शनिवार, 3 जून 2023

मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

 *  मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करता हूँ-अखिलेश

* नेता कार्यकर्ता बनकर काम करें तभी सबका भला-अखिलेश


पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि व्यावहारिक तौर पर मेरी पारी की शुरुआत आज होती है.उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पारी कितनी लम्बी है यह महत्वपूर्ण नहीं, पारी असरदार होनी चाहिये तभी यादगार बनती है. और बिहार में कांग्रेस को एक असरदार पारी की बेहद जरूरत है. मैं आप लोगों के सहयोग से इस पारी को यादगार बनाना चाहता हूँ.

     डा0 सिंह आज यह बात पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा. उन्होंने कहा कि मैं मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करना चाहता हूँ और साफ बात करना चाहता हूँ. उन्होंने जिला अध्यक्षों को हिदायत दी कि अगर काम में किसी तरह की कोताही बरती गयी तो किसी को भी बक्शा नहीं जायेगा चाहे उसकी पहुंच कही तक हो.बैठक के दौरान रेल दुर्घटना में मारे गये सैकड़ों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

     डा0 सिंह ने एक पांच सदस्यीय निगरानी कमिटी के गठन की बात की जो जिला अध्यक्षों के कार्य को एवं उनके क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखेगी. उन्होंने दुख जताया कि आज लोग नेता बनना चाहते हैं कार्यकर्ता नहीं. उन्होंने कहा कि अगर नेता कार्यकर्ता बन जाय तो देश,समाज एवं पार्टी सबका भला होगा.

    उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस इसलिए कमजोर हुई क्योंकि हमसे जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में चूक हो गयी.

     पार्टी आलाकमान की ओर से आये राष्ट्रीय महासचिव श्री तारिक अनवर, पर्यवेक्षक के रूप में आये अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव श्री शक्ति सिंह गोहिल, बिहार के राष्ट्रीय प्रभारी श्री भक्त चरण दास खासतौर की उपस्थिति में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिला अध्यक्षों को माला पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा.

     पार्टी जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए बिहार प्रभारी श्री भक्त चरण दास ने कहा कि बिहार में कांग्रेस नम्बर-1 पार्टी बनेगी और इसलिए सारे जिला अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा रहना चाहिए.  

     जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के महासचिव श्री तारिक अनवर ने कहा कि राजनीति में मतभेद होना एक स्वाभाविक बात है लेकिन मनभेद नहीं होना चाहिए.

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश से पंचायत की ओर कांग्रेस कार्यक्रम की शुरुआत की.

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के अलावे  नवनियुक्त  विधायक दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा,पूर्व मंत्री कृपा नाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र, विधायक इजहारूल हुसैन, अजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, निर्मल वर्मा सहित प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष मौजूद थे.


आलोक कुमार

कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान



* डॉ शकील अहमद खान चुने गए कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता

* कांग्रेस विधानमंडल दल के नए नेता के रूप में चुने गए डॉ शकील अहमद खान

पटना. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में पार्टी के विधायकों और विधान पार्षदों की अहम बैठक का आज आयोजन किया गया.इस बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता के रूप कदवा के विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता चुना गया.

   बैठक की शुरुआत में उड़ीसा में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया गया.

     कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व बिहार प्रभारी राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल पर्यवेक्षक के तौर पर उपस्थित रहें. साथ ही इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास सहित एआईसीसी के महासचिव तारिक अनवर और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह मौजूद रहें.बताते चले कि विधायकों व विधान पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए इस फैसले के कारण चुनाव के बगैर ही डॉ शकील अहमद खान को निर्विरोध विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया.कांग्रेस के विधानमंडल दल के पूर्व नेता अजीत कुमार शर्मा के कार्यकाल की सभी उपस्थित सदस्यों ने तारीफ की.

   इस बैठक में विधान परिषद में दल के नेता व पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, डॉ शकील अहमद खान, मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधायक विजय शंकर दूबे, राजेश कुमार, विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद मिश्र, आनंद शंकर,अजय कुमार सिंह,सिद्धार्थ सौरभ,इजहारूल हुसैन,संतोष कुमार मिश्र,नीतू कुमारी, राजीव कुमार, छत्रपति यादव,विश्वनाथ राम सहित मौजूद रहें.


आलोक कुमार

वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित

  


पटना.आप कहेंगे कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और कंग्रेगेशन ऑफ़ जीसस पटना प्रोविंस के सिस्टरों के साथ प्रगाढ़ संबंध कैसे विकसित हो गया! इस संबंध में सिस्टर सरिता ने बताया कि लालू प्रसाद यादव पहले भी यहां आ चुके हैं.आज वयोवृद्ध सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को श्रद्धांजलि अर्पित करने आए हैं.

 एसजेजी के सिस्टरों ने बताया कि सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर का जन्म 1932 में उत्तराखंड में हुआ था.उनका निधन 02 जून 2023 को सेंट जोसेफ कॉन्वेंट बांकीपुर,

पटना में हो गया है. वह 91 वर्ष की थीं. अंतिम संस्कार का मिस्सा 03 जून 2023 को शाम 04ः00 बजे से किया गया.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन कल्लूपुरा और अन्य पुरोहितों ने मिलकर एसजेजी प्रो-कैथेड्रल, बांकीपुर में मिस्सा अर्पित किये.अपने परिसर में ही सिस्टर का दफन कर दिया गया.

इसके पूर्व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आकर सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड गार्डिनर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया.बता दें कि प्रारंभ में एसजेजी के सिस्टरों के द्वारा सेंट मेरी स्कूल संचालित किया जाता था.जिसमें गरीब और ईसाई समुदाय के बच्चे पढ़ते थे.इसमें सिस्टर मैरी हिल्डेगार्ड की अहम भूमिका थी. सिस्टर और अन्य ईसाई नौजवानों के द्वारा क्रिसमस के अवसर पर क्रिसमस समारोह मनाया जाता था.इसमें जोसेफ फ्रांसिस बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर संचालन करते थे.

एसजेजी के सिस्टरों का कहना है कि 2021 की बात है.जब पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला के मामले में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए थे और वहां से निकलने के बाद रास्ते में सोनी सिंह ने बताया कि सिस्टर नीलिमा बीमार हैं.सिस्टर आपको याद कर रही हैं.उनके कहने पर लालू जी ने अपनी गाड़ी रुकवाई और संत जोसेफ स्कूल के मैरी वार्ड में वहां की सिस्टर से मिलने चले गए और बैठ कर बात की.

   लालू ने मैरी वार्ड में बीमार सिस्टर नीलिमा से मुलाकात की.सिस्टर रेशमी सहित कई लोगों से मुलाकात की.सिस्टर ने बताया कि हम लोगों को परिवार की तरह मानते रहे हैं लालू प्रसाद. सिस्टर नीलिमा ने बताया कि लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद बहुत अच्छा लगा.सिस्टर सरिता ने बताया कि लालू प्रसाद पहले भी यहां आ चुके हैं.

इसलिए मुलाकात अच्छी रही.लालू प्रसाद लंबे समय तक बिहार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए बहुत सारे लोगों को वे जानते हैं.    अब तो और संबंध प्रगाढ़ हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र तेजस्वी यादव ने अपने लंबे समय के दोस्त रेचल गोडिन्हो से 9 दिसंबर 2021 को शादी कर ली.वह हरियाणा के रेवाड़ी के एक ईसाई परिवार से ताल्लुक रखती थीं और बचपन से ही दिल्लीमें  रह रही हैं. रेचल और तेजस्वी ने नई दिल्ली के आरके पुरम में डीपीएस स्कूल में एक साथ पढ़ाई की. शादी के बाद रेचल ने अपना नाम राजश्री रख ली हैं.


आलोक कुमार

शुक्रवार, 2 जून 2023

हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक

  


गया. माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी की अध्यक्षता में हज यात्रा 2023 के  सफल आयोजन के उद्देश्य से आज गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सभाकक्ष में हज भवन पटना के पदाधिकारियों, सचिव अल्पसंख्यक विभाग निदेशक अल्पसंख्यक विभाग जिला स्तरीय विभिन्न वरीय पदाधिकारी गण हज कमेटी गया के सम्मानित सदस्य गण के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया.

       बैठक में बताया गया कि हज यात्रा शुरुआत दिनांक 07 जून से 22 जून, 2023 तक संभावित है, जिसमे गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जिले के लगभग 3459 आजमीने हज जेद्दाह के लिए रवाना होंगे. जिसमें 40 प्रतिशत महिलाएं हैं. गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर 84 रजाकार रहेंगे जो हज यात्रियों को सुविधा पहुंचाने में कार्य करेंगे.

       

बैठक में जिलाधिकारी ने हज यात्रा की तैयारी को लेकर विस्तृत जानकारी दी जिसमें मुख्य रूप से हज यात्रा 2023 के लिए फ्लाइट की विवरणी, समय सारणी, आवासन की व्यवस्था, नामाजगाह की व्यवस्था, वजू खाना की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय एवं स्नानागार की व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सीय शिविर, नियंत्रण कक्ष एवं में आई हेल्प यू काउंटर की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग की व्यवस्था, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था, जल निकासी की व्यवस्था, फ्लैट एवं बैनर की व्यवस्था के संबंध में बिंदुवार माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव बिहार को अवगत कराया.

        हज यात्रा 7 जून से प्रारंभ होकर 22 जून तक निर्धारित है. फ्लाइट का प्रस्थान का समय सुबह 8ः 00 बजे निर्धारित है.प्रत्येक फ्लाइट में लगभग 144 हज यात्री प्रस्थान करेंगे. अंतिम 5 दिन अर्थात 18 जून एवं 19 जून को 2-2 फ्लाइट तथा 20 जून से 22 जून तक प्रत्येक दिन 3-3 फ्लाइट है. उस समय हज यात्रियों का भीड़ नियंत्रण करना एक चैलेंज के रूप में रहेगा. अंतिम 5 दिन अत्यधिक भीड़ के दृष्टिकोण से अतिरिक्त छोटे-छोटे टेंट की भी व्यवस्था की गई है ताकि हज यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो सके.

        हज यात्रियों की सुविधा के लिए 11200 वर्ग फीट में वाटरप्रूफ जर्मन पंडाल का निर्माण आवासन के लिए किया गया है जिसमें 5600 वर्ग फीट पुरुषों के लिए एवं 1250 वर्ग फीट में महिलाओं के लिए पंडाल रहेगा.कुल मिलाकर 260 बेड लगाने की पूरी व्यवस्था रहेगी. इसके साथ-साथ बेडशीट गद्दा तकिया पंखा कूलर कुर्सी टेबल इत्यादि की भी मुकम्मल व्यवस्था रहेगी.

        हवाई अड्डा परिसर में ही निर्मित पंडाल में महिलाओं के लिए तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग नमाजगाह की भी व्यवस्था की गई है.

        वजू खाना में 38 नल लगाए गए हैं. अत्यधिक गर्मी को देखते हुए वजू खाना के ऊपर में शेड का भी निर्माण किया गया है. हवाई अड्डा की ओर से हज यात्रियों के लिए वाटर कूलर की भी व्यवस्था किया गया है साथ ही पीएचडी द्वारा 3 वाटर एटीएम, तीन आ० रो० मशीन, पर्याप्त वाटर कूलर की व्यवस्था रखी गई है इसके साथ ही दो पानी टैंकर का भी व्यवस्था रखा गया है. जिला पदाधिकारी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए हज यात्रियों को हर हाल में ठंडा पानी की पूरी व्यवस्था रखी जाएगी.

        शौचालय एवं स्नानागार के संबंध में जिला पदाधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए 9 एवं पुरुषों के लिए 16 शौचालय साथ ही महिलाओं के लिए दो स्नानागार एवं पुरुषों के लिए 10 स्नानागार की व्यवस्था किया गया है. इसके साथ ही गया नगर निगम की ओर से मोबाइल टॉयलेट के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मी भी दिया जा रहा है. नगर निगम की ओर से 4 जून से ही लगातार फागिंग की भी व्यवस्था रखी जा रही है.

        पंडाल, शौचालय एवं स्नानागार की सफाई के लिए पाली बार सफाई सुपरवाइजर सहित 8-8 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रखी जाएगी जगह-जगह पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन भी रखा जाएगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, गेमैक्सीन पाउडर, टेरामाईट, थाईमेट आदि का भी छिड़काव लगातार कराया जाएगा.

        चिकित्सीय शिविर की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने बताया कि आपातकालीन व्यवस्था के साथ पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाओं सहित 24 घंटे चिकित्सीय दल महिला कर्मियों के साथ पालीवाल प्रतिनियुक्त किया गया है. 24 घंटे एंटी सपोर्ट लाइट सिस्टम एंबुलेंस की भी व्यवस्था रखी गई है।.इन सबो के अलावा गया एयरपोर्ट के समीप अभय नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) दो बेड आरक्षित रखा गया है.

        नियंत्रण कक्ष एवं मे आई हेल्प यू की व्यवस्था के संबंध में बताया कि मे आई हेल्प यू काउंटर की व्यवस्था रखी जा रही है, जिसमें पर्यवेक्षक पदाधिकारी के साथ-साथ अनुभवी कर्मियों की भी 24 घंटे पालीवाल प्रतिनियुक्ति रखी जाएगी. नियंत्रण कक्ष में 4 हंटिंग लाइन के साथ टेलीफोन की व्यवस्था रहेगी. पर्याप्त स्थानों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के साथ-साथ सीसीटीवी भी लगाया गया है.

        अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के कैंपस में 25 बड़े वाहन तथा 300 छोटे वाहन की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था है. इसके साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

        अग्निशमन की व्यवस्था के संबंध में जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्मित पंडाल में 6 अग्निशमन यंत्र भी लगाया गया है.24 घंटे अग्निशमन वाहन की व्यवस्था कर्मियों की प्रतिनियुक्ति इत्यादि सभी की गई है.अधिक बरसात होने की स्थिति में पंडाल के चारों ओर जल निकासी की भी सुविधा की गई है.

        इस बार पहली बार हज यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर हज यात्रियों के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग बिहार द्वारा संचालित योजनाओं का स्टाल, स्टैंड, फ्लेक्स भी लगाया जाएगा तथा योजनाओं का पंपलेट भी वितरण किया जाएगा.

       बैठक में मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि हज यात्री लगभग काफी बुजुर्ग होते हैं. उन्हें हार्ट की समस्या अक्सर पाई जाती है. इसे देखते हुए दिल से संबंधित चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति हर हाल में रखें. उन्होंने कहा कि अंतिम 5 दिन काफी अच्छे तरीके से चैलेंज के रूप में कार्य करना होगा. अत्यधिक भीड़ रहेगी उस समय और अधिक संख्या में मैनपावर बढ़ाकर लोगों को मदद पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे.

       उन्होंने जिला पदाधिकारी तथा निदेशक हवाई अड्डा को निर्देश दिया कि हज यात्रा पर जाने वाले यात्री बुजुर्ग के साथ-साथ पहले कभी हवाई जहाज पर नहीं चढ़े हैं. इसे ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बिंदुओं पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति रखें ताकि उन्हें जगह जगह पर सलाह एवं मदद कर सके. एयरपोर्ट परिसर के अंदर में सभी वॉशरूम को नियमित साफ-सफाई करवाते रहें.

       उन्होंने हज भवन पटना के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पटना से गया हवाई अड्डा के लिए हर हाल में रात्रि 8ः00 बजे तक भेज दें ताकि हज यात्री गया पहुंचकर आराम कर सके ताकि अगले दिन अर्ली मॉर्निंग 8ः00 बजे की फ्लाइट पकड़ने में उन्हें कोई तकलीफ ना हो.

       उन्होंने ट्रांसपोर्ट के पदाधिकारियों को कहा कि पटना- जहानाबाद - गया के रूट लाइन से ही पूरी एस्कॉर्ट की व्यवस्था के साथ पटना से गया लाया जाएगा.इसके बीच केवल टेहटा के समीप 10 मिनट का हॉल्ट रखा जाएगा ताकि हज यात्री को बाथरूम एवं पानी की व्यवस्था मिल सके. प्रत्येक बस पर एक-एक पुलिस के जवान भी रहेंगे. उन्होंने कम्युनिकेशन प्लान बनाने का भी निर्देश दिया है.

       बैठक के बाद माननीय मंत्री अल्पसंख्यक तथा मुख्य सचिव द्वारा निर्माण किए जा रहे टेंट इत्यादि का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि हीटवेव एवं प्रचंड गर्मी को देखते हुए पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर रखें.

       बैठक में माननीय अध्यक्ष बिहार राज्य हज समिति पटना अल्हाज अब्दुल हक, पूर्व माननीय अध्यक्ष बिहार राज्य हज समिति पटना हाजी इलियास हुसैन, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिहार राज्य हज समिति मोहम्मद राशिद हुसैन, सुरक्षा पर्यवेक्षक बिहार राज्य हज समिति पटना लियाकत अली, माननीय अध्यक्ष बिहार राज्य हज समिति पटना मोहम्मद गुलफाम अंगरक्षक, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पटना, जिला पदाधिकारी गया, नगर पुलिस अधीक्षक, निदेशक हवाई अड्डा, नगर आयुक्त गया नगर निगम, कमांडेंट सीआईएसफ, अपर समाहर्ता सहित जिले के तमाम वरीय अधिकारी, हज समिति गया के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे.


आलोक कुमार

साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था पर मंत्री एवं मुख्य सचिव ने खुशी प्रकट किया

  

गया.माननीय मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार मोहम्मद जमा खान, मुख्य सचिव, बिहार श्री आमिर सुबहानी द्वारा आज सेवा नगर कॉलोनी स्थित अल्पसंख्यक बालक छात्रावास एवं अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया गया.

      अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव ने बच्चों से खाने, पीने, रहने, किताबें, खेलने इत्यादि के संबंध में पूरी जानकारी लिया. साफ सफाई की मुकम्मल व्यवस्था पर माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव ने खुशी प्रकट किया.उन्होंने बच्चों को और मेहनत से पढ़ने को कहा.

      अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान मेस में बन रहे खाना, वाटर कूलर इत्यादि को घूम घूम कर देखा.उन्होंने लाइब्रेरी में कंपटीशन यथा एसएससी रेलवे बैंक सिविल सर्विसेज इत्यादि की किताबें रखने का निर्देश दिए. उन्होंने बच्चों को कहा कि कोई भी परीक्षा हार्ड नहीं होता है अपनी मानसिकता अगर मजबूत रखेंगे तो हर परीक्षा आसान दिखेगा. इसी मेहनत के साथ आप सभी पढ़ाई करें और अपने बिहार का नाम रोशन करें.

       माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव सहित सभी वरीय अधिकारियों ने बच्चों के साथ 10 मिनट बैठ कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूरी जानकारी ली. माननीय मंत्री ने बच्चों से जानकारी प्राप्त किया कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या है तो बताएं. बच्चों ने काफी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है. सभी बच्चों ने माननीय मंत्री एवं मुख्य सचिव सहित बड़े अधिकारियों को स्वागत किया.

      बॉयज हॉस्टल के बाहर नाले में गंदगी को देखते हुए उन्होंने जिला पदाधिकारी को निर्देश दिया कि हर हाल में नाला का ढक्कन लगाने के लिए निर्देशित करें.

आलोक कुमार


गुरुवार, 1 जून 2023

कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल

 

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले में है उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोहड़ा, योगापट्टी.वहां पर माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया.नोडल शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन ने पहेली की सहेली वीडियो के माध्यम से छात्राओं को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. माहवारी से जुड़ी कई प्रकार के भ्रांतियों, समस्याओं के बारे में छात्राओं ने प्रश्न रखा और इसके समाधान से अवगत हुई. कार्यशाला में आठवीं कक्षा से लेकर दशवीं कक्षा की लगभग 160 से ज्यादा छात्राएं शामिल हुई. सामान्यतया ज्यादातर लोग माहवारी विषय पर खुलकर बात नहीं करते है, लेकिन कोहड़ा विद्यालय की बच्चियां काफी जागरूक और जिज्ञासु थी, उन्होंने खुलकर प्रश्नोत्तरी में भाग लिया.

           सुश्री आडलीन ने बताया कि उन्होंने आज एक नई पहल की शुरुआत की है, जिले के विद्यालयों में जो भी छात्रा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर विशेष कार्य और जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी उन्हें शिक्षिका अपनी तरफ से सम्मानित करेंगी.इसकी पहल करते हुए आज कोहड़ा विद्यालय में बेहतर कार्य करने वाली आठवीं वर्ग की छात्रा अर्चना कुमारी, नवम वर्ग की अलका कुमारी को मेडल और दशम वर्ग की पम्मी कुमारी को मोमेंटो

द्वारा शिक्षिका के द्वारा सम्मानित किया गया. वही दशम वर्ग की छात्रा नेहा कुमारी को मोमेंटो के साथ बेस्ट लीडर ऑफ एम०एच०एम० 2023 का अवार्ड प्रदान किया गया. साथ ही सुश्री आडलीन और प्रधानाध्यापक के सहयोग से विद्यालय में  सैनिटरी नैपकिन पैड बैंक की स्थापना किया गया. जिसके लिए नेहा कुमारी को नोडल बनाया गया, जो पैड बैंक का संचालन करेंगी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शिव कुमार सिंह ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि समय समय पर माहवारी,                            
    एडोलेसेन्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. साथ ही सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राएं पुरस्कृत होंगी.अंत मे कार्यशाला में शामिल सभी छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिका के साथ अपनी हथेली पर रेड डॉट लगाकर रेड डॉट चौलेंज को अपनाया और कहा शर्म छोड़ो, खुलकर बात करो.

आलोक कुमार








अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि

  

* अनुग्रह अनुदान योजना के तहत आश्रित पिता को प्रदान की गयी राशि

* अग्निकांड में सफीना खातून की हो गयी थी मृत्यु

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने आज अग्निकांड में मृत हुयी बच्ची के पिता को अनुग्रह अनुदान के तहत 04 लाख रूपये का चेक प्रदान किया.ज्ञातव्य हो कि 06 अप्रैल 2023 को मैनाटांड़ अंचल अंतर्गत गौरीपुर के पुरूषोत्तमपुर निवासी तौहिद मियां की पुत्री सफीना खातुन की मृत्यु घर में अचानक आग लगने से हो गयी थी.

       उक्त परिप्रेक्ष्य में जिलाधिकारी द्वारा मृतक के आश्रित पिता श्री तौहीद मियां को 04 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान की राशि सौंपी गयी.इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय, जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी, श्री विपिन कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.


आलोक कुमार

कार्यपालक अभियंताओं को तटों की निगरानी कराने का निर्देश

  


* कटावरोधी कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश


* कार्यपालक अभियंताओं को तटों की निगरानी कराने का निर्देश

बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में संभावित बाढ़ सहित कटाव एवं अन्य आपदाओं की पूर्व तैयारियों की समीक्षा की गयी. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, सहायक समाहर्ता, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, श्री अनिल राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

     जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ राहत एवं अन्य सामग्रियों का दर निर्धारण, पॉलीथिन शीट्स की उपलब्धता, बाढ़ के दौरान नावों की व्यवस्था एवं उपलब्धता, बाढ़ राहत शिविर/सामुदायिक रसोई के संचालन के लिए पूर्व तैयारी, एसडीआरएफ/एनडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति, बाढ़ आश्रय स्थल, आनुग्रहिक अनुदान के भुगतान के लिए परिवारों की सूची का आपदा सम्पूर्ति पोर्टल पर अद्यतीकरण आदि बिन्दुओं की विस्तृत समीक्षा की गयी.

    जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रकार की व्यवस्थाएं ससमय पूरी कर ली जाय. सभी संबंधित विभागों यथा-आपदा शाखा, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग, ऊर्जा विभाग, भवन निर्माण विभाग सहित अन्य विभाग अपनी-अपनी तैयारी अविलंब पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. 

उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत ही महत्वपूर्ण है. उच्च स्तर पर इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है. इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी.

    जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामग्री दर का निर्धारण कर लिया गया है. जिले में पर्याप्त संख्या में पॉलीथिन शीट्स, लाईफ जैकेट्स की उपलब्धता है. नावों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गयी है. सरकारी नावों का भौतिक सत्यापन करा लिया गया है. 149 निजी नावों के स्वामियों से इकरारनामा करा लिया गया है. 113 प्रशिक्षित गोताखोर उपलब्ध हैं.

      जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द सुदृढ़ कर लिया जाय ताकि विषम परिस्थिति में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा तथा जान-माल की क्षति को रोका जा सके. उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में किये जा रहे कटाव रोधी कार्यों को अविलंब पूर्ण कराया जाय. संबंधित कार्यपालक अभियंता क्षेत्रान्तर्गत बांधों की निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे तथा आवश्यकतानुसार त्वरित गति से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. 

     उन्होंने निर्देश दिया कि जिला हेडक्वार्टर में उपलब्ध टेंटों के अनुमंडलवार वितरित करा दिया जाय. अनुमंडल प्रशासन द्वारा टेंटों को सुरक्षित रखा जायेगा और बाढ़ की स्थिति में उपयोग लाया जायेगा. उन्होंने जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संभावित बाढ़ आपदा से निपटने के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार करायें. जिसमें जिलास्तर से लेकर पंचायत/गांव स्तर तक सभी तंत्रों का नाम, पदनाम, मोबाईल नंबर आदि संकलित हो.


आलोक कुमार

बुधवार, 31 मई 2023

3 जून को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सभागार में मीटिंग

 


पटना .बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा देश की मौजूदा राजनीतिक हालात पर विचार विमर्श करने के लिए तथा प्रदेश में कांग्रेस को एक शक्तिशाली राजनीतिक शक्ति के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए राज्यभर के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों की मीटिंग बुलाई है.

   मीटिंग आगामी 3 जून को पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम के सभागार में सुबह 11.30 बजे आरम्भ होगी. डॉ. सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद चंद रोज पहले ही राज्य के 40 में से 39 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति नये सिरे से की गई है. इस तरह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ जिला अध्यक्षों की यह पहली बैठक होगी. बैठक में कांग्रेस को जीवंत करने के लिए जरुरी हर पहलू पर विचार किया जाएगा एवं आगे की रणनीति तय की जायेगी. इस बैठक के बाद कांग्रेस का एक नया तेवर बिहार की जनता को देखने को मिलेगा.


आलोक कुमार 

मंगलवार, 30 मई 2023

संविधान की मर्यादा का पालन भी नहीं

  पटना . राजधानी पटना में है गैर सरकारी संस्था दलित विकास समिति.यहां पर दो दिवसीय विमर्श नेशनल एकेडमी फोर सोशल मूवमेंट की ओर संवैधानिक मूल्य और वंचित समुदाय विषय पर विचार विमर्श किया गया.मंच पर पूर्व न्याय मूर्ति किशोर मंडलऔर मदन जी दिखाई दे रहें हैं.

      विचार विमर्श के प्रथम दिन पूर्व न्याय मूर्ति किशोर मंडल जी सवालो के जबाव देते हुए कहा कि वर्तमान केन्द्र की सरकार जिस तरह लोकतान्त्रिक प्रक्रियाओं की उपेक्षा कर रही है , संविधान की मर्यादा का पालन भी नहीं हो रहा है.28 मई को नए संसद का उद्घाटन राष्ट्रपति के उपस्थिति में ही होना चाहिए था. 

  उन्होंने कहा कि संसद का सर्वोच्च राष्ट्रपति होता है.संसद में जो भी धार्मिक अनुष्ठान हुआ वह भी संविधान सम्मत नहीं है.राष्ट्र का धर्मनिरपेक्षता कहता है कि राष्ट्र का अपना कोई धर्म नहीं होगा तो सिर्फ हिन्दू रीति रिवाज से अनुष्ठान कराने का संविधान इजाजत नहीं देता है.सभी लोगों की इस बात पर सहमति थी की लोकतंत्र और संविधान को समाप्त कर भाजपा हिन्दू राष्ट्र बनाने की ओर कदम बढ़ा चुकी है.

       अल्पसंख्यक समुदाय अपने को दोयम दर्जे का नागरिक जैसा महसूस कर रहा है.इस सरकार को सत्ता से उखाङ फेकने के लिए जनता को जागरूक करने के एकमात्र एजेंडे पर काम करना होगा. इसकी रणनीतिऔर कार्ययोजना बनाना होगा.आज चाय के बाद सत्र को आज छः बजे स्थगित कर दिया गया कल पुनः 31मई को नौ बजे आरम्भ होगी.


आलोक कुमार

हरदेव भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

  


नालंदा. प्रभारी जिलाधिकारी उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज हरदेव भवन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई.

     सड़क दुर्घटना के हिट एंड रन मामले में मृतकों के आश्रितों को दो लाख रुपये तथा गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये के अनुदान राशि के भुगतान का प्रावधान किया गया है. यह भुगतान बीमा कंपनी द्वारा सीधे मृतकों के आश्रितों घायलों के बैंक खाते में किया जाता है.

   इस प्रक्रिया के तहत संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी दावा जांचकर्ता पदाधिकारी के रूप में नामित हैं. आवश्यक दस्तावेज एवं साक्ष्य के आधार पर उनके द्वारा जिलाधिकारी को अनुशंसा की जाएगी. जिलाधिकारी दावा स्वीकृति पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत हैं. अभिलेखों की जांच के उपरांत सही दावे के मामले में जिलाधिकारी द्वारा स्वीकृति आदेश निर्गत किया जाएगा.जिसके आधार पर बीमा कंपनी द्वारा सीधा लागू के खाते में मुआवजे की राशि का भुगतान किया जाएगा.

    इन मामलों से संबंधित सभी आवेदनों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.दुर्घटना के दृष्टिकोण से चिन्हित ब्लैक स्पॉट वाले स्थलों के पास सुगोचर स्थान पर यातायात सुरक्षा से संबंधित आवश्यक संकेत चिन्ह  लगाने का निर्देश सभी महत्वपूर्ण सड़क से संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया.

   सड़क दुर्घटना की स्थिति में निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अन्य अस्पताल द्वारा तत्काल एवं त्वरित प्राथमिक उपचार करने के उपरांत ही आवश्यकतानुसार घायल व्यक्ति को उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर किया जाएगा.किसी भी परिस्थिति में बगैर प्राथमिक उपचार के उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए रेफर नहीं किया जाएगा. सिविल सर्जन को इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

    विभिन्न सड़कों के लिए निर्धारित अधिकतम गति सीमा से संबंधित संकेत चिन्ह सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर प्रदर्शित करने को कहा गया.मुख्य सड़कों में जहां भी ग्रामीण सड़कें जुड़ती हैं, वहां ग्रामीण सड़कों के अंतिम छोर पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण निर्धारित प्रावधान के अनुरूप सुनिश्चित करने को कहा गया.

    बैठक में पुलिस उपाधीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विभिन्न नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी, सड़क निर्माण से संबंधित विभिन्न विभागों के अभियंतागण आदि उपस्थित थे.


आलोक कुमार


सोमवार, 29 मई 2023

जांच के लिए जिला में 26 जांच दलों का किया गया था गठन

* जिलाधिकारी द्वारा जिला में संचालित  अल्ट्रासाउंड   केंद्रों के जाँच की समीक्षा

* जांच के लिए जिला में 26 जांच दलों का किया गया था गठन


नालंदा. भ्रूण लिंग परीक्षण एवं भ्रूण हत्या को रोकने के लिए देश एवं राज्य में पीसी और पीएनडीटी  ( प्री-कन्सेप्शन एंड प्री-नेटल  डायग्नोस्टिक टेस्टिंग) अधिनियम लागू है. इस अधिनियम के तहत भ्रूण का लिंग परीक्षण प्रतिबंधित है.

     कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालकों द्वारा इस अधिनियम के प्रावधानों के उल्लंघन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी उद्देश्य से  जिला के सभी प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच कराई गई.

   जांच के लिए 26 अलग अलग जांच दलों का गठन किया गया था। प्रत्येक जाँच दल में पाँच सदस्य थे। इनमें से तीन प्रशासनिक पदाधिकारी/कर्मी, एक चिकित्सा पदाधिकारी एवं एक पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. जांच से पूर्व 26 मई को सभी जांच दल सदस्यों की ब्रीफिंग प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा की गई थी. ब्रीफिंग में जांच का उद्देश्य एवं पीसी और पीएनडीटी अधिनियम के प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई थी.

       विभिन्न जांच दल द्वारा  अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई. कुछ केंद्र जाँच के क्रम में बंद पाए गए थे. इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के 10 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जाँच दल द्वारा सील भी किया गया. इनमें बिहारशरीफ का एक, अस्थावां का एक, बिंद का एक, गिरियक के 2,एकंगरसराय का एक तथा चंडी के 4 अल्ट्रासाउंड केंद्र शामिल हैं.

       प्रभारी जिलाधिकारी -सह- उप विकास आयुक्त ने आज स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा जांच दल के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया.

    सभी पदाधिकारियों से जाँच के बारे में फ़ीडबैक लिया गया. जाँच के क्रम में बंद पाए गए केंद्रों के संचालकों को नोटिस निर्गत करने को कहा गया. ऐसे सभी केंद्र संचालकों को अपने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच सुनिश्चित कराना होगा, अन्यथा अधिनियम के प्रावधान के तहत उनका निबंधन रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी.

    बैठक में सिविल सर्जन, अन्य चिकित्सा पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि जुड़े थे.


आलोक कुमार


आडलीन को एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित

 पटना.महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार द्वारा चाणक्या होटल पटना में एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड का आयोजित किया गया. जिसमें जिले के राजकीय +2 उच्च विद्यालय कुमारबाग, चनपटिया की शिक्षिका -सह- माहवारी स्वच्छता प्रबंधन की नोडल सुश्री मेरी आडलीन को एम० एच० एम० के स्टार 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया.

             सुश्री आडलीन ने बताया कि माहवारी स्वच्छता प्रबंधन दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित अवार्ड समारोह में राज्य के सभी जिले में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चयनित शिक्षिका, शिक्षक, जीविका कर्मी, बाल विकास परियोजना कर्मी को सम्मानित किया गया.


               सुश्री मेरी आडलीन को मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार, विकास आयुक्त, बिहार, विशिष्ट अतिथि श्री प्रत्यय अमृत, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार, श्री दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, श्री विनय कुमार, अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, बिहार एवं श्रीमती हरजौत कौर बम्हरा, अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया.


आलोक कुमार

धृतराष्ट्र बन कर सीएम बोल रहे ताबूत वालों की भाषा


* नीतीश कुमार को नहीं दिखते केंद्र सरकार के बड़े-बड़े काम

*  बरौनी कारखाना चालू होना, नया कोइलवर पुल, दरभंगा एयर पोर्ट क्या कोई काम नहीं?

*  75 वें साल में देश को नया संसद भवन मिलना कोई छोटी उपलब्धि नहीं

*  बिहार में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के तेज विकास से हजारों लोगों को मिला रोजगार

*  धृतराष्ट्र बन कर सीएम बोल रहे ताबूत वालों की भाषा


पटना.पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार की आँखों  पर अहंकार का इतना मोटा परदा पड़ा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बड़े-बड़े काम भी नहीं दिखते.

    श्री मोदी ने कहा कि आजादी के 75वें साल में देश को भव्य संसद भवन मिलना कोई काम नहीं है क्या?श्री मोदी ने कहा कि क्या नीतीश कुमार को बिहार में 54000 करोड़ की लागत से 6 लेन सड़कों का निर्माण कार्य भी कोई काम नहीं लगता है ?उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2000 करोड़ रुपये खर्च कर पटना के गाँधी सेतु को अपग्रेड कराया और नियमित महाजाम से मुक्ति दिलायी। क्या यह कोई काम नहीं है?


श्री मोदी ने कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट चालू करवाना कोई क्या कोई काम नहीं है?  आज उत्तर बिहार के लोग बंगलौर, मुम्बई, दिल्ली से सीधे दरभंगा पहुँच रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बताएं कि 150 साल पुराने कोईलवर पुल के समानांतर नया पुल बनवाना कोई काम है या नहीं?

   श्री मोदी ने कहा कि 8,500 करोड़ रुपये की लागत से बरौनी खाद कारखाने का आधुनिकीकरण कर उसे चालू करवा देना भी अगर कोई काम नहीं है, तो दोष मुख्यमंत्री की आँखों में है.उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लुक-ईस्ट पालिसी के तहत बिहार में सड़क, रेलवे और हवाई अड्डों के तेज विकास के लिए जो बड़े-बड़े काम कर रही है, उनसे हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है, लेकिन नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर ताबूत वालों की भाषा बोल रहे हैं.

   आलोक कुमार ने ट्वीट कर कहा कि पूरे भारतवर्ष में सबसे ज्यादा मोदी सरकार के आने से सीतामढ़ी को नुकसान हुआ लगातार दो बार सांसदों को रिकॉर्ड मतो से जीता कर भेजा गया परंतु सीतामढ़ी को आज तक लंबी दूरी की ट्रेन नसीब नहीं हुआ मुजफ्फरपुर में खड़ी ट्रेनों का विस्तार नहीं हुआ आखिर क्या फायदा हुआ वोट देकर @BJP4Bihar को?


आलोक कुमार

दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों पर आज हुए पुलिस दमन का विरोध किया

 * महिला पहलवानों के समर्थन में पटना में ऐपवा ने लगाई महिला पंचायत

* दिल्ली में महिला आंदोलनकारियों पर आज हुए पुलिस दमन का विरोध किया

पटना.अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने पटना में महिला सम्मान पंचायत का आयोजन किया महिला खिलाड़ियों के यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर आंदोलनरत महिला खिलाड़ियों के समर्थन में यह कार्यक्रम  आयोजित किया गया था. 

ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी ने दिल्ली में आज महिला पहलवानों के आंदोलन पर पुलिस द्वारा किए गए दमनात्मक कार्रवाई की निंदा की.पटना में आयोजित कार्यक्रम को ऐपवा की राष्ट्रीय महासचिव मीना तिवारी, राष्ट्रीय सचिव शशि यादव, राज्य सचिव अनीता सिन्हा, आइसा की प्रीति कुमारी, कुमार दिव्यम, एआइसीएफ के कमलेश शर्मा,अभय कुमार पांडेय, आरवाइए के पुनीत कुमार, जसम के अनिल अंशुमन, अनुराधा देवी, रीता देवी,पूनम कुमारी समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया.

 आलोक कुमार

रविवार, 28 मई 2023

महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध

  * डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर पाठ्य सामग्री का हुआ वितरण

पटना.बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम के मुख्य सभागार में केक काटकर मनाया गया. इस बीच पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व विधान पार्षद डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व विधायक बंटी चौधरी और रीता सिंह के द्वारा आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों से जन्मदिन में आएं सैंकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण प्रदेश अध्यक्ष के हाथों किया गया.साथ ही बच्चों को केक और मिठाई खिलाकर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने जन्मदिन के पूर्व संध्या पर महिला और आदिवासी समाज के सम्मान की प्रतिज्ञा लेकर कहा कि देश के वर्तमान माहौल में कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता महिला व आदिवासी उत्थान और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है.

      जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद् में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कौकब कादरी,  विधान पार्षद प्रेम चन्द्र मिश्रा, डॉ. समीर कुमार सिंह, विधायक अजय कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, बंटी चौधरी,  निर्मल वर्मा, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, आलोक हर्ष, राज कुमार राजन, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, कपिल देव प्रसाद यादव, डॉ अजय कुमार सिंह, नागेन्द्र कुमार विकल, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार सिन्हा, सेवादल के  डॉ. संजय यादव, शशि कान्त तिवारी, कमल देव नारायण शुक्ला, चन्द्र प्रकाश सिंह  अजय कुमार चौधरी, सौरभ सिन्हा, अनुराग चन्दन, केसर कुमार सिंह, अरविन्द लाल रजक, स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय, गुंजन पटेल, राजकिशोर सिंह, संजय पाण्डेय, सुधा मिश्रा, असफर अहमद, गरीब दास, उदय शंकर पटेल, मिथिलेश शर्मा मधुकर, संतोष श्रीवास्तव, वसी अख्तर, पुरुषोत्तम मिश्र, शशि रंजन, आशुतोष शर्मा मोह. रीता सिंह, रेणु सिंह, शाहनवाज, सत्येन्द्र कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, अखिलेश्वर सिंह, अश्विनी कुमार, मधुरेन्द्र कुमार सिंह, परवेज़ अहमद, विमलेश तिवारी, रूपम यादव, बैद्यनाथ शर्मा, निधि पाण्डेय, इंदु सिन्हा, मिर्नाल अनामय, ललन यादव, सुनील कुमार सिंह, अविनाश शर्मा,  राजनन्दन कुमार, नवनीत जयपुरयार, नीतू सिंह निषाद, राजेंद्र चौधरी, प्रदुमन यादव, उमेश कुमार राम, मुकुल यादव, ज्ञान रंजन, गुरुदयाल सिंह, कुंदन गुप्ता, आई.पी. गुप्ता, दिलीप कुमार सिंह, राजीव मेहता, दुर्गा प्रसाद, सिद्धार्थ क्षत्रिय, अजात शत्रु, यश्लोक कुमार विद्यार्थी, धर्मवीर शुक्ला, राजन यादव, शारीफ रंगरेज, अजित शुक्ला, मनोज शुक्ला, सतीश कुमार मंटन, रुमा सिंह, पंकज यादव, आदिम अख्तर अंसारी, इशा यादव, पूनम यादव, मुकुल यादव, प्रियंका सिंह, राहुल पासवान, रमाशंकर पाण्डेय  समेत सैंकड़ों की संख्या में बच्चें और कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

आलोक कुमार

The Configure Featured Post option in Blogger allows you to highlight a selected post prominently on

“आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें

  “ आयुष्मान भारत योजना का लाभ कैसे लें – पूरी जानकारी” Narendra Modi द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य ...

How to Configure Popular Posts in Blogger The Popular Posts widget highlights your most viewed post