फैंस हार्दिक पांड्या को लगातार ट्रोल और ‘बू‘ कर रहे है
हार का सिलसिला और ड्रेसिंग रूम में उथल-पुथल फैंस हार्दिक पांड्या को लगातार ट्रोल और ‘बू‘ कर रहे है मुंबई.मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान बदलने से टीम में भूचाल पैदा हो गया है.वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच 14वां मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा.इस तीसरे मैच में मुंबई की तरफ से बेहद खराब बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे.वहीं तीन बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. जहां आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम की बात करें.वह शुरूआती दौर में शिकस्त खाने के बाद जागा है और दहाड़ते हुए आईपीएल चैम्पियन बना है.मुंबई इंडियंस आईपीएल के 2 सीजन में शुरुआती 5 मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है. इससे पहले उसे 2014 में भी लगातार 5 बार मिली थी. रिकॉर्ड बताता है कि मुंबई की टीम ऐसा कर चुकी है. 2014 में भी टीम लगातार 5 मैच हारने के बाद भी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी. इस समय सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मुंबई की टीम अ...