🔴 ताजा खबर
खबरें लोड हो रही हैं...

जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना

 दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 10 आवेदकों की समस्याओं को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित पदाधिकारियों  को दिया गया निर्देश

नालंदा।दैनिक जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज 10 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान  के लिए  संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

   हिलसा के दौलतपुर की एक आवेदक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया गया।जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।

     सरमेरा प्रखंड के इसुआ के एक आवेदक द्वारा बताया गया कि सार्वजनिक जमीन पर रह रहे लोगों को अतिक्रमण वाद के तहत खाली कराने का नोटिस दिया गया है। इसमें से कुछ लोग भूमिहीन हैं। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ को मामले की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    बिहारशरीफ प्रखंड के तेतरावाँ के एक आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि कुछ लोगों द्वारा उनकी जमीन का अवैध रसीद बनाकर कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बिहारशरीफ के मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

    अन्य आवेदनों को भी संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेजते हुए समाधान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

आलोक कुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

welcome your comment on https://chingariprimenews.blogspot.com/

India : सुविधा का होना ही पर्याप्त नहीं, जरूरतमंद तक उसका लाभ पहुंचना भी जरूरी

  गांव में सरकारी सुविधा मौजूद होने और वास्तव में उसका उपयोग हो पाने में क्या अंतर है? सुविधा का होना ही पर्याप्त नहीं, जरूरतमंद तक उसका लाभ...