संदेश

नवंबर 18, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मानव सेवा को समर्पित ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘

चित्र
    जमुई. इस जिले के सहिया में शंकर यादव रहते हैं.उनकी बीस वर्षीय पत्नी सिंकु कुमारी है.वह गर्भवती है.वह जमुई के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी.जहां प्रसव के दौरान ही बच्चे की मौत पेट में ही हो गई.इस अवस्था में जच्चा की जान बचाने के लिए चिकित्सक ने एक यूनिट रक्त चढ़ाने की सलाह दी.        चिकित्सक द्वारा खून चढ़ाने की बात कहने पर  सिंकु कुमारी के पति शंकर यादव घबरा गये थे.किसी तरह से खबर मानव सेवा को समर्पित ‘प्रबोध जन सेवा संस्थान‘ से जुड़े सहयोगियों को मिली.एक गर्भ में बच्चे की मौत होने और दूसरी मां को मौत के मुंह में समा जाने का भय से परेशान चरघरा, झाझा निवासी दीपक कुमार ने रक्तदान कर एक मां की जिंदगी बचाने में सफल हो गया.        बताया जाता है कि शंकर यादव की पत्नी  सिंकु कुमारी के गर्भ में सात माह का शिशु पल रहा था.उसने प्रसवावस्था के दौरान सात महीने के नवजात शिशु को खो दिया.बीस वर्षीय पत्नी सिंकु कुमारी जमुई के एक निजी अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी. जहां प्रसव के दौरान अनहोनी हो गयी.इसके बाद चिकित्सक ने ...

सूखे कचरे के निस्तारण में एनजीटी 2016 के नियमों का कड़ाई से पालन पर जोर

चित्र
मोतिहारी. आजकल पूर्वी चंपारण जिले के प्रभारी जिलाधिकारी, श्री समीर सौरभ हैं.उनकी अध्यक्षता में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई.इस बैठक में मुख्य रूप से जिला आपदा प्रबंधन के तत्वावधान में जिले भर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निम्न बिंदुओं पर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए.     नगर निगम क्षेत्रों में पटाखो के प्रयोग को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करना, सूखा कचरा /पराली जलाने को प्रतिबंधित करना,सूखे कचरे के निस्तारण में एनजीटी 2016 के नियमों का कड़ाई से पालन करना, भवन निर्माण संबंधित सभी प्रकार के सामग्रियों को ढंककर तथा पानी का छिड़काव कराते हुए कार्य को निष्पादन करना, सड़क से सटे जगहों पर निर्माण संबंधी सामग्री के रखरखाव पर रोक लगाना, मोतिहारी एवं बंजरिया क्षेत्र के  अवधेश चौक से लेकर चौलाहां  रैक पॉइंट के मार्गों पर धूल से निजात पाने के लिए लगातार नियमित अंतराल पर पानी का छिड़काव करना, 15 वर्षों से ज्यादा पुराने वाहनों के प्रयोग पर रोक तथा अधिक...

कई प्रतिष्ठानों में चाइल्ड लेबर नहीं रखने के संबंध में शपथ पत्र भरवाया

चित्र
    मोतिहारी. आजकल पूर्वी चंपारण जिले में बाल अधिकार सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है.जिसका उद्घाटन प्रभारी जिला पदाधिकारी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के लिए आम जनमानस के बीच जागरूकता का प्रचार करने के लिए दो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.     उक्त मौके पर श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ममता झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याणपुर प्रभारी मोतिहारी मोतिहारी सदर सरफराज अहमद खान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी/ ढाका/ केसरिया, आशीष परियोजना, डंकन हॉस्पिटल, रक्सौल, सेव द चिल्ड्रन, प्रयास संस्था, चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधि उपस्थित थे.      उक्त मौके पर सभी पदाधिकारी गण एवं यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा चाइल्ड लेबर नहीं रखने एवं सभी को जागरूकता फैलाने के लिए शपथ लिया गया. इस अवसर पर सत्य प्रकाश श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के द्वारा  कचहरी चौक स्थित कई प्रतिष्ठानों में चाइल्ड लेबर नहीं रखने के संबंध में शपथ पत्र भरवाया गया और साथ ही वाहन को बलुआ चौक, चांदमारी चौक, छतौनी च...