🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

’बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा

 


* 18 से 27 जून तक राज्य के चार इलाकों में निकलेगी ’बदलो सरकार-बदलो बिहार’ यात्रा

* बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची, अपराध और अराजकता के चंगुल में फंसा राज्य

* भाजपा-एनडीए के शासन में भारत हर मोर्चे पर हुआ कमजोर

* भाकपा (माले) 40 से 45 सीटों पर चुनावी तैयारी में

पटना.भाकपा (माले) महासचिव का. दीपंकर भट्टाचार्य ने पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कतहा कि बिहार में इस समय सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है. राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, और जनता अपराध व अराजकता के चंगुल में फंसी हुई है.

      उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के नाम पर बिहार में सामंती उत्पीड़न को बढ़ावा मिला है.महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं.राज्य की जनता अब इस दमनकारी शासन से मुक्ति चाहती है.

      माले महासचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम पूरी तरह विफल रहा. विभिन्न जिलों में जीविका समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया, आशा वर्कर और माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में डूबी महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई.

          उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 32 देशों में 7 डेलीगेशन भेजे, लेकिन भारत का अंतरराष्ट्रीय अलगाव दूर नहीं हो पाया.उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की ताकि पहलगाम आतंकी घटना और उसके बाद की स्थिति पर चर्चा हो सके.

            उन्होंने कहा कि मोदी–3 के एक साल में, बहुमत न होते हुए भी संविधान पर रोज हमले हो रहे हैं.भाजपा और एनडीए की सरकार ने देश को हर मोर्चे पर कमजोर किया है, विशेष रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों में.उन्होंने हाल ही में एक भारतीय युवा के विदेश में प्रताड़ित किए जाने का हवाला देते हुए इसे कूटनीतिक विफलता बताया.

          उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चलाया गया ऑपरेशन कगार पूरी तरह राज्य प्रायोजित हिंसा है.इस मुद्दे पर पांच वामपंथी दलों ने मिलकर 9 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है, जिसमें इस हिंसा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है.

            भाकपा(माले) 18 से 27 जून 2025 तक पूरे बिहार में ‘बदलो सरकार - बदलो बिहार’ यात्रा निकालेगी.यह यात्रा राज्य के चार मुख्य इलाकों में होगी - शाहाबाद क्षेत्र, मगध क्षेत्र, सारण-चंपारण क्षेत्र और मुजफ्फरपुर से दरभंगा तक का क्षेत्र.

          मगध क्षेत्र में 11 जून को गया के बाराचट्टी, 12 जून को वारसलीगंज, 13 जून को राजगीर और 14 जून को बिहारशरीफ में जनसंवाद का आयोजन किया जाएगा.

       माले महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी 40 से 45 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महागठबंधन के एजेंडे और सीटों के तालमेल को लेकर भी बातचीत होगी.

         संवाददाता सम्मेलन में उनके अलावा पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, विधायक गोपाल रविदास व संदीप सौरभ, एमएलसी शशि यादव, वरिष्ठ पार्टी नेता केडी यादव और उमेश सिंह भी उपस्थित थे.


आलोक कुमार

पल्ली पुरोहित और प्रिंसिपल की जमकर पिटाई

 


* पल्ली पुरोहित और प्रिंसिपल की जमकर पिटाई 


 * नकाबपोश डकैतों को शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग को लेकर सड़क जाम किया


समसेरा .दक्षिण झारखंड स्थित सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड में समसेरा स्थित संत तेरेसा चर्च में देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश डकैतों ने बड़ी लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया है. चार से पांच की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने सबसे पहले चर्च परिसर में बने पुरोहितों के आवास में घुसकर हथियारों के बल पर लूटने की कोशिश की.

    इस कदम का विरोध करने पर नकाबपोश डकैतों ने तीन पुरोहितों, फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर अगुस्टीन डुंगडुंग और फादर रोशन सोरेंग को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें एक कमरे में बांधकर बंद कर दिया. घायल पुरोहितों को पहले बोलबा अस्पताल और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.

      पुरोहितों के अनुसार, नकाबपोश डकैतों ने चर्च परिसर में बने आवास में घुस आए और पिस्तौल तथा धारदार हथियार दिखाकर तिजोरी की चाबी मांगने लगे.चाबी देने में आनाकानी करने पर उन्होंने पुरोहितों की पिटाई की और सभी को बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया.इसके बाद, तिजोरी को तोड़कर लगभग आठ लाख रुपये लूट लिए.

  इस बात की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा विधायक विक्सल कोनगाड़ी अपने प्रतिनिधि शमी आलम, रावेल लकड़ा व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ सिमडेगा जिले के बोलबा पहुंचे. वे समसेरा पल्ली गये और पल्ली में डकैती व धर्मगुरुओं पर हुए जानलेवा हमले के बारे में जानकारी ली. वहीं, बोलबा सीएचसी में भर्ती घायल धर्मगुरुओं और विद्यालय के प्रिंसिपल से मुलाकात कर हालचाल जाना. डॉक्टरों को बेहतर इलाज का निर्देश भी दिया.

    घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की यह तीसरी घटना है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिले के एसपी से बात हुई है. एसपी ने एसआईटी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है. विधायक ने कहा कि धर्मगुरुओं और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना बर्दास्त नहीं किया जाएगा. मौके पर प्रिंस कुमार, विपिन पंकज मिंज, संजय कुजूर, सुनील टोप्पो, रोशन बरला आदि मौजूद थे.


आलोक कुमार)


Jharkhand : खूंटी में आखिर चल क्या रहा है?

खूंटी में आखिर चल क्या रहा है? अमन-चैन पर मंडराता खतरा खूंटी में एक के बाद एक सामने आ रही हिंसक घटनाएं और उनके विरोध में हो रहे प्रदर्शन कई ...