योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी

  विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई


नालंदा। थरथरी प्रखण्ड में दूसरा जन संवाद कार्यक्रम अमेरा पंचायत स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय भतहर के मैदान  में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अमेरा, नारायणपुर, कचहरिया एवं जैतपुर पंचायत के लोग शामिल हुए।

       जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। लघु वृत्तचित्र के माध्यम से विगत वर्षों में प्रखण्ड में किये गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी गई।

   पुलिस अधीक्षक ने डायल 112 तथा थाना में महिला हेल्प डेस्क के बारे में बताया गया।

   उप विकास आयुक्त द्वारा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं के साथ साथ बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम आदि के बारे में जानकारी दी गई।विभिन्न प्रकार की आपदा से संबंधित मुआवजा/अनुग्रह अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। आपदा से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या  06112-233168 पर देने को कहा गया।

       
डीपीएम जीविका द्वारा जीविका समूहों के गठन, उनके आर्थिक उन्नयन एवं स्वावलंबन के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। जीविका समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल के कार्यकलापों के बारे में विस्तार से बताया गया।

        सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने विभिन्न सामाजिक सुरक्षा  पेंशन एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।उन्होंने विभाग द्वारा संचालित शांति कुटिर एवं सेवा कुटिर के बारे में भी बताया।

कृषि विभाग के पदाधिकारी द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जैविक खेती के साथ साथ उर्वरक की उपलब्धता के बारे में भी बताया गया। लोगों को बताया गया कि उर्वरक से संबंधित समस्या के लिए जिला कृषि नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06112-231143 पर जानकारी दी जा सकती है। आकस्मिक फसल योजना के तहत वैकल्पिक फसलों के बारे में जानकारी दी गई।फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में किसानों को जागरूक किया गया।इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी दी गई।

      अपर समाहर्त्ता द्वारा भूमि एवं राजस्व विभाग के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। ऑनलाइन दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया। बताया गया कि जमीन से संबंधित अभिलेखों को सुरक्षित रखने हेतु सभी अंचल में आधुनिक अभिलेखागार बनाया गया है। भूमि विवाद से संबंधित मामलों को लेकर आवश्यक प्रावधानों एवं किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया।

   स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने प्रखण्ड से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दिया।

    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, स्थानीय मुखिया गण, जीविका दीदियां , स्थानीय लोग आदि उपस्थित थे।

आलोक कुमार


आज थरथरी प्रखण्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम

 


नालंदा। इस जिले के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने थरथरी प्रखण्ड अंतर्गत डोर नदी पर नवनिर्मित चेक डैम, जीविका दीदी की पौधशाला, प्रगतिशील  किसान के मत्स्य पालन एवं मधुमक्खी पालन का अवलोकन किया। इच्छुक प्रगतिशील किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके व्यवसाय को वृहत स्वरूप देने के लिए कार्रवाई होगी।

    आज थरथरी प्रखण्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने प्रखंड अंतर्गत डोर नदी पर बने चेक डैम का निरीक्षण किया। यह चेक डैम मुख्यमंत्री टाल विकास योजना के तहत डोर नदी पर चैनपुर में बनाया गया है। इसका निर्माण बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण कार्य प्रमंडल एकंगरसराय द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया है। इससे लगभग 6 हजार एकड़ में सिंचाई की जा रही है। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय लोगों की मांग पर चेकडैम से पूर्व दिशा में स्थित पइन की उड़ाही कराने के लिए विभाग को योजना का प्रस्ताव भेजने का निदेश दिया गया।


चैनपुर में जिलाधिकारी ने जीविका दीदी सुशीला देवी द्वारा संचालित ‘दीदी की पौधशाला‘ का अवलोकन किया। जीविका दीदी ने बताया कि उनकी नर्सरी में तैयार पौधे वन विभाग एवं मनरेगा के तहत वृक्षारोपण के लिए लिया जा रहा है।

     क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिलाधिकारी ने चैनपुर के प्रगतिशील किसान मनीष कुमार के मत्स्य पालन एवं मधुमक्खी पालन का भी अवलोकन किया।श्री कुमार द्वारा राज्य सरकार की योजना का लाभ लेकर मत्स्य पालन का उद्योग स्थापित किया गया है। जिलाधिकारी ने उनके उत्पादन/व्यवसाय को बढ़ाने के लिए सरकार की अन्य उपयुक्त योजनाओं के तहत लाभान्वित करने का निर्देश दिया। मत्स्यपालन एवं मधुमक्खी पालन में बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए अन्य राज्यों के उपयुक्त स्थल पर भेजने की व्ययवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।

    निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।


आलोक कुमार

Bihar : पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस

  बेतिया पल्ली में मरियम के जन्मोत्सव पर आस्था का उत्सव प्रार्थना, पवित्र मिस्सा और आठ बच्चों के प्रथम परमप्रसाद के साथ मनाया गया पल्ली दिवस...