संदेश

अक्टूबर 22, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट एवं वालीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाना है

चित्र
 मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत जिला मुख्यालय में शीघ्र होगा बास्केटबॉल एवं वालीबॉल कोर्ट का निर्माण.जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न.. बेतिया.कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के छात्र एवं युवा निदेशालय द्वारा खेल संस्कृति को विकसित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय में बास्केटबॉल कोर्ट एवं वालीबॉल कोर्ट का निर्माण किया जाना है. इसके लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है. बास्केटबॉल कोर्ट एवं वालीबॉल कोर्ट निर्माण करने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा आज जिलाधिकारी, श्री कुंदन कुमार द्वारा की गयी. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि बास्केबॉल एवं वालीबॉल कोर्ट निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृति के पश्चात प्रशासनिक स्वीकृति के लिए प्रस्ताव अविलंब उपलब्ध करायें.अंचलाधिकारी, बेतिया को निर्देश दिया गया कि बास्केटबॉल कोर्ट के लिए 37मी0×25मी0 तथा वालीबॉल कोर्ट के लिए 35मी0×25मी0 भूमि अविलंब चिन्हित करें ताकि कोर्ट निर्माण की कार्रवाई आगे बढ़ सके. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिले मे...

योजनाओं का शिलान्यास

चित्र
  पटना.माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड ,पटना ( स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार का एक उपक्रम) माननीय मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना एवं सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह ,अन्य योजनाओं का शिलान्यास /उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण का आयोजन किया गया. बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना अंतर्गत मोतिहारी जिला में एएनएम प्रशिक्षण संस्थान- सह-छात्रावास भवन, रक्सौल,अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जिहुली, प्रखंड पताही, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र , भेड़ीहारी ,प्रखंड सुगौली का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया.    इस अवसर पर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, डीपीएम ,डीआईओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें. आलोक कुमार

ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया स्वच्छता अभियान

चित्र
   विशम्भरपुर.बेतिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विशम्भरपुर पंचायत में निर्मित लोहिया स्वच्छता अभियान,अपशिष्ट  प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन हो गया है. इस अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी मिलकर किया. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में लोहिया स्वच्छता अभियान के माध्यम से देश के हर गांव में रहने वालों घरों में शौचालय निर्माण किया जा रहा है.ऐसा करने से गांवघर के लोग खुले में शौच नहीं करेंगे.इससे गांव में स्वच्छता कायम होगा.इसके लिए सरकार कृतसंकल्पित है.   इस उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक उमाकांत सिंह, स्थानीय मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा, संदीप कुमार श्रीवास्तव,  मानुबाबू कुशवाहा, अमित चौबे, कमल मुखिया, चंद्रमा सिंह, चंद्रशेखर सिंह, दीपू कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे.         सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार ने कहा कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के 40 ग्राम पंचायतों का चयन किया ...