चार बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में यह बैठक निर्धारित
पटना.एक जून को सर्वदलीय बैठक होगी. उस दिन राज्य में जातीय जनगणना कराने को लेकर दोपहर बाद चार बजे मुख्यमंत्री सचिवालय के संवाद कक्ष में यह बैठक निर्धारित की गयी है. इसमें विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे. इस संबंध में सभी दलों के नेताओं से बात हो चुकी है. संसदीय कार्य सह शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस बैठक को जल्द कराये जाने की घोषणा की थी.इसके आलोक में 27 जून को सर्वदलीय बैठक करने के सिलसिले में सरकार की ओर से राजनीतिक दलों से राय ली गयी थी. कुछ दलों ने सहमति दी थी, लेकिन कुछ दलों से सहमति नहीं आयी थी.बैठक को बिहार की सियासत के लिहाज से बेहद महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से जातिगत जनगणना को लेकर बिहार की सियासत बेहद गर्म रही है. खासकर तब से तो और जब नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव बंद कमरे में एक घंटे से ज्यादा समय तक जातिगत जनगणना के बहाने मुलाकात कर चुके हैं. इसी मुलाकात के बाद बिहार के सियासी हलकों में कई तरह की चर्चाएं गर्म हो गई थीं. गौरतलब है कि जाति आधारित जनगणना कराने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेज...