संदेश

जनवरी 12, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल

चित्र
रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस  का पदग्रहण  गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का   धर्माध्यक्षीय अभिषेक  रांची . रांची महाधर्मप्रांत में 11 और 12 जनवरी को हर्ष का माहौल रहा.डाल्टनगंज धर्मप्रांत में बहुत दिनों के बाद स्थायी बिशप के रूप में बिशप थियोडोर मस्करेनस मिले.वहीं गुमला धर्मप्रांत के नवनियुक्त बिशप डॉक्टर फादर लीनुस पिंगल एक्का का   धर्माध्यक्षीय अभिषेक एवं पदग्रहण समारोह संपन्न हुआ.       गुरुवार 11 जनवरी को डाल्टनगंज धर्मप्रांत में चौथे धर्माध्यक्ष का पद ग्रहण समारोह संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम में, बिशप थियोडोर मस्करेनस को धर्माध्यक्ष के रूप में घोषित कर कार्यभार सौंपा गया. इस कार्यक्रम में संत पिता फ्रांसिस के भारत और नेपाल के राजदूत राजदूत आर्चबिशप लियोपोल्डो जिरेल्ली की उपस्थिति में रांची के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो की अध्यक्षता में गठित हुआ. मिस्सा बलिदान के भव्य समारोह में भारत के 22 बिशप गण, सैकड़ों की संख्या...

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना

चित्र
 दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 10 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया निर्देश नालंदा।दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान  के लिए  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।    हिलसा के दौलतपुर की एक आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।      सरमेरा प्रखंड के इसुआ के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक जमीन पर रह रहे लोगों को अतिक्रमण वाद के तहत खाली कराने का नोटिस दिया गया है। इसमें से कुछ लोग भूमिहीन हैं। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ को मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।     बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावाँ के एक आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन का अवैध रसीद बनाकर कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ के मामले ...

सभी पदाधिकारियों की आज जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफ़िंग की गई

चित्र
  नालंदा। यह निर्णय लिया गया है कि जिला के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में होगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। जिलाधिकारी सहित सभी जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी देंगे। शिक्षा संवाद में भाग लेने वाले सभी पदाधिकारियों की आज जिलाधिकारी द्वारा ब्रीफ़िंग की गई।      शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं के संदर्भ में समुचित जानकारी नहीं होने के कारण कुछ छात्र/छात्राओं एवं अभिभावकों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके आलोक में शिक्षा विभाग की विभिन्न कल्याणकारी  योजनाओं से छात्र/छात्राओं/अभिभावकों को समुचित जानकारी देने के उद्देश्य से जिला के सभी 282 माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी से 19 जनवरी की अवधि में इन सभी  विद्यालयों में शिक्षा संवाद का आयोजन किया जायेगा।         ...