सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें
जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के सुगम संचालन के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन बेतिया। सरकारी कार्यालयों में जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) के माध्यम से सामग्रियों एवं सेवाओं की शत-प्रतिशत अधिप्राप्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी भाग लिए। कार्यशाला में जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति को अनिवार्य किया जा चुका है। निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों हेतु सामग्री का क्रय जेम के माध्यम से ही करना है। जेम पोर्टल के सुगमतापूर्वक संचालन के लिए आज का यह बेहद महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित है। सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी अच्छे तरीके से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल पर पूर्ण पारदर्शी तरीके से खरीदारी होती है। इस कार्यशाला से लाभ लें। जेम पोर्टल संचालन की बारीकियों/महत्वपूर्ण पहलुओं को समझे तथा उत्तम ग...