लिए कहा गया है।

        डा0 सिंह ने आगे लिखा है कि भाजपा द्वारा चुनाव के मध्य में प्रजातंत्र के ऊपर हमला कर देश में ‘कर आतंक’  का साम्राज्य स्थापित करने का कुत्सित प्रयास हो रहा है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ जंग छेड़ने का निर्णय लिया है। अतः कल दिनांक 30 मार्च 2024 एवं परसों 31 मार्च 2024 को सभी प्रदेश मुख्यालयों एवं प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है। अतः उन्होंने जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिला मुख्यालय में विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन करें तथा सुनिश्चित करें कि विरोध प्रदर्शन में जिला के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की इसमें भागीदारी हो।


आलोक कुमार


संत पापा फ्राँसिस ने 13 मार्च 2013 में परमाध्यक्ष बनने के बाद से जेल

 संत पापा फ्राँसिस ने विभिन्न देशों की बारह महिला कैदियों के पैर धोए

वाटिकन.जॉर्ज मारियो बर्गोग्लियो का जन्म 17 दिसंबर 1936 को हुआ है.वे 13 मार्च 2013 को संत पापा चुने गये थे.असीसी के संत फ्रांसिस के सम्मान में अपने पोप के नाम के रूप में फ्रांसिस को चुना.रोमन कैथोलिक चर्च के 266वें और वर्तमान पोप हैं, उनके पास रोम के बिशप और वेटिकन सिटी के संप्रभु के रूप में पदेन उपाधि है, साथ ही वर्तमान वास्तविक राजकुमार और ग्रैंड मास्टर भी हैं.

        संत पापा फ्राँसिस ने 13 मार्च 2013 में परमाध्यक्ष बनने के बाद से जेल, देखभाल सुविधा या शरणार्थी केंद्र में पवित्र गुरुवार का मिस्सा समारोह को अनुष्ठान किया है, जबकि उनके हाल के पूर्ववर्तियों ने रोम में संत पेत्रुस महागिरजाघर या संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में पुरोहितों के पैर धोए थे.संत पापा फ्राँसिस की पहली यात्रा रेबिबिया जेल में 2015 में हुई थी.वह पहली बार 2015 में पुरुष और महिला कैदियों से मुलाकात की थी और 12 कैदियों और एक बच्चे का पैर धोए थे.जेल में प्रभु भोज का समारोह मनाने की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए, संत पापा फ्राँसिस ने पवित्र गुरुवार 28 मार्च की दोपहर को रोम में रेबिबिया सुधार विभाग के महिला अनुभाग का दौरा किया. उन्होंने पवित्र मिस्सा समारोह की अध्यक्षता की और जेल के बाहरी क्षेत्र में एकत्र हुए बारह कैदियों, गार्डों और अधिकारियों के पैर धोने की रस्म पूरी की.

         


बता दें कि संत पापा फ्राँसिस पहले जेसुइट पोप चुने गए है. समकालीन जीवित जेसुइट कार्डिनल्स की पूरी सूची में से तीन की उम्र 80 वर्ष से अधिक है और इस प्रकार वे पोप के निर्वाचक के रूप में अयोग्य हैं. अन्य चार अभी भी 80 वर्ष से अधिक उम्र के नहीं हैं और इस प्रकार वर्तमान में पोप निर्वाचक के रूप में सेवा करने के पात्र हैं.         

        बता दें कि बिहार में अपने जेसुइट पोप संत पापा फ्राँसिस के पदचिन्हों पर चलकर जेसुइट प्रीस्ट फादर जोन क्रिस्तोस्तम ने पहली बार कुर्जी होली फैमिली हॉस्पिटल में महिलाओं का पैर धोए थे.उसके बाद कुर्जी पल्ली में महिला और पुरुष को मिलाकर 12 लोगों के पैर धोने का सिलसिला जारी है.सवाल यह है कि क्यों केवल जेसुइट द्वारा संचालित पल्ली में ही महिला और पुरुष को मिलाकर पैर धोए जा रहे है?  एक ने कहा कि यह सच है कि प्रभु येसु ख्रीस्त के 12 प्रेरितों में स्त्रियों के नाम नहीं है पर उनके शिष्यों में स्त्रियां भी थी जैसे मैरी मैग्डलीन, मार्था आदि.दूसरी ने कहा कि जमाना बदल रहा है सर जी.... पहली औरत केवल घर में रहती थी..........आगे आप समझिए.       
 

यह बात तब निकली जब बेतिया धर्मप्रांत के चखनी पल्ली में रहने वाले श्रीमान एडवर्ड ठाकुर का कहना है कि पवित्र बृहस्पतिवार के दिन 12 शिष्यों के पैर धोने का परंपरा है.उक्त परंपरा में केवल 12 शिष्यों के ही पैर धोने का प्रावधान है,जो अंतिम व्यालू के दिन प्रभु येसु ख्रीस्त के साथ भोजन किये थे.उनमें केवल पुरूष ही थे.उन 12 प्रेरितों के नाम हैं.बाइबल हमें सिखाती है कि यीशु के मूल प्रेरित पतरस थे. जेम्स ,जॉन , एंड्रयू , फिलिप, यहूदा इस्करियोती, मैथ्यू ,थॉमस , अल्फियस का पुत्र जेम्स, बार्थोलोम्यू जुडास, थडियसय और साइमन जेलोट्स.इन शिष्यों में दूर-दूर में औरत और न ही नामोल्लेख ही है.सवाल यह है  क्या किसी औरत के पैर धोने चाहिए? जगजाहिर है कि उन 12 प्रेरितों के सहयोग परमप्रसाद की स्थापना की गई.जो आज मिस्सा के दरम्यान पुरोहित वितरण करते है.

 

आलोक कुमार


प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग पर आधारित झांकी

प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग पर आधारित झांकी

इसका संचालन बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जेम्स शेखर ने किया

बक्सर. आज गुड फ्राइडे है.प्रभु येसु ख्रीस्त के दुखभोग पर आधारित झांकी पटना महाधर्मप्रांत के कुर्जी पल्ली में, बक्सर धर्मप्रांत के बक्सर पल्ली में और बेतिया धर्मप्रांत के चुहड़ी पल्ली में निकाली गयी.सभी जगहों पर भक्ति भाव से गुड फ्राइडे के रस्म अदायगी की गयी.आज के ही प्रभु येसु ख्रीस्त को क्रूस पर लटका कर मार दिया गया था.उसी पर आधारित झांकी बक्सर धर्मप्रांत में शानदार ढंग से संपन्न हुआ.इसका संचालन बक्सर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ जेम्स शेखर ने किया.मौके पर साथ फादर जितेन्द्र, फादर मनोज एवं फादर प्रताप भी प्रार्थना में शामिल थे.

  इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भावुक होकर सह्दय भाग ले रहे थे.बता दें कि झाँकी में येसु के रूप में पिन्टू, माँ मरियम के रूप में अंजली, पिलातुस के रूप में दीपेश, योहन के रूप में अमृत, वेरोनिका के रूप में रुचि, सीमोन के रूप में राहुल, शास्त्री के रूप में अभिषेक एवं सिपाहियों के रूप में राजू, विशाल, रोहित, अभिषेक, अनमोल, रोशन, सुमित, अंकित, जयप्रकाश ने अपनी भूमिका निभाई. झाँकी का निर्देशन चन्देश्वर प्रसाद ने किया.गीत संचालन में, जयपाल, सिस्टर स्नेहा, सिस्टर चेतना, सिस्टर जनिता, सिस्टर संध्या, सिस्टर प्रीति, सुषमा, पिंकी, पंकज, प्रेम, स्टैनी, अभिषेक एवं अन्य लोग भी मौजूद थे.

   इसी तरह बेतिया धर्मप्रांत के चुहड़ी पल्ली में गुड फ्राइडे के अवसर पर क्रूस रास्ता का लाइव रोल प्ले आयोजित हुआ. गुड फ्राइडे के पावन अवसर पर लोयोला स्कूल चुहड़ी में क्रूस रास्ता का रोल प्ले के माध्यम से लाइव आयोजन किया गया. पल्ली पुरोहित फादर हरमन ने बताया कि आज गुड फ्राइडे है, यह दिन प्रभु येसु के दुखभोग का स्मरण करने, प्रार्थना पूजा करने का दिवस है.

   इस अवसर पर आज येसु के दुखभोग, क्रूस यात्रा को चुहड़ी पल्ली के युवाओं और युवतियों ने रोल प्ले के माध्यम से प्रस्तुत किया. क्रूस यात्रा के चौदह स्थानों में येसु द्वारा क्रूस ढोने से लेकर क्रूस पर प्राण त्यागने तक की सभी भागों को लाइव रोल प्ले के माध्यम से दिखाया गया. येसु के क्रूस ढोने से लेकर, क्रूस पर येसु के प्राण त्यागने की दृश्य को देखकर उपस्थित महिला, पुरुष, बच्चे सभी श्रद्धालु भाव विह्वल हो गए, उनकी आंखें नम हो गई. क्रूस यात्रा की समाप्ति पर लोयोला स्कूल प्रांगण से निकलकर सभी श्रद्धालु गिरजाघर में प्रवेश किये. जहां पुरोहित के द्वारा प्रार्थना किया गया. क्रूस यात्रा में सन्नी संजय (येसु) सुचिता मनीष (माँ मरियम) किरण पीटर (वेरोनिका) विकास सामुएल (पिलातुस) आकाश सेन्सिल (सिमोन सिरिणी) अभिषेक क्लारेन्स (योहन) समीर, आकाश, संजू और आयुष ( सोल्डर, सेनापति) की रोल किये। क्रूस रास्ता के लाइव रोल प्ले का निर्देशन मेरी आडलीन और सन्नी लुइस ने किया. वही लाइव प्ले को रंजन जोसेफ और मेरी एडलिन ने अपनी आवाज दिया.अमर डेनिस, हर्षित, केविन, हिमांशु, शौर्य, सोनाली, एंजल, एलिशा, अर्पिता, नमन, राखी, अमन, जीटा नटाल, लूसी अन्थोनी ने महती भूमिका निभाई.



आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...