संदेश

जुलाई 29, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली

चित्र
 * आत्महत्या करने वालों में गोलमुरी थाना क्षेत्र इलाके में चर्च के 63 वर्षीय फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल * शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली जमशेदपुर:  शहर में पिछले 24 घंटों में 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. जान देने वालों में चर्च के फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल हैं. शहर में आत्महत्या की बढ़ती घटना को देखते हुए जिला प्रशासन भी सकते में है. वहीं, पुलिस ने सभी मामले में जांच शुरू कर दी है. क्लीन सिटी ग्रीन सिटी स्टील सिटी के नाम से पहचान बनाने वाले जमशेदपुर शहर में आत्महत्या थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आ रहीं हैं. इधर, पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में 5 लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है. आत्महत्या की घटना के बाद पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है. आत्महत्या करने वालों में गोलमुरी थाना क्षेत्र इलाके में चर्च के 63 वर्षीय फादर लियो जॉन डिसूजा भी शामिल हैं. बुधवार को उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उनका शव उनके कमरे में लटका पाया गया. वहीं, दूसरी घटना बिरसानगर ...