संदेश

अगस्त 30, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ग्रामोद्योग के माध्यम से पिछड़े गांवों का चहुंमुखी विकास किया जाए

चित्र
नवादा.नवादा जिले के सेखोदेवरा गांव में लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 1954 में सर्वोदय आश्रम की स्थापना की थी. उनकी अवधारणा थी कि ग्रामोद्योग के माध्यम से पिछड़े गांवों का चहुंमुखी विकास किया जाए.इसी सिलसिले में जेपी ने ग्राम निर्माण मंडल निर्मित किया था.जेपी के अधूरे सपने को ग्राम निर्माण मंडल के द्वारा साकार किया जा रहा है.वहीं उसमें बिहार वाटर डेवलपमेंट सोसाइटी का भी सहयोग मिल रहा है .    बता दें कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण ने आश्रम को अपनी कर्मभूमि बनाया.जेपी का स्थापित सर्वोदय आश्रम 86 एकड़ भू-भाग में फैला हुआ है. वहां लोक नायक जयप्रकाश नारायण की अविस्मरणीय स्मृतियों को संजोकर रखा गया है. सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति के जेपी का यह धरोहर फिलहाल सम्यक विकास नहीं कर सका है.जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेखोदेवरा गांव है.          लोग बताते हैं कि सेखो और देवरा नामक दो टोलाओं के संयोजन से सेखोदेवरा गांव का निर्माण हुआ. आश्रम में ग्राम स्वराज्य, स्वदेशी, भ्रष्टाचारमुक्त और लोकतंत्र की कल्पना करने वाले विचारों की खुशबू मिलती है.जेपी द्वारा ...

सरकारी कर्मचारियों को लगभग 50 दिनों से अधिक सरकारी छुट्टियां मिल रही

चित्र
  पटना.प्रत्येक साल सरकार के द्वारा नए साल के पूर्व सरकारी छुट्टियों का ऐलान कर दिया जाता है.सरकारी कर्मचारियों को लगभग 50 दिनों से अधिक सरकारी छुट्टियां मिल रही हैं.इस बीच नीतीश कुमार सरकार ने एक अहम फैसले के तहत इस साल सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को संशोधित किया है.इसका जोरदार ढंग से विरोध किया जा रहा है. बताया जाता है की छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, क्रिसमस, बुद्ध पूर्णिमा, दशहरा, दिवाली, गुड फ्राइडे, गुरु नानक जयंती, ईद उल फितर, ईद उल जुहा, महावीर जयंती, मुहर्रम और पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन शामिल है.साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off), आकस्मिक अवकाश (CL), अर्जित अवकाश (EL), चिकित्सा अवकाश (Medical leave), मातृत्व अवकाश (Maternity Leave), पितृत्व अवकाश (Paternity leave) वगैरह. हर छुट्टी के लिए अलग-अलग नियम होते हैं और हर छुट्टी को लेने की न्यूनतम और अधिकतम संख्या भी निर्धारित होती है.        इस बीच बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने एक अहम फैसले के तहत इस साल सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को...

देश का प्रधानमंत्री पिछले 10 सालों में कभी प्रेस वार्ता नहीं की

चित्र
  देश की मीडिया पक्षाघात का शिकारः डा0 अखिलेश मोदी सरकार ने मीडिया को बनाया गुलामः डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह देश देख रहा मोदी के अधीन मीडिया का गोदी रूपः डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह पटना। एक प्रजातांत्रिक देश में मीडिया का क्या महत्व होता है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है। मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्तम्भ है, लेकिन यह चौथा स्तंभ पक्षाघात का शिकार हो गया है। देश की मीडिया गोदी मीडिया बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दमनकारी प्रवृत्ति के कारण भारतीय मीडिया बधियाकरण का शिकार हो गया है।                        ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित एल.एस. कॉलेज में आयोजित ‘फर्स्टलुक बिहार डिजिटल मीडिया’ के उद्घाटन के दौरान कही।              उन्होंने कहा कि प्रेस की आजादी को भारतीय संविधान में इसलिए सुनिश्चित की गयी ताकि देश के नागरिक को यह पता चल सके कि जिन नुमाइंदों को उन्होंने चुन कर भेजा है वे कर क्या रहे हैं। सरकार का कामकाज कैसा चल रहा है, उ...