जिलाधिकारी ने जेटिंग मशीन से किये जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
बेतिया.जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार के निदेश के आलोक में नगर निगम, बेतिया द्वारा अवरूद्ध नाला की अच्छे तरीके से साफ-सफाई करने के लिए जेटिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा है.साथ ही सड़कों की समुचित साफ-सफाई के लिए मानव बल के साथ ही स्वीपिंग मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है। स्वीपिंग मशीन के उपयोग से कम समय में ज्यादा स्थानों पर अच्छे तरीके से साफ-सफाई की जा रही है. जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम, बेतिया द्वारा जेटिंग मशीन एवं स्वीपिंग मशीन द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया.जिलाधिकारी ने कहा नगर निगम, बेतिया द्वारा आगामी बरसात के मद्देनजर मानव बल सहित आधुनिक मशीनों से बेहतर कार्य किया जा रहा है. नालों की समुचित साफ-सफाई एवं नालों से अवैध कब्जा हटाने का कार्य लगातार जारी रहना चाहिए ताकि शहरवासियों को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़े और बरसात का पानी सुगमतापूर्वक गंतव्य तक पहुंच जाय. जिलाधिकारी ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा उठाव के बावजूद कई स्थलों पर वार्डवासियों द्वारा एक जगह कचरा को डाला जा रहा होगा। उक्त स्थल को चिन्हित करते हुए वहां कम्पेक्टर की व्यवस्था की जाय और कचरा का उठाव ...