हीट वेव से बचाव के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाये
आलोक कुमार और स्वीटी माइकल की रिपोर्ट बेतिया. पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में आमजन को हीट वेव से बचाव एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में हीट वेव से प्रभावित लोगों के समुचित इलाज के लिए चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ की जाय. इसके लिए डॉक्टर, नर्सेज, कर्मी की उपस्थिति, एंबुलेंस की उपलब्धता आदि की समुचित व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि हीट वेव से बचाव के लिए नियमित रूप से जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाये ताकि गर्म हवाएँ/लू से आमजन को प्रभावित होने से बचाया जा सके. आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार द्वारा जारी एडवाइजरी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित किया जाय. सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि हीट वेव से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज के लिए सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है.साथ ही पूरे स्वास्थ्य अधिकारियों, डॉक्टरों एवं कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है.जिला आपदा प्रभारी पदाधिकारी द...