संदेश

मई 27, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

तीन आरोपियों के यहां बुलडोजर चलाने की तैयारी में

चित्र
बेगूसराय.बिहार के बेगूसराय में पुलिस पत्रकार सुभाष कुमार हत्याकांड में तीन आरोपियों के यहां बुलडोजर चलाने की तैयारी में है. 24 घंटे का वक्त दिया है कि वे तीनों सरेंडर नहीं करते हैं तो घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा. बीते गुरुवार की शाम पुलिस ने गांव में डुगडुगी बजाकर एवं उनके आवास पर नोटिस चस्पा कर कुर्की से पूर्व मुनादी की कार्यवाही पूरी की है. अभी तक सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी.      .                           बेगूसराय जिले में वेब पोर्टल पत्रकार सुभाष कुमार (26 वर्ष) की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी. घटना परिहारा ओपी क्षेत्र के सांखू गांव की है. बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है.गोली लगने के बाद इलाज के लिए सुभाष कुमार को पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बहुआरा पंचायत के वार्ड संख्या एक के सांखू गांव निवासी सुभाष कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने घर से कुछ ही दूरी पर एक शादी समारोह में पिता और चाचा क...

धनरूआ थाने क्षेत्र में घात-प्रतिघात शुरू

चित्र
  पटना.अरवल के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन कुमार के चाचा व शहर के चर्चित होटल व्यवसायी अभिराम शर्मा और चचेरे भाई दिनेश शर्मा की अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी. दोनों हत्या मंगलवार को अलग-अलग जगहों पर सिर्फ 22 मिनट के अंतराल हुईं. 26 अप्रैल की सुबह कड़ौनी ओपी क्षेत्र में एनएच 31 किनारे श्रीराम आश्रम में बाइक सवार दो हमलावरों ने जहानाबाद में घर में घुसकर अभिराम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके 22 मिनट के अंतराल में अभिराम शर्मा के भतीजे नीमा निवासी दिनेश शर्मा की मसौढ़ी थाना के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.दोनों हत्याकांड में एक ही गिरोह की संलिप्तता है. पटना और जहानाबाद पुलिस ने संजय सिंह के घर पर दबिश भी दी थी. एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा. अभिराम-दिनेश दोहरी हत्याकांड में दिनेश शर्मा के बेटे अभिषेक उर्फ सोनू ने कुख्यात संजय सिंह, उसके भाई धनंजय कुमार उर्फ रंजय कुमार, संजय के बहनोई तारेगना निवासी शिवरमन उर्फ छोटू, नीमा के राकेश कुमार उर्फ सुग्गा, सुधीर कुमार और बिहटा थाना के सिकंदरपुर निवासी छोटू कुमार उर्फ छोट...

आज 9 मामलों की सुनवाई की

चित्र
 नालंदा.बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी ने आज 9 मामलों की सुनवाई की गई.कई मामलों में शिकायतों का निवारण हुआ. लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी द्वारा आज 9 मामले की सुनवाई की गई.इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण के लिए संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आदेश दिया गया.हरनौत के परिवादी मशीर अहसन नाज द्वारा जमीन का खाता संख्या सुधार करने के संबंध में दिए गए परिवाद के आलोक में अपर समाहर्ता को 1 सप्ताह के अंदर निवारण सुनिश्चित कराने का आदेश दिया गया. हरनौत के मुकेश कुमार द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्मित चबूतरा के संदर्भ में अतिक्रमण हटाकर जल निकासी की व्यवस्था कराने से संबंधित परिवाद दायर किया गया. इस मामले में अंचल अधिकारी हरनौत को अधिक्रमित भूमि से चबूतरा हटाकर फोटो सहित प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया गया. हरनौत के ही एक अन्य परिवादी द्वारा फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत के खाते ...

नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया

चित्र
 *अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की बैठक नालंदा. अपर समाहर्त्ता श्री नौशाद अहमद की अध्यक्षता में आज आंतरिक संसाधन की बैठक आहूत की गई.बैठक में राजस्व संग्रहण करने वाले विभिन्न विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.अप्रैल माह में खनिज विकास कार्यालय द्वारा 90.62 लाख रुपये, राज्यकर संयुक्त आयुक्त कार्यालय द्वारा 25.95 करोड़ रुपये, परिवहन कार्यालय द्वारा 3.95 करोड़ रुपये, निबंधन कार्यालय द्वारा 10.91 करोड़ रुपये (मासिक लक्ष्य का 111 प्रतिशत) राजस्व  संग्रहण किया गया है.इसी प्रकार अप्रैल में राष्ट्रीय बचत द्वारा 20.20 करोड़ रुपये, वन विभाग द्वारा 27.55 लाख रुपये, नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा 34 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है. सहायक नियंत्रक  माप  तौल कार्यालय द्वारा अप्रैल माह में लगभग 8 लाख रुपये का राजस्व संग्रह किया गया है.बताया गया कि जिला में चार अधिकृत वेंडर के माध्यम से माप तौल से संबंधित उपकरणों की बिक्री की जा रही है। अपर समाहर्ता ने सभी 4 अधिकृत प्रतिष्ठानों की जांच कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत क...

समन्वित प्रयास कर धरती माता को बीमार होने से बचाना है

चित्र
  उर्वरक का वैज्ञानिक तरीके से इस्तेमाल से बढ़ेगी खेतों की उर्वरा शक्ति, बेहतर होगा पैदावारः जिलाधिकारी.कृषि एलायड क्षेत्रों में किसान लें रुचि, ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का करें उपयोग.जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना.. बेतिया.गाँव-गाँव जाकर खरीफ फसलों के उत्पादन की उन्नत तकनीक सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को देगा जागरूकता रथ. खरीफ महाअभियान-सह-जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के सभागार में किया गया. उक्त महाअभियान एवं  कार्यशाला  का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा किया गया. खरीफ महाअभियान-सह-जिलास्तरीय कर्मशाला में जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि हर साल हम सभी खरीफ महोत्सव का आयोजन किया जाता है.गर्व की बात है कि वैज्ञानिकों एवं किसानों के प्रयास के कारण आज इतनी बड़ी आबादी के लिए खाद्यान्न की उपलब्धता है. उन्होंने कहा कि पैदावार को और ज्यादा कैसे बढ़ाया जाय, किसानों की समस्याओं का निराकरण कैसे किया जाय, इसके लिए सभी को समन्वित प्रयास करना होगा. उन्होंने कहा कि परंपरागत खेती के अलावा...

विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण पूर्वाह्न 11.00 बजे से पहले कर लेंगे

चित्र
 * जिले के विभिन्न पंचायतों में कार्यान्वित योजनाओं/कार्यक्रमों की एक साथ करायी गयी स्थलीय जांच बेतिया.मुख्य सचिव, बिहार द्वारा जारी दिशा-निर्देश तथा जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण के निर्देश के आलोक में आज जिले के सभी प्रखंडों में विभिन्न पंचायतों में कार्यान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की स्थलीय जांच जिलास्तरीय पदाधिकारियों से करायी गयी है.इस दौरान विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, हर घर नल का जल, घर तक पक्की नाली गली, एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक छात्रावास, पंचायत में स्वास्थ्य सुविधा, सभी प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीडीएस, ग्रामीण सड़क, अधिप्राप्ति केन्द्र, मनरेगा, आवास योजना, पंचायत सरकार भवन, भू-राजस्व की स्थिति की सूक्ष्मता से जांच करायी गयी. जिन पंचायतों में आज एक साथ जिलास्तरीय पदाधिकारियों से विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों की जांच करायी गयी है उनमें सेरहवा, मियांपुर, सेमरबारी, जैतिया, लक्ष्मीपुर, परसौनी, नड्डा, महनाकुली, बसंतपुर, दक्षिणी तेलुआ, राजपुर तुमकड़िया, बसवरिया, चंद्राहा रूपवलिया, गोनौली डुमरा, रायबारी महुअवा, कोलुआ चौतरवा, रमपुरवा महनवा, धनौजी, मंझरिया, गुदरा, हथिया, म...

पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि

चित्र
 पटना.देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 58 वीं पुण्यतिथि आज प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी.इस अवसर पर पण्डित नेहरू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में ए क सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया. डा0 झा ने कहा कि देश के जनमानस में पंडित नेहरू की छवि एक उत्कृष्ट राजनेता, सफलतम प्रशासक एवं देश के सर्वांगीण विकास के लिये समर्पित राजनेता की रही है. आज कृतज्ञ राष्ट्र पंडित नेहरू के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है.इसके पूर्व सदाकत आश्रम के उद्यान में स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर डा0 मदन मोहन झा के अलावे प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक...