मगध यूनिवर्सिटी में लुसी स्नेहा डिक्रुस "यूनिवर्सिटी टॉपर"
पटना. राजू पास्काल और उषा रॉबर्ट के सुपुत्र हैं सुशांत पास्कल.राजधानी पटना के शेखपुरा में स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में सुशांत पास्कल कार्यरत हैं.सुशांत पास्कल की धर्मपत्नी लुसी स्नेहा डिक्रुस हैं.दोनों का विवाह 27 दिसंबर 2017 में हुआ है.पारिवारिक जीवन के साथ एक स्कूल Mount Litera Zee School में शिक्षण कार्य करने के बाद लुसी स्नेहा डिक्रुस ने अपना एम.एड पाठ्यक्रम पूरा कर मगध यूनिवर्सिटी में "यूनिवर्सिटी टॉपर" बन गयी हैं.इस समय सेंट डोमिनिक सावियो हाई स्कूल में कार्यरत हैं. "यूनिवर्सिटी टॉपर" लुसी स्नेहा डिक्रुस ने संत जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल,बेतिया से, पटना वीमेंस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया.मिर्जा गालिब शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज, पटना से बीएड और एमएड किया.उसने मगध विश्वविद्यालय में टॉप कर कीर्तिमान स्थापित कर दी. मुजफ्फरपुर में रहने वाले राजीव हेनरी की पत्नी अनुपमा राजीव हेनरी भी टॉपर है.दोनों रिश्तेदार है. "यूनिवर्सिटी टॉपर" लुसी स्नेहा डिक्रुस कहती हैं कि मैं और मेरे परिवार के लोग काफी खुश हैं.एक महिला सब कुछ नहीं कर सकती हैं.हौसला बुलंद रखने ...