संदेश

जून 6, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित सभी लाभार्थियों को प्रथम किस्त का भुगतान किया जा चुका

चित्र
    बेतिया. पश्चिम चंपारण जिले के जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय द्वारा आज कार्यालय प्रकोष्ठ में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा-पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित स्टार्टअप से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गयी.     इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, श्री अनिल कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, श्री अनिल कुमार सहित अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला खादी पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.      समीक्षा के क्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र द्वारा बताया गया कि पीएमईजीपी योजनान्तर्गत कुल लक्ष्य 388 के विरूद्ध 400 आवेदन विभिन्न बैंकों में अग्रसारित किए गए तथा बैंकों द्वारा 42 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं, जबकि 112 आवेदन बैंकों द्वारा विभिन्न कारणों से लौटा दिया गया है.       जिलाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य के विरूद्ध कम से कम तीन गुणा आवेदन माह जून के अंत तक कराना सुनिश्चित करें ताकि बैंक जुलाई माह के अंत तक शत-प्रतिशत स्वीकृति कर पाएं.     पीएमएफएमई समीक्षा के क...