🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

‘आयुष्मान सम्मेलन‘के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक

 

रक्सौल. पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री कमलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 5 जून को एफ एस एस आई  भवन, रक्सौल के प्रांगण में ‘आयुष्मान सम्मेलन‘के सफल आयोजन के लिए संबंधित पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई.


विदित हो कि दिनांक 5 जून को एफ एस एस आई भवन, रक्सौल के प्रांगण में माननीय केंद्रीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, डॉक्टर मनसुख मांडविया, माननीय मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, श्री मंगल पांडे, माननीय सांसद, श्री संजय जयसवाल जी का आगमन हो रहा है.‘आयुष्मान सम्मेलन‘के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभा स्थल पर आयुष्मान के सभी लाभार्थी को आशा कार्यकर्ता लाना सुनिश्चित करेंगी.सभा स्थल पर पीने की पानी की व्यवस्था, अग्निशामक दस्ता, एंबुलेंस, साफ-सफाई, विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


इस अवसर पर उप सचिव स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार, सिविल सर्जन, भूमि उप समाहर्ता मोतिहारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे.


आलोक कुमार


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

Jharkhand : निष्पक्ष जांच, पीड़ित के उपचार और संस्थानों की सुरक्षा पर जोर

  फादर बेनेडिक्ट बारला पर जानलेवा हमला: पुलिस की कार्रवाई से उम्मीद, अब न्याय और सुरक्षा की बारी  खूंटी में आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्रधा...