🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

लालू-राबड़ी के काले धन की वाशिंग मशीन पर ईडी का छापा भ्रष्टाचार पर चोट

  

राजद विधायक की कंपनी ने खरीदे थे राबड़ी देवी के पांच फ्लैट

एक ही दिन में बालू माफिया ने किया 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि संदेश के पूर्व विधायक अरुण यालालू-राबड़ी के काले धन की वाशिंग मशीन पर ईडी का छापा भ्रष्टाचार पर चोटदव और उनकी विधायक पत्नी किरण देवी लालू-राबड़ी परिवार के काले धन की मनी लॉन्ड्रिंग के लिए सुपर वाशिंग मशीन की तरह काम कर रहे थे। इन्हीं किरण देवी के परिसरों पर ईडी ने छापा मारा।

श्री मोदी ने कहा कि बालू के अवैध खनन से हुई अकूत कमाई के बूते अरुण यादव और किरण देवी की कंपनी किरण दुर्गा कंस्ट्रक्शन प्रा.लिमिटेड ने एक ही दिन में 2 करोड़ 56 लाख 76 हजार रुपये का भुगतान कर दानापुर के माँ मरछिया देवी कॉम्प्लेक्स में राबड़ी देवी के पांच फ्लैट खरीद लिये थे। यह सौदा आयकर की कार्रवाई से बेनामी संपत्ति बचाने के लिए हुआ था।

उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति, अवैध धंधे और मनी लॉन्ड्रिंग के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई का विरोध कर राजद संगठित भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि नाबालिग छात्रा से बलात्कार के मामले में नाम आने पर अरुण यादव दो साल तक फरार रहे। सजायाफ्ता होने पर जब उनकी विधानसभा सदस्यता छिन गई, तो राजद ने उनकी पत्नी को टिकट देकर विधायक बनवाया।

उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई पर उंगली उठाने से पहले तेजस्वी यादव अपनी यात्रा में जनता को बताएं कि अरुण यादव और किरण देवी पर उनकी पार्टी इतनी मेहरबान क्यों है? बलात्कारी और बालू माफिया को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है?


आलोक कुमार

आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्य प्रगति

 आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्य  प्रगति की समीक्षा बैठक


नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर है। जिलाधिकारी ,नालंदा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में योग्य लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्य  प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

      समीक्षा के क्रम में पाया गया कि अधिकांश जन वितरण प्रणाली केंद्रों  पर सीएससी ऑपरेटर की उपस्थिति नहीं होने के  कारण आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य संतोषजनक नहीं रहा, इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सीएससी प्रबंधक कृष्ण मुरारी ,सुधांशु कुमार, प्रवीण कुमार से स्पष्टीकरण  का निर्देश दिया गया। जिलेभर में  250 जन वितरण प्रणाली दुकानों पर सीएससी  ऑपरेटर की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए दिनांक 2 मार्च 2024 को पूरे जिले में कम से कम 24000 आयुष्मान कार्ड निर्गत करने का लक्ष्य देते हुए इसके आधार पर सभी तैयारी करने का उन्होंने निर्देश दिया ।

     इस अवसर पर डीपीएम हेल्थ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,सीएससी प्रबंधक, जिला समन्वयक आयुष्मान भारत आदि उपस्थित थे ।



आलोक कुमार

Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...