संदेश

सितंबर 29, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आज 29 सितंबर को सिस्टर अलोसिया एडयाडिल का निधन

चित्र
 पटना.होली क्रॉस कॉन्वेंट की एक और सिस्टर का निधन हो गया.28 सितंबर को सिस्टर  शोभा अट्टुपुरम का निधन हो गया था. आज 29 सितंबर को सिस्टर अलोसिया एडयाडिल का निधन हो गया. वह 90 साल की थीं.     वह अनन्त जीवन के लिए बुलाया गया है.उनका जन्म 08 जून 1933 को चंगनाचेरी, केरल में हुआ था. .होली क्रॉस कॉन्वेंट के विभिन्न पदों पर शानदार 63 साथ सेवा की थी. 90 वर्ष की सिस्टर 29 सितंबर 2023 को शाम 05ः15 बजे आशा सदन, बालूपर, पटना अंतिम सांस ली.इस तरह उनका निधन हो गया. अंतिम संस्कार का मिस्सा सोमवार, 02 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 03ः 00 बजे होली क्रॉस कॉन्वेंट, आशा सदन, बालूपर में आयोजित किया जाएगा.    उनके पार्थिव शरीर को होली क्रॉस सिस्टर्स कब्रिस्तान, क्वीन ऑफ द एपोस्टल्स चर्च, कुर्जी, पटना, बिहार- 800 011 एसएन में दफनाया जाएगा. सिस्टर पुष्पिता चथमलिल ने जानकारी दी है. सिस्टर पुष्पिता उत्तर-पूर्व प्रांत,  प्रांतीय सुपीरियर हैं. आलोक कुमार

सिस्टर शोभा अट्टुपुरम का निधन

चित्र
पटना. आज फेयरफील्ड कॉलोनी में होली क्रॉस कॉन्वेंट के प्रोविंशिएल हाउस में सिस्टर शोभा अट्टुपुरम को अंतिम विदाई देने के लिए मिस्सा किया गया.पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष सेबेस्टियन के नेतृत्व में मिस्सा किया गया.इसमें अन्य पुरोहितों ने हिस्सा लिये. इसके बाद सिस्टर शोभा अट्टपुरम के पार्थिव शरीर को क्वीन ऑफ द एपोस्टल्स चर्च, कुर्जी लिया गया.जहां होली क्रॉस सिस्टर्स के लिए निर्मित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया.     बता दें कि सिस्टर शोभा अट्टुपुरम का घर केरल में है. केरल में 06 जून 1954 को चरणक्किर, केरल में जन्म हुआ था.एक होली क्रॉस सिस्टर के रूप में 45 साल सेवा की थी. पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित रुबन अस्पताल में इलाज करवा रही थीं. इस बीच 28 सितंबर 2023 को सुबह 07ः 30 बजे रुबन अस्पताल, पटना, अंतिम सांस ली.69 वर्ष की थीं.     आज अंतिम संस्कार शुक्रवार, 29 सितंबर 2023 को अपराह्न 03ः00 बजे होली क्रॉस कॉन्वेंट, प्रांतीय हाउस, फेयरफील्ड कॉलोनी, दीघा घाट, पटना में आयोजित किया जाएगा. उनके पार्थिव शरीर को होली क्रॉस सिस्टर्स कब्रिस्तान, क्वीन ऑफ द एपोस्टल्स चर्च, क...

मुख्यमंत्री ने चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली

चित्र
   मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ में चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ. बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के फतेहली ग्राम में चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया.साथ ही इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली...  पटना .मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहारशरीफ के दीपनगर थाना क्षेत्र के फतेहली ग्राम में चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान का शिलापट्ट अनावरण कर शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने चंद्रिका पावर के इथेनॉल उत्पादन प्रतिष्ठान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली.     इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन सम्पर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा, उद्योग मंत्री श्री समीर कुमार महासेठ, ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेन्द्र कुमार, विधायक श्री राकेश कुमार रौशन, विधान पार्षद श्रीमती रीना देवी, पूर्व विधायक एवं जदयू नेता श्री राजीव रंजन, पूर्व विधायक श्री रवि ज्योति, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार, पूर्व विधायक श्री चन्द्रसेन ...

69 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 शनिवार 30 सितम्बर को

चित्र
   अपर समाहर्त्ता द्वारा सभी केंद्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की  ब्रीफिंग की गई नालंदा। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69 वीं संयुक्त (प्रारंभिक ) प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का शनिवार 30 सितम्बर को 12 बजे पूर्वाह्न से 02 बजे अपराह्न तक एकल पाली में आयोजन होगा। नालंदा जिला मुख्यालय अंतर्गत 20 परीक्षा केन्द्रों पर 13788 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए तैयारी पूरी। 40 स्टैटिक दंडाधिकारी-सह-प्रेक्षक, 10 जोनल दंडाधिकारी एवं 5 उड़नदस्ता दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए।       बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 69 वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन 30 सितंबर को  एकल पाली (12ः00 बजे मध्याह्न से 2 बजे अपराह्न तक) में किया जाएगा। इस परीक्षा के आयोजन के लिए जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा  केंद्रों पर 13788 परीक्षार्थी शामिल होंगे।        परीक्षा मध्याह्न 12ः00 बजे से अपराह्न 02ः00 बजे तक होगी।  परीक्षा के ल...

बड़ी क्षमता वाले आवासन पितृपक्ष के मौके पर टेंट सिटी का निर्माण

चित्र
 गया । जिले में इस वर्ष पहली बार पितृपक्ष मेला के दौरान 2500 आवासन क्षमता का बड़े आवासन के लिए तीर्थ यात्रियों की निःशुल्क के साथ साथ मेला क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क आवासन की सुविधा के लिए गांधी मैदान परिसर में टेंट सिटी का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन आज माननीय मंत्री कृषि विभाग बिहार सरकार श्री कुमार सर्वजीत, जिला पदाधिकारी गया डॉ० त्यागराजन एसएम, नगर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।        माननीय मंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जिले के जिला पदाधिकारी, जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारी, पर्यटन विभाग के तमाम अधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी क्षमता वाले आवासन पितृपक्ष के मौके पर टेंट सिटी का निर्माण कराया गया है। पिछले बार 1500 अवसान क्षमता के साथ इसकी शुरुआत सरकार ने किया था, जिसे काफी लोगों ने इसे सराहा था। उन्होंने कहा कि हमारी जिले के तमाम अधिकारी दिन-रात कड़ी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं जिससे पूर्ण आशा है कि देश-विदेश से आने वाले तीर्थ यात्रियों को इ...

डॉ० एम० एस० स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता

चित्र
   मुख्यमंत्री ने हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक डॉ० एम० एस० स्वामीनाथन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की   भारत के हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक डॉ॰ एम॰एस॰ स्वामीनाथन जी का निधन दुःखद। उन्हें भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है। वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। देश के नाजुक वक्त में उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए। 1960 के दशक में डॉ॰ एम॰एस॰ स्वामीनाथन जी ने अमेरिकी वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग और दूसरे कई वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गेहूं की उच्च पैदावार वाली किस्म का बीज विकसित किया था, जिससे भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बन गया था। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख पहुंचा है। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है। पटना । मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारत के हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक डॉ० एम० एस० स्वामीनाथन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने शोक-संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि डॉ० एम० एस० स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता...