संदेश

अप्रैल 1, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिथिला क्षेत्र में बढ़ा है अपराध का घटना, स्वाति के हत्यारे को अविलंभ गिरफ्तार करे प्रशासन-बैद्यनाथ

चित्र
   *मिथिला क्षेत्र में बढ़ा है अपराध का घटना, स्वाति के हत्यारे को अविलंभ गिरफ्तार करे प्रशासन-बैद्यनाथ दरभंगा। दलित जाती के प्रवासी मजदूर की बेटी स्वाति हत्या-बलात्कार कांड में न्याय देने, शराब माफिया -अपराधी के संरक्षक उजियारपुर थाना प्रभारी को बर्खास्त करने, घुसखोर और दलित-गरीब विरोधी दरभंगा आईजी को तत्काल हटाने, मिथिला क्षेत्र में बढ़ते अपराध की घटना के खिलाफ आज भाकपा(माले) के मिथिलाव्यापी आवाहन पर दरभंगा के पोलो मैदान से लहेरिया सराय टावर तक प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व नंदलाल ठाकुर, अभिषेक कुमार, पप्पू पासवान, विनोद सिंह ने किया.       इस अवसर पर भाकपा(माले) राज्य स्थायी समिति सदस्य सह जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मिथिला क्षेत्र के आईजी के रीजन में भ्रष्टाचार, घुसखोरी व हत्या बलात्कार की घटना बढ़ी है. पुलिस प्रशासन की मनमानी चरम पर है. भाजपा के इशारे पर पुलिस काम कर रही है.रजवाड़ा कांड में दरभंगा आईजी द्वारा न्याय की आवाज को बचाने के बदले उसे और उलझा देने का काम किया है. जिससे महागठबंधन सरकार की बदनामी हुई है. उन्होंने कहा है कि दरभंगा क्षे...

खिसकते वोट बैंक से घबराई बीजेपी बौखला गई

चित्र
   पटना.आज शनिवार को तानाशाह केंद्र सरकार के खिलाफ ‘जय भारत सत्याग्रह‘ कार्यक्रम सदाकत आश्रम पटना के गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष बैठ कर किया गया. ’जय भारत सत्याग्रह’ का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार के नापाक मंसूबों से आम एवं को अवगत कराना, राहुल गांधी जी एवं लोकतंत्र की आवाज को दबाने, गलत हथकंडा अपना कर  उनके सांसद सदस्यता से अयोग्य घोषित करने को लेकर था.      मोदी सरकार के विरुद्ध उठ रहे गलत नीतियों के प्रति आवाज को दबाने के लिए, देश भर के पिछड़े दलित नेताओं को सीबीआई ,ईडी, के जरिए प्रताड़ित किया जा रहा है। देश की संपति को अडानी के हाथों बेचा जा रहा है.       आज का ‘जय भारत सत्याग्रह‘ कार्यक्रम कांग्रेस के पिछड़ा, अतिपिछड़ा , अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक विभाग का संयुक्त कार्यक्रम था. कांग्रेस ओबीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव के पत्र एवं बिहार ओबीसी कांग्रेस के बिहार प्रभारी राजकिशोर बारीक के आदेश पर पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन के अध्यक्षता में आज का कार्यक्रम हुआ. इस कार्यक्रम में का...

प्रदेश भर में दैनिक कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी

चित्र
  पटना. अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी  के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा  ‘जय भारत सत्याग्रह‘ को लेकर प्रदेश के जिला, ब्लॉक और मंडलों के सुचारू और प्रभावी कार्यक्रम व कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सूबे के सभी जिलों में  प्रभारी के रूप में प्रमुख नेताओं को नियुक्त किया गया है. इस आशय की जानकारी  देते हुए प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि एआइआइसी के निर्देश पर बिहार कांग्रेज़ के अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने जिला कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति सम्बन्धी पत्र जारी किया.सूबे के सभी जिलों के प्रभारियों की सूची में  पश्चिम चम्पारण-शशि भूषण राय, पूर्वी चम्पारण-विजेन्द्र चौधरी, विधायक, वैशाली-सुश्री पूनम पासवान,पूर्व विधायक,मुजफ्फरपुर-अजय चौधरी, सीतामढ़ी-भावना झा,पूर्व विधायक, शिवहर-मनोज कुमार सिंह,पूर्व विधायक, गोपालगंज-गुंजन पटेल, सिवान-कपिलदेव प्रसाद यादव, सारण-प्रेमचन्द्र मिश्रा,विधान पार्षद, मधुबनी-प्रवीण सिंह कुशवाहा,दरभंगा-नागेन्द्र विकल, समस्तीपुर-ई0आई0 पी0गुप्ता, सहरसा-...

विश्व में शांति और भाईचारे का संदेश

चित्र
   पटना. ईसाई समुदाय का दुख भोग 22 फरवरी से हुआ था.अब वह अंतिम चरण में पहुंच गया है.रविवार 02 अप्रैल को खजूर रविवार है.उस दिन चर्च में मिस्सा होगा. इसके साथ ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाएगी. ईसाई समुदाय में इस दिन का विशेष महत्व है. पूरे विश्व में ईसाई अनुयायी खजूर की पवित्र डालियों के साथ इस अनुष्ठान में भाग लेकर पवित्रता को अपनाते हैं. साथ ही विश्व में शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं.     ईसाई धर्मावलंबियों के लिए यह अप्रैल महीना बहुत पवित्र और खास इसलिए भी है क्योंकि इसी महीने गुड़ फ्राइडे और ईस्टर है. ईसाईयों के लिए यह प्रमुख और बड़ा त्योहार माना जाता है और इसी के बीच आता है पाम संडे या खजूर रविवार. इस साल पाम संडे 02 अप्रैल 2023 को है.    यह रविवार अन्य दिनों की अपेक्षा बहुत खास होता है. साथ ही यह दिन ईसाई धर्म के लोगों के लिए धार्मिक दिन होता है. पाम संडे से ही पवित्र सप्ताह की शुरुआत हो जाती है और इसका समापन ईस्टर के दिन होता है. दक्षिण भारत में पाम संडे को ‘पैसन संडे’ भी कहा जाता है. इस मौके पर विशेष प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं, गीत गाए जाते ...