सहरसा के ज्वलंत मुद्दे को लेकर बंद का
पूर्व सांसद आनंद मोहन की मानें, तो सहरसा के ज्वलंत मुद्दे जैसे AIIMS, ओवरब्रीज, एयरपोर्ट, इंजीनियरिंग कॉलेज, सहरसा नाम से लोकसभा क्षेत्र न होना आदि मांगों को लेकर बंद का आह्वान किया गया था, जिसका सभी दलों के नेताओं ने समर्थन दिया.उन्होंने कहा कि ये पुरखों की देन थी किआजादी के बाद सहरसा लोकसभा था। लेकिन आज लोकसभा भी नहीं रहा, जो लोगों को सालता रहा और टीस देता रहा। उसी आक्रोश में बंद किया गया.... सहरसा.यह पहला मौका है जब सहरसा की उपेक्षा पर लोग एकजुट होकर सहरसा बंद में शामिल हुए.विकास के नाम पर सहरसा की निरंतर उपेक्षा को लेकर बीते महीने पहली बार एम्स निर्माण संघर्ष समिति की बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन ने इस सवाल को लेकर 31 जुलाई को सहरसा बंद की घोषणा की थी. पूर्व सांसद और बाहुबली आनंद मोहन 14 साल की सजा काटने के बाद को 27 अप्रैल 2023 को तड़के 4.30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया.बता दें कि रिहाई के बाद से पूर्व सांसद आनंद मोहन पूरी तरह से एक्टिव हैं.आज सोमवार को आनंद मोहन सहरसा की सड़क पर रहे, सहरसा बंद बुलाया है. सहरसा में एम्स, एयरपोर्ट, पा...