केक काटकर माता मरियम का जन्मदिन मनाया




 


केक काटकर माता मरियम का जन्मदिन मनाया



बक्सर. प्रभु येसु ख्रीस्त की मां माता मरियम है.आज उनका जन्मदिन है.आज शुक्रवार 8 सितंबर को यहां माता मरियम का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बक्सर धर्मप्रांत के शाहपुर पल्ली में स्थित St. Mary Magdalene Church में जन्म उत्सव का विशेष आयोजन किया गया था.यहां माता मरियम के नाम पर माला विनती की गई.

     शाहपुर पल्ली में माता मरियम का जन्मदिन मनाने  फादर अल्विन, एस.जे.आए थे.संत मेरी मगदलीनी चर्च में फादर अल्विन, एस.जे.ने इस  उत्सव के मुख्य अनुष्ठानकर्ता थे. उनके साथ फादर विक्टर डेनिस, फादर अरोग्या दास और फादर Pratap Dalaya शामिल थे.

   इस अवसर पर ईसाई धर्मावलंबियों ने विशेष प्रार्थना की.चर्च में हुए विशेष प्रार्थना के दौरान फादर फादर अल्विन  ने कहा कि माता मरियम का जन्म, उनकी शुद्धता और समर्पित जीवन अनुकरणीय है.माता मरियम ईश्वर के सामने शक्तिशाली मध्यस्थ है. उनसे मदद मांगने वालों को कभी निराश नहीं होना पड़ता है.लोगों को माता मरियम को जीवन में महसूस करने की आवश्यकता है.इस दौरान धार्मिक गीत के बीच लोगों ने माता मरियम का गुणगान किया.

    शाहपुर पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर भास्कर ने कहा कि माता मरियम के जन्मोत्सव के पहले तीन दिन रोजाना चर्च में प्रार्थना किया जाता था. शुक्रवार को  जन्मोत्सव पर चर्च में विशेष प्रार्थना किया गया.


आलोक क

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया

  प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया 

नौबतपुर.पटना जिले में नौबतपुर है.यहां पर प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस भव्य रूप से मनाया गया.

   प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को शिक्षा जागरूकता समागम सप्ताह के अंतर्गत आज नौबतपुर के अमरपुरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में शिक्षा जागरूकता समागम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक गण स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता एवं लगभग 500 से ज्यादा किशोर- किशोरियों ने अपनी भागीदारी निभाई. 

         सर्वप्रथम इस अवसर पर  महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई.शिक्षा जागरूकता समागम सप्ताह समारोह के अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया.इसके उपरांत बच्चों ने जय जगत पुकारे जा सर अमन पर बारेजा का गीत गाया .

     समारोह को संबोधित करते हुए समाज सेवी गांधीवादी कार्यकर्ता प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा की शिक्षा एक ज्योति है जो हर जगह रोशनी फैलाती है इसलिए हर इंसान को शिक्षा को अपनाना चाहिए.जब आप शिक्षा को अपनाते हैं तो आपको खुद के साथ-साथ आपके आसपास के लोगों को भी अंधकार से मुक्ति मिलती है और प्रकाश का अवतरण होता है.                          

उन्होंने जोर देकर कहा कि अंधविश्वास, छुआछूत और भेदभाव को मुक्त करने में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान रहा है.इस ओर सामाजिक संस्था प्रगति ग्रामीण विकास समिति ने लगातार पिछले 35 सालों से क्षेत्र में


शिक्षा की अलख जगाने में कामयाब हुआ है.आज नौबतपुर में शिक्षा का दर 70% हो गया है यह आप सबके सक्रिय भागीदारी और सहयोग के कारण संभव हो सका है.

        इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री उमाशंकर वर्मा जी ने इस आयोजन को काफी सराहना की और कहा कि विद्यालय में आने वाले बच्चों में काफी प्रेरणा मिल रही है.

इस अवसर पर छह बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने काफी संघर्ष कर अपनी पढ़ाई जारी रखी है अंत में प्रगति ग्रामीण विकास समिति के मंजुला डुंगडुंग, सिंधु सिन्हा,शिव ठाकुर ने भी संबोधित करते हुए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने अपील किया. जिसे विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत स्वीकार कर लिया.


आलोक कुमार

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जानें की परम्परा प्रारंभ

 


समेली(कटिहार). समेली प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मलहरिया में भगवान श्री कृष्ण जन्म महोत्सव के साथ भव्य मेले का आयोजन शुभारंभ हो चुका है। बताते चलें कि मलहरिया में मेले के आयोजन के पीछे आध्यात्मिक रहस्य के साथ भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाये जानें की परम्परा प्रारंभ हुई।

  यहां दरभंगा महाराज जी के सैकड़ों एकड़ जमीन गांव के बाहर था। जिसके देखरेख के लिए उसका नौकर यहां रहा करते थे।वह कृष्ण भगवान का अन्यन भक्त था वह अपने कामत पर कन्हैया जी की प्रतिमा स्थापित कर नित्य पूजा अर्चना किया करते थे।एक दिन उनके स्वप्न में भगवान  श्री कृष्ण ने उनसे कहा कि हमें इस बगीचे वाले कामत से मुझे गांव में स्थापित करो।

    इसी बात को लेकर वह गांव के प्रबुद्ध जनों से मिला और ग्रामीणों की एक विशाल बैठक आयोजित किया गया।तभी से इस गांव में भव्य मेले का आयोजन शुभारंभ हुआ।इस उत्सव के साथ यहां सामाजिक, धार्मिक, ऐतिहासिक देशभक्ति पर आधारित नाटकों का मंचन होने लगा जिससे कालान्तर में इस मेले का विस्तारीकरण होता चला गया। जगह के कारण मेला दो भागों में विभक्त हो गया है।एक श्रीं श्रीं 108 राधा कृष्ण मंदिर तो दूसरी तरफ सार्वजनिक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर मलहरिया में गत वर्ष की भांति धूम धाम से जन्म महोत्सव मनाया रहा है। मेले के आयोजन को लेकर गांव के प्रत्येक वार्डों से दस दस युवा को लेकर शशक्त आयोजन समिति बनाया गया है।

  संयुक्त रूप से सफल संचालन के लिए आयोजन कमिटी के अध्यक्ष युवा मुखिया राज कुमार भारती, सचिव अजय कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मंडल, संयोजक अवधेश कुमार आर्य, कार्यक्रम प्रभारी प्रभाष कुमार,सह प्रभारी नरेश कुमार उर्फ धनंजय कुमार, यूथ पावर अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल, विजय कुमार पासवान,संरक्षक सरपंच मोहन लाल राम , सदस्यों में रुपेश कुमार मंडल, महामंत्री उप मुखिया चंदन कुमार, विजय कुमार मंडल,उप सचिव, अरुण कुमार मंडल, सुभाष कुमार हिटलर,डॉ रोहित कुमार, मटरु मंडल, सहित सत्ताईस सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया है।

    सार्वजनिक नवनिर्मित कृष्ण मंदिर मलहरिया मेले के आयोजन को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुख्ता व्यवस्था किया गया।इस बाबत मेले सहित गांव के प्रमुख चौक चौराहों पर सी सी टीवी कैमरों को लगाया जा रहा है।ताकि मेले में उत्पाद मचाने वाले उच्चकों पर पैनी नजर रखी जा सके।मेले के सफल आयोजन के लिए पोठिया ओपी अध्यक्ष संजय पांडे के सकारात्मक पहल पर दर्जनों अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध करा लिया है।

    शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक मुहल्ले से करीब एक सौ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है जिसे प्रत्येक प्रमुख चौक चौराहों पर तैनात किया जाएगा।मेला कमेटी के अध्यक्ष युवा मुखिया राज कुमार भारती एवं सचिव अजय कुमार मंडल ने सांस्कृतिक विरासत की धरती मलहरिया उच्च कोटि के कालाकारों नशा मुक्ति व्यस्न शक्ति,,नारी शक्ति, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,बाल विवाह, दहेज की भींख ,लोक संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य , भक्ति संगीत के द्वारा कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति मानो लोगों के दिलों को छू ले वाली होती है। कलाकारों की दुनिया में मलहरिया का भी एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि रही। बताते चलें कि मंच निर्देशक के रूप विख्यात स्व. महावीर ततमा,स्व. महावीर प्रसाद मंडल, श्री दर्वेश्वर प्रसाद मंडल, धीरेन्द्र प्रसाद मंडल आदि सरीखे व्यक्ति ने कला को जन्म दिया है। स्वरचित प्रस्तुति से इस मौके पर यहां का माहौल भक्तिमय हो जाता है।



आलोक कुमार

इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन

 


लूट-खसोट मोदी सरकार के डी0एन0ए0 में: डा0 अखिलेश  

पटना।आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि लूट-खसोट भाजपा की फितरत है और यह उसका डी0एन0ए0 है। यही कारण है कि देश की आज माली हालत इतनी खस्ता हाल में है कि आम देशवासी महंगाई की मार से त्रस्त है।

  उन्होंने कहा कि पिछले पन्द्रह सोलह महीने में सब्ज़ियों की बढ़ती क़ीमत के कारण खुदरा मँहगाई दर अपने उच्चतम शिखर पर रहा। पेट्रोल गैस की क़ीमत में जो कमी आई हैए पर वह आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। देश भाजपा की रिवर्स रोबिनहुड हरकत को अच्छी तरह पहचानती है। क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही पेट्रोल.डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के जरिए कुल 72,160 करोड़ रुपए कमा चुकी है। लेकिन सरकार 2020-21 के 10 महीनों में ही 2.94 लाख करोड़ रुपए कमा चुकी है।

     उन्होंने कहा कि पिछले साठ सालों में आम आदमी की आय केवल 38 प्रतिशत बढ़ी है। इसके बिपरीत सरकार ने लोगों से आपसे पेट्रोल पर 220 प्रतिशत और डीजल पर 600 प्रतिशत ज्यादा टैक्स वसूला आपके पैसे से ही सरकार अपना झोली भर रही। रोज़मर्रा के इस्तेमाल की चीज़ों के दाम आसमान छू रहे हैं और फायदा अंबानी और अडानी को हो रहा है।

     डा0 सिंह ने कहा कि जी- 20 के नाम पर जनता के पैसे पर अपना प्रचार कर रही है। मंहगाई से ध्यान भटकाने के लिए मोदी सरकार तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। कभी भारत और इंडिया के नाम पर विवाद खड़ा करती है तो कभी संसद का विशेष सत्र बुलाकर एक देश एक चुनाव का सगूफा छोड़ती है। इतिहास में पहली बार देश के राष्ट्रपति रह चुके व्यक्ति को सरकार के अधीन काम करने पर मजबूर करती है। यह सरकार दृष्टि विहीन सरकार है। इंडिया गठबंधन बनने के बाद से ही सरकार बेचैन है, क्योंकि उसे मालूम है कि विपक्ष 60 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करती है।

   प्रेसवार्ता को कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान ने भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में डा0 खान ने कहा कि 2014 से आज तक मोदी सरकार ने वादों की झड़ी लगा दी लेकिन आज तक एक भी वायदा पूरा नहीं किया।

       प्रेसवार्ता में शामिल अन्य कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश राठौड़, ब्रजेश पाण्डेय, राज कुमार राज, चन्द्र प्रकाश सिंह, आनन्द माधव, असित नाथ तिवारी, प्रभात कुमार सिंह, नवनीत जयपुरयार और ज्ञान रंजन प्रमुख हैं।


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...