संदेश

जुलाई 3, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

“मैं जिस भाजपा का हिस्सा था, उसमें आंतरिक लोकतंत्र का अभाव है”

चित्र
नई दिल्ली.विपक्षी दलों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के राष्ट्रव्यापी चुनाव अभियान चलाने के लिए 11 सदस्यीय अभियान समिति का गठन किया है. उन 11 सदस्यों में कांग्रेस से जयराम रमेश, द्रमुक से तिरुचि शिवा, टीएमसी से सुखेंदु शेखर रॉय, सीपीआई (एम) से सीताराम येचुरी, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल, टीआरएस से रंजीत रेड्डी, आरजेडी से मनोज झा, डी राजा भाकपा और सिविल सोसाइटी से सुधींद्र कुलकर्णी शामिल हैं. समिति में शिवसेना का एक उम्मीदवार भी होगा, जो महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. इससे पहले, विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘मैं उन सभी विपक्षी दलों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने एक साथ आकर मुझे अपना उम्मीदवार चुना. कहा जा रहा है कि मैं चौथी पसंद हूं लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अगर मैं 10वें नंबर पर था तो भी। मैं स्वीकार करता क्योंकि यह एक बड़ी लड़ाई है.’ यशवंत सिन्हा ने अपने प्रतिद्वंद्वी एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को “प्रतीकवाद की राजनीति” का हिस्सा बताया और जोर देकर कहा कि वह पिछड़े समुदायों के कल्याण के स...

संत जोसेफ चर्च में गजब का नजारा देखने को मिला

चित्र
मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष काजीटेन ने विकर जनरल फादर एलेक्स को कंहौली पल्ली का पल्ली पुरोहित नियुक्त किया है.कंहौली पल्ली में फादर रंजीत जोसेफ कार्यरत थे.उनको मुजफ्फरपुर में भेजा गया है. आज रविवार को संत जोसेफ चर्च में गजब का नजारा देखने को मिला.इस पल्ली में 70 ईसाई परिवार रहते हैं.एक साधारण समारोह में संत जोसेफ चर्च के संरक्षक बनकर आने वाले फादर एलेक्स का स्वागत किया गया.वहीं इस पल्ली से जाने वाले फादर रंजीत जोसेफ की विदाई दी गयी. यहां के पल्ली पुरोहित फादर रंजीत जोसेफ थे.उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर में कर दिया गया है.वहीं मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के विकर जनरल फादर एलेक्स को कंहौली पल्ली का पल्ली पुरोहित बनाया गया है.             अनुराग मसीह कहते हैं हमारे पल्ली पुरोहितों ने केक काटा और फेयरवेल मनाने वाले फादर रंजीत जोसेफ ने केक खिलाकर फादर एलेक्स का वेलकम किया.उसी तरह वेलकम पाने वाले फादर एलेक्स ने  फेयरवेल मनाने वाले फादर रंजीत जोसेफ ने केक खिलाया. आलोक कुमार

तटबंध के सुरक्षा के लिए पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए

चित्र
सीतामढ़ी.जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बाजपट्टी प्रखण्ड के बावा पुल पर बढ़ रहे जल स्तर एंव मरहा नदी के जल स्तर में हो रही वृद्धि के कारण भीखा बाजीतपुर सड़क पर चढ़ रहे पानी का किया निरीक्षण. बाजपट्टी से होकर निकलने वाले मड़हा नदी के तट का निरीक्षण किया. नदी तट पर जहां जहां कटान हो रहा है उन तटबंध के सुरक्षा के लिए पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश  दिए.  स्थल निरिक्षण के दौरान जलस्तर मे वृद्धि को लेकर डीएम ने वहां नहा रहे बच्चों को बाहर निकाल उनसे अपील की नदी मे पानी बढ़ रहा है इसलिए इस मे न नहाए. पास के ग्रामवासियो को बुला कर कहा की नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. किसी प्रकार की दुर्घटना न हो इसलिए अपने बच्चों को पानी से दूर रखे.  मवेशी न धोए तथा पानी से दूरी बनाए रखे. वहीं भीखा बाजीतपुर सड़क के कार्य मे अनीमियता को लेकर डीएम ने ग्रामीण कार्य विभाग पुपरी के कार्यपालक अभियंता को फटकार भी लगाई एवं अविलंब जांच करने का निर्देश दिया. बाजपट्टी के अन्य क्षेत्रो का भ्रमण करने के बाद डीएम बथनाहा प्रखंड के कुम्मा मे बन रहे सड़क व पुलिया का निरिक्षण भी किया.  वहीं, कुम्मा मे बन रहे ...

200 स्थलों पर कैंप का आयोजन करते हुए महाअभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका दिया जाए

चित्र
  सीतामढ़ी. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार की अध्यक्षता समाहरणालय स्थित एनआईसी कार्यालय से कोविड टीकाकरण को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सभी सीडीपीओ के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.  उन्होंने कहा कि सभी प्रखंडों में ड्यूलिस्ट के आधार पर बचे हुए लोगों को चिन्हित करते हुए आगामी मंगलवार को महाअभियान चलाकर कोरोना का टीका देना सुनिश्चित करें.साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि 200 स्थलों पर कैंप का आयोजन करते हुए महाअभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका दिया जाए. बड़े प्रखंडों में 15 स्थान एवं छोटे प्रखंडों में 10 स्थानों पर कैंप लगाया जाए.सभी प्रखंडों को आज ही ड्यूलिस्ट उपलब्ध करा दिया जाए. महा अभियान के दिन स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए सभी प्रखंडों की मॉनिटरिंग की जाए. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी द्वारा  बताया गया कि आशा, आंगनबाड़ी सेविका एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से महाअभियान में अधिक से अधिक टीकाकरण कराने के लिए ल...

सांसद निधि से वर्ष 2019-20 में प्रशासनिक स्वीकृति

चित्र
 *कब्रिस्तान घेराबंदी एवं मंदिर चहारदीवारी की योजनाओं में जमीन से संबंधित समस्या/विवाद का प्राथमिकता देकर निराकरण का सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश नालंदा.जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना कब्रिस्तान घेराबंदी एवं बिहार मंदिर चहारदीवारी निर्माण योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की.जिला योजना पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत 17 वीं बिहार विधान सभा के विधायकगण तथा विधान पार्षदगण द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में 155 योजनाओं की अनुशंसा की गई, जिनमें से लगभग चार करोड़ राशि की 80 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई. इनमें से अद्यतन 44 योजनाओं का कार्य पूर्ण किया गया है तथा शेष 36 योजनाओं का कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 153 योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त हुई है, जिनमें से दो करोड़ 89 लाख लागत की 48 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है. क्रियान्वयन के लिए आगे की प्रक्रिया की जा रही है. सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत स्थानी...

कतरीसराय में मेन नाला के अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित

चित्र
नालंदा.कतरीसराय में जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर जिलाधिकारी ने अस्थावां विधायक, संबंधित विभाग एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की है.जल निकासी के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत तत्काल एवं त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया. कतरीसराय में जलजमाव की समस्या के संबंध में प्राप्त सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज माननीय विधायक अस्थावां श्री जितेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल राजगीर, प्रखंड के वरीय पदाधिकारी -सह- जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कतरीसराय, अंचलाधिकारी कतरीसराय एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. बताया गया कि कतरीसराय में मेन नाला के अतिक्रमण के कारण जल निकासी बाधित है, जिसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है.जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जलजमाव की समस्या आपदा की प्रकृति में शामिल है. इसके लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत तत्काल एवं त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है.  इसके आलोक में अंच...